"हिंदी साहित्य, कविता, कहानी और लेखों का संग्रह। इस ब्लॉग पर आप पाएँगे साहित्य समीक्षा, महान लेखकों की रचनाएँ और नए विचारों की झलक। हिंदी भाषा और साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास जगह।"
सोमवार, 6 अप्रैल 2020
चारमीनार का इतिहास History of Charminar
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018
फेसबुक टैगिंग या फिर डिजिटल रैगिंग
सभी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय समस्याओ के बीच फेसबुक पर टैगिंग की समस्या भी बिना किसी मीडिया कवरेज के विकराल रूप धारण करती जा रही है। ना तो फेसबुक और ना ही भारत सरकार इस गंभीर समस्या की रोकथाम के लिए गंभीर दिखने का अभिनय करती नज़र आ रही है। रैगिंग को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए है लेकिन टैगिंग की प्रताडना रोकने के लिए मजाक भी ठीक से नहीं बन पा रहे है।
पिछले साल जब प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक के संस्थापक ज़ुकरबर्ग से मुलाकात की थी तो आशा की जा रही थी इस समस्या को वो अपने कद की तरह जोर-शोर से उठाएंगे लेकिन उनके एजेंडे में टैगिंग की समस्या राम-मंदिर मुद्दे की तरह ही नदारद मिली जो भारत सरकार की विदेश नीति और कूटनीति दोनों पर चार चाँद लगाने के बजाय प्रश्नचिन्ह लगाती है।
फेसबुक को अगर आभासी दुनिया माना जाता है तो फेसबुक पर टैग करने वाले गिरोह को इस दुनिया की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व मान लेने में कोई मानहानि नहीं है। दरअसल फेसबुक पर टैग करने वाले "एकला चालो रे" की विचारधारा के घोर विरोधी है। वे हर कार्य को समूह में करके सामूहिकता का नेतृत्व कर इस आभासी दुनिया में असामाजिकता को वायरल करना चाहते है। फेसबुक ने लोगो इतना एकाकी बना दिया है कि वे अपने आसपास की दुनिया से बेखबर रह कर केवल अपने न्यूज़फिड से खबरे लेते है। इसी एकाकीपन को टैग गिरोह अपनी "टैगान्धता" से भंग करता है।
मौसी की ननद के साले की शादी हो या बुआ की चाची के भतीजे का मुंडन या फिर और कोई लाइक/कमेंट टपकातुर प्रयोजन, टैग गिरोह हर मौके पर तब तक हैप्पी और प्राऊड़ नहीं "फील" पाता है जब तक अपनी टाइमलाइन पर 15-20 फ़ोटो पोस्ट कर थोक के भाव में लोगो को टांग ना दे, मतलब टैग ना कर दे। किसी पोस्ट में टैगीत व्यक्ति ठीक उसी तरह से महसूस करता है जैसे किसी हेंगर में टंगा हुआ शर्ट। टैग की हुई पोस्ट पर आने वाला हर लाइक और कमेंट आपको ऐसे चिढ़ाते है मानो आपके ज़ख्मो पर आयोडिन युक्त नमक छिड़क रहे हो। टैग कर करके टैग माफिया आपकी वाल की हालत गुप्तरोग के निवारण के विज्ञापनो से सजी सार्वजनिक दीवार की तरह कर देते है।
उस समय स्थिति दयनीय रूप से हास्यास्पद हो जाती जब आप अपनी 507 वी बार फ़िल्टर की गई प्रोफाइल पिक अपलोड करके पथरीली आँखों से लाइक के इंतज़ार में बैठे हो और नोटिफिकेशन आते ही नंगे पैर दौड़कर जाने पर, आपको पता चले कि वो तो आपको टैग किए गए फ़ोटो पर कमेंट की नोटिफिकेशन थी। टैग रिमूव करने पर आप उसी तरह से राहत महसूस करते है जैसा तीव्र लघुशंका के निवारण पर करते है।
डिजिटल आपाधापी के इस घोर कलयुग में भी इंसानियत समाप्त नहीं हुई है, अभी भी कई लोग टैग की गई सभी पोस्ट अपनी वाल पर दिखने के लिए allow कर देते है। दया और करुणा का एक्स्ट्रा रिचार्ज करवा कर धरती पर डिलीवर किये गए लोग तो टैग किए जाने पर इतने भावविभोर हो जाते है कि टैग किये जाने को ही अपना सम्मान समारोह समझ लेते है और कमेंट बॉक्स में "थैंक्स फॉर द टैग" लिखकर टैगीत होने के ऋण से उऋण होते है।
पहले के ज़माने में रिश्ते प्रेम के कच्चे धागे से बंधे होते थे लेकिन समय ने करवट के साथ जब जम्हाई भी ली तो रिश्ते धागों की गांठे खोलकर डिजिटल होकर फेसबुक की वाल्स पर टांग दिए गए।
टैग गिरोह उस किराएदार की तरह है जो आपकी वाल पर अनाधिकृत रूप से कब्ज़ा कर लेते है लेकिन कभी आपकी पोस्ट्स पर लाइक-कमेंट्स रूपी किराया नहीं देते। चाहे कितना भी मना कर दो कुछ लोग पैग लगाकर फिर टैग करना शुरू कर देते है। परिवार और करीबी मित्रो द्वारा दिए गए टैग ना तो उगलते बनता है और ना ही निगलते। उसे केवल दिखावे के लिए अपनी वाल पर दिखाकर नोटिफिकेशन शांत कर रिश्ते निभाए जा सकते है।
ईसा मसीह को जब सूली पर लटकाया गया था तब उनके मुँह से निकला था, हे प्रभु, "इन्हें माफ़ करना ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे है।" लेकिन जब किसी टैगान्ध व्यक्ति द्वारा मुझे उसकी पोस्ट में लटकाया जाता है मतलब टैग किया जाता है तो मेरे मुँह के साथ साथ हर रोम कूप से यही निकलता है, "हे प्रभु इन्हें कभी माफ़ मत करना, ये जानते है कि ये क्या कर रहे है।"
आधुनिक आचरण की सभ्यता
शायद दसवीं जमात में पढ़ा था कि "आचरण की सभ्यतामय भाषा सदा मौन रहती है " ...... परन्तु इस सभ्यता के दर्शन अब इतने दुर्लभ है कि शायद ही कही हो जाय। आजकल व्यर्थ ही लंबे -चौड़े व्याख्यानों को गांठने का चलन जोर-शोर पर है ,भले ही इन व्याख्यानों में सत्यता का प्रतिशत लेश मात्र हो अथवा हो ही ना।
भरी सभा में कुछ लोग जिस लहजे में अपनी शेखी बघारते है, उस आत्मविश्वास की तो दाद देनी चाहिए। लंबे - चौड़े व्याख्यानों के बाण छोड़ते समय सभा के कुछ मासूम चेहरे जो इन महानुभाव की आँखों से आँखे मिलाकर अपना सर हिलाते रहते है, निश्चित ही उनके सर की आवृत्ति इनके व्याख्यानों के लिए उत्प्रेरक की कार्य करती होगी, और ये महाशय फिर से कोई नया राग अलापने में मशगूल हो जाते होंगे।
ऐसे लोगो का सबसे पसंदीदा मुद्दा राजनीति ही होता है ये बताने की आवश्यकता तो प्रतीत नहीं होती। जिसे अच्छी जानकारी है उसका बोलना तो तर्कसंगत है परंतु कुछ ना ज्ञात होते हुए भी कुछ लोगो की बाते कुछ इस प्रकार होती है... मोदी जी की विदेश नीति मुझे तो भाई समझ नहीं आती.....या फिर कॉंग्रेस ने साठ सालो में कुछ भी नहीं किया... इत्यादि ।।। अरे मेरे भाई तूने तो खुद अपने जीवनकाल के तीस सावन भी नहीं देखे होंगे और तू साठ सालो की बात करता है।
ये जनाब मुख्यतः मौन ,शांत या गंभीर व्यक्तित्व के या अच्छे श्रोता प्रवृत्ति के लोगो को निश्चित ही अज्ञानी या मुर्ख ही समझते होंगे। एक अच्छा श्रोता अपने विपरीत पक्छ् के लंबे-चौड़े व्याख्यानों को सुनने समझने के बाद एक सटीक , छोटा और उचित उत्तर देने में माहिर होता है। इनकी खामोशियो को इतनी कमजोरी मत समझे ,निश्चित ही ये लोग छप्पन टके की बातें छौंकने वाले लोगो के छक्के छुड़ा सकते है।
शनिवार, 21 जुलाई 2018
डिजिटल उपवास
सवेरे से मित्र को चार पांच बार फोन किया ।
लेकिन उसका फोन उठ ही नहीं रहा था।
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेज किया,
लेकिन कोई जवाब नहीं।
मुझे चिंता हो गई।
आखिर दोपहर बाद रहा नहीं गया।
मैं नजदीक ही रहने वाले मित्र के घर पहुंच गया।
देखा तो श्रीमान गार्डन में एक पुस्तक लेकर बैठे हुए थे।
मैं जाते ही बरस पड़ा।
सुबह से तुम्हें फोन कर रहा हूं। मैसेज भी कर रहा हूं। लेकिन तुम्हारा कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। क्या बात है? तबीयत तो ठीक है ?
मित्र ठठाकर हंस पड़ा और बोला -
भाई, मेरा आज उपवास है। इसलिए फोन पर तुमसे बात नहीं कर सका ।
मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ।
यार उपवास में खाना नहीं खाते हैं, व्रत रखते हैं, लेकिन फोन पर तो बात कर सकते हैं।
उसने हंसते हुए कहा कि आज मेरा *डिजिटल उपवास* है। हफ्ते में एक दिन के लिए मैंने निश्चय किया है कि ना तो किसी से फोन पर बात करूंगा, ना फेसबुक अपडेट करूंगा, न व्हाट्सएप चैट करूंगा, न ही गूगल लिंक या कोई और सोशल साइट ही देखूंगा। इसे मैंने *डिजिटल उपवास* का नाम दिया है।
सही कह रहा हूं। आज का दिन मेरा बहुत ही बढ़िया गुजरा। न फोन की घंटी और ना समय की कमी। देख कितने दिन हुए महासमर का पहला खण्ड् पढने की इच्छा थी, आज इसे शुुरू कर सका हूं।
इतने में भाभी चाय बना कर ले आइ बोली भाई साहब, आज तो कमाल हो गया। शाम को हमारा पिक्चर देख कर कुछ खरीददारी करने का विचार है और इनके इस *डिजिटल उपवास* ने मुझे कितनी खुशी दी है मैं आपको बता नहीं सकती ।
तब मैंने भी निश्चय किया कि सप्ताह में कम से कम 1 दिन *डिजिटल उपवास* तो मुझे भी करना ही चाहिए। बल्कि मेरी सलाह है हम सबको करना चाहिए ताकि एक दिन तो अपने परिवार को पूरा समय दें।
*एक दिन परिवार के संग*
गुरुवार, 21 जून 2018
कि और की..
"कि" और "की"
कि और की शायद हिंदी में सबसे ज्यादा भ्रमित करने वाले दो शब्द हैं। कई लोगों ने ब्लॉग के जरिये हमसे इनके बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिए आग्रह किया।
प्रयोग में भले ही ये शब्द भ्रमित करने वाले हों इनकी पहचान और इस्तेमाल के बारे में एक छोटी सी बात ध्यान में रखने से ही सारा भ्रम समाप्त हो जाता है।
आईये जानते हैं कहाँ हमें "कि" का प्रयोग करना चाहिए और कहाँ "की" का !!
"कि" एक Conjunction की तरह इस्तेमाल होता है, जो दो वाक्यों/ वाक्यांशों को जोड़ता है। अंग्रेज़ी में जो काम Conjunction के रूप में THAT का है, हिन्दी में वही काम "कि" का है।
अब कुछ उदाहरण देखें:
उसने कहा कि कल वह नहीं आएगा।
वह इतना हँसा कि गिर गया।
यह माना जाता है कि कॉफ़ी का पौधा सबसे पहले ६०० ईस्वी में इथियोपिया के कफ़ा प्रांत में खोजा गया था।
मैं जानता हूँ कि आप अच्छे आदमी हैं: यहाँ "मैं जानता हूँ" एक वाक्य है और "आप अच्छे आदमी हैं" दूसरा वाक्य है। इन दोनों को जोड़ने के लिए बीच में "कि" लाया गया है ताकि दोनों वाक्य मिल कर एक वाक्य बन सकें।
कुछ अन्य उदाहरण:
"मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कुछ देर से आयेगा".
यहाँ " मौसम विभाग का अनुमान है" एक वाक्य है और "मानसून कुछ देर से आयेगा" दूसरा, जिसे "कि" लगा कर जोड़ा गया है।
"मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूँ" : यहाँ "मुझे गर्व है" और "मैं एक भारतीय हूँ" को जोड़ने के लिए बीच में "कि" लगाया गया है।
"विपक्ष ने इस बात के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया कि वह महँगाई रोकने के लिए ठोस क़दम नहीं उठा रही है"।
यहाँ "विपक्ष ने इस बात के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया" और "वह महँगाई रोकने के लिए ठोस क़दम नहीं उठा रही है"--- इन दो वाक्यों को "कि" लगा कर जोड़ा गया है.
"की" का प्रयोग वहाँ किया जाता है, जहाँ किसी संज्ञा या सर्वनाम का किसी से सम्बन्ध बताना, दिखाना या जोड़ना हो।
जैसे:
मोहन की किताब, फ़िल्म की कहानी, रोगी की हालत, सर्दी की ऋतु, सम्मान की बात, स्कूल की यूनीफ़ार्म, चेहरे की चमक, जनता की आकांक्षा आदि।
उम्मीद करता हूँ कि अब आपके मन में कोई भ्रम नहीं होगा
व्हाट्स एप और हिंदी टाइपिंग ?
आजकल Whatsapp एक बहुत ही प्रचलित मोबाइल एप्लिकेशन है । आज कल हर एक व्यक्ति आपने मोबाइल मे Whatsapp इन्स्टाल करता है ओर उसे यूस करता है । परंतु हर व्यक्ति नही जानता की यहा पर हिन्दी मे टाइप केसे करे । जब किसी यूसर के मोबाइल मे हिन्दी या किसी अन्य भाषा मे मैसेज आते है तो उसके दिमाग मे सबसे पहला सवाल यह आता है की हिन्दी मे टाइप केसे करे या किसी ने हिन्दी मे टाइप केसे किया । परंतु खास बात यह है की हिन्दी मे टाइप करना बहोत कठिन नही है जैसे ही आप अपने मोबाइल मे हिन्दी डाऊनलोड कर लेते है वेसे ही बड़ी ही आसानी से आप हिन्दी मे टाइप कर सकते है और किसी को भी हिन्दी मे मैसेज सेंड कर सकते है । परंतु अब सवाल यह उठता है की हिन्दी को अपने मोबाइल मे इन्स्टाल केसे करे । यहा पर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यूसर आने मोबाइल मे हिन्दी डाउनलोड कर सकता है ।
How To Type/Write On Whatsapp In Hindi Steps In Hindi
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के apps मे जाकर गूगल Play store ओपन करना चाहिए।
- वहा पीपीआर Hindi input टाइप करना चाहिए ।
- जब आप सर्च करते है तो आपको Google Hindi Input नाम से ऑपशन शो होता है ।
- अब इस ऑपशन पर क्लिक करके उसे इन्स्टाल करने के लिए क्लिक करना चाहिए तथा इन्स्टाल के लिए आवश्यक पर्मिशन देना चाहिए ।
- जब डाउनलोड़ कंप्लीट हो जाता है तो यूसर के पास Successfully installed का स्टेटस शो होता है ।
- अब जब यह आपके मोबाइल मे इन्स्टाल हो चुका है तो इसे आने मोबाइल की सेटिंग मे जाकर इसे language अँड input मे जगह देनी चाहिए ।
- यह आपके मोबाइल मे Google Hindi input नाम से शो होता है और आप बस उसपर क्लिक करके उसे यूस कर सकते है ।
- अब आप एक मैसेज टाइप कर सकते है इसके लिए आपको keyboard ऑपशन पर क्लिक करना चाहिए वहा स्क्रीन पर आप इनपुट मेथड पर जाकर लेंगवेज़ सिलैक्ट कर सकते है ।
- वहा पर Hindi transliteration को सिलैक्ट करना चाहिए ।
- अब आपके कीबोर्ड पर हिन्दी Keyboard शो होने लगते है ।
- इस कीबोर्ड पर आपको नये बटन शो होते है जेसे a अ को शो करता है इसी प्रकार अन्य बटन भी होते है । जेसे अगर आपको भारत लिखना हो तो आपको Bharat टाइप करना होगा ।
- इसी प्रकार आप अन्य शब्द भी टाइप कर सकते है।
इसी प्रकार आप हिन्दी मे मैसेज टाइप कर सकते है ओर इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप मोबाइल मैसेज, फ़ेसबुक मैसेज, ट्विटर मैसेज, आदि हिन्दी मे टाइप कर सकते है । इस एप की सहायता से आप अपने मोबाइल मे कही भी हिन्दी मे टाइप कर सकते है ।
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017
Google की रोचक बातें...
“Google” नाम का स्पेलिंग गलती के वजह से पड़ा। गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया|
Google सेकंडो में ऐसे कई रिजल्ट Search जिसकी गिनती भी हम नहीं सकते।
Google कंपनी में काम करने वाले लोगों में करीब लगभग 20% अनुभवी लोग ऐसे है जो कभी कॉलेज नहीं गये।
Google कंपनी की लगभग 80% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है।
गूगल कंपनी हर दिन लगभग 7 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में लगभग 60,000 रूपये से ज्यादा कमाता हैं।
Google कंपनी में जॉब के लिए प्रितिदिन लगभग 25,000 से भी अधिक लोग आवेदन करते है।
क्या आपको गूगल के संस्थापक का नाम पता है? उनका नाम है लैरी पेज और सर्जे ब्रिन।
google ने Gmail की शुरूआत 1अप्रैल 2004 को की थी।
साल 2010 के बाद से Google कंपनी ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है।
Alexa के मुताबिक गूगल वर्ल्ड की सबसे बड़ी वेबसाइट है।
रविवार, 8 अक्टूबर 2017
माझ किल्ले धारूर ....
🏹प्रभु रामचंद्राच्या पद स्पर्शाने पावन भूमि किल्लेधारुर
🔱धारधारेश्वर नगरी किल्लेधारुर
⚜चोळ रांजाची राजधानी नगरी ते किल्लेधारुर
⛳नाथ संप्रदयाचे नववे नाथ गहिनी नाथाची गैबी पीर म्हणून समाधी ते किल्लेधारुर
🎠शिवरायांच्या आई जिजाऊ गरोदर पणात ३ महिने राहिल्या ते किल्लेधारुर
🏰शिवरायांचे चुलत आजोबा विठोजि भोसलेंची जहांगीर ते किल्लेधारुर
⚔वीरनर नेताजी पालकरला डांबले ते किल्लेधारूर
🚩राघव चैतन्याचे गुरुसंत उद्धव चैतन्य समाधी ते किल्लेधारुर
🚩संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराजांना किर्तनाचा वीणा देणारे संत शैख़ महम्मद यांची जन्मभुमी किल्लेधारुर
📝पंढरपुरात विद्वतेत पंडित प्राण भगवान शास्त्री धारूरकरांचे गांव किल्लेधारुर
🗡रजाकारांना तोंड देणारा नरवीर काशीनाथ चिंचाळकर चे गांव किल्लेधारुर
⚖💍सोने चांदी चे गांव किल्लेधारुर
🌳🧀खवा आणि सीताफलाचे गांव किल्लेधारुर
🖌कुलगुरु वि ल धारुरकराचे गांव किल्लेधारुर
🚨खासदार जयसिंग गायकवाड़ यांचे गांव किल्लेधारुर
🌇विद्वानानांची जन्मभूमि किल्लेधारुर
📿महाराष्ट्र गाजवनारया कीर्तनकार विनोदसम्राट पारेकर महाराजांचे गाव
👉🏻धारुरच्या आई ने इथे कधी नादान आणि नेभळट बगल बच्चेजन्माला घातलेच नाहित..
इथे जन्माला आले ते फक्त लढवय्ये शुरवीर वाघ⚔.. कलाकार🎭.. निष्काम राजकारणी🏆... आणि समाजसेवक🏅 म्हणुनच सामान्यज्ञानाच्या पुस्तकात धारुरची ओळख लिहली आहे..
😘सगळ्यांना हवहवस वाटणार माझ किल्लेधारूर
😍विकासाने मागासलेले असूदे पण सर्वांना प्रेमाची ऊब देते आणि मनाच्या श्रीमंतीचे गांव किल्लेधारूर
🎪आशा काळे, निळू फूले, संगीतकार राम कदम या कलाकारांना मनाला भूरळ पाडलात ते गांव किल्लेधारूर
🏰मराठ्यांचे शौर्य, राजपुतांची वीरता, पेठेतल्या व्यापारांचे ऐश्वर्य, मुस्लीमांचा कामांची चिकाटी... या विविधतेतून नटलेल किल्लेधारूर
🌇सिंघासन(कासार पाटी), दाकला(जुना मैंदवाडी रोड), वाण(वाणगंगेच्या उगमापासून), कामठ (कासार पाटी ते धारूर), तेलवाडा (बुरुज ते धारूर), वाघदरा (बिरूबाच्या खाली), चौकी( घाटात) या भागाने नटलेलं किल्ले धारूर
🌊खारी( कामठ ते तांदळवाडी), तेलवाडा (कामठ ते वाणगंगेत मिसळते), कुंडलिका (किल्लयापासून) वाणगंगा (कामठ) या नद्यांचे किल्लेधारूर
🌞ऊन्हाळयाचे कडक ऊन किल्लेधारुर
⛅हिवाळ्याचा गोड गारवा किल्लेधारुर
⛰मराठवाडयाचा अवघड घाट किल्लेधारुर
🎢घाटावरच माझ गाव किल्लेधारूर
⛰समुद्र सपाटी पासून बालघाटाची सर्वात उंच रांग किल्लेधारुर
🗡उसतोड़ कामगार जनतेचा तालुका किल्लेधारुर
🌊गोदावरीलाही टक्कर देणारी वाणगंगेच उगम स्थान किल्लेधारुर
🌈दंडकरण्याचे प्रवेशद्वार किल्लेधारुर
🏰भुइकोट किल्ल्यांची ची तटबंदी किल्लेधारुर
💝महाराष्ट्र चे काळीज किल्लेधारुर
🕉रामाला वरदान देणारी अम्बाचण्डी माता चे नगर किल्लेधारुर
💞🕉महाराष्ट्रात आध्यात्मिक वारसा चालवनारे आणि 12 भाषेत कथा कीर्तन करणारे प्रज्ञायोगी प.पु. आशिषानंद महाराजांचे गांव किल्लेधारुर🙏🏻
🌷विनोदाचा बादशहा टिव्ही किर्तनस्टार प्रकाश महाराज यांचे गाव ते किल्ले धारूर
🖋 प्रा.डॉ.नितीन कुंभार
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017
गांधीवाद
*गांधीवाद
गांधीवाद क्या है? गांधीवाद का सिद्धांत अपने शब्दजाल में समाज की बुराईयों को अच्छाईयों के आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करता है। गांधीवाद ब्राह्मणवाद का एक उदारवादी चेहरा है। यदि साफ शब्दों हम कहें तो गांधीवाद कुछ और नहीं सिर्फ दकियानूसी विचारों का भण्डार है।
➡
डॉ. अंबेडकर ने “गांधीवाद” को काफी अच्छी तरह से तथ्यों के साथ परिभाषित किया है। जिससे साफ-साफ पता चलता है कि गांधी स्वयं वर्णव्यवस्था का पक्का अनुयायी रहे हैं। वो अंतर्जातीय भोज व विवाह के भी प्रबल विरोधी रहे हैं। गांधी यहीं नहीं रुकते वो शूद्रों को अपनी पसंदानुसार व्यवसाय अपनाने की भी स्वतंत्रता प्रदान नहीं करते हैं बल्कि जन्म से ही निर्धारित पेतृक व्यवसाय अपनाने की सलाह देते हैं। गांधी शूद्रों को तथाकथित पवित्र धर्मग्रंथों के कानून का हवाला देकर सम्पत्ति अर्जित करने से भी रोकते थे। इस तरह के बलपूर्वक निर्धनता थोपने वाले कानून को वो नैतिक बल प्रयोग कह कर सम्पत्ति का परित्याग करने के लिए प्रेरित करते थे। गांधी कहते हैं-
*“शूद्र, जो केवल सवर्णों की सेवा करना अपना परम धर्म समझते हैं और जिनकी अपनी कोई सम्पत्ति कभी नहीं होती, जो वास्तव में किसी वस्तु को अपनाने की इच्छा भी नहीं करते अभिनन्दनीय है, देवतागण भी ऐसे पुरुषों पर पुष्प वर्षा किए बिना नहीं रह सकते”*
इसी तरह गांधी भंगियों को सफाई कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहते हैं कि-
*"भंगी को यह समझना चाहिए कि वो हिन्दू समाज की सफाई कर रहे हैं”*
बाबासाहेब गांधी के इन विचारों पर भी जमकर बरसे हैं और उन्होंने कहा है कि-
*"गांधी सफाई कार्य को गौरवपूर्ण कार्य बताते हैं परन्तु भंगियों को ही सफाई कार्य करते रहने में ही गर्व की अपील करते यह कहते हुए क्यों करते हैं कि यह सर्वोत्तम कार्य है और इसे करते रहने में किसी प्रकार की लज्जा का अनुभव नहीं करना चाहिए? इस प्रकार गांधीवाद द्वारा यह उपदेश कि सम्पत्ति का मोह त्याग और गरीबी केवल शूद्रों के लिए ही उत्तम है और किसी के लिए नहीं तथा सफाई कार्य केवल अस्पृश्यों के लिए ही अच्छी बात है अन्य लोगों के लिए नहीं। यह उनके जीवन का स्वयंसेवी कार्य बतला कर ऐसा कार्य उनपर थोपना निस्सहाय वर्गों के साथ दुष्टता का तांडव है और इस प्रकार का तांडव गांधी जैसा व्यक्ति ही कर सकता है।*
इस संबंध में बाबासाहेब वाल्टेयर के कथन को उद्धृत करते हुए कहते हैं, जिन्होंने गांधीवाद के समान प्रचलित वाद का विरोध करते हुए कहा था-
*“यह कहना भौंडा मजाक है कि कुछ लोगों की पीड़ा से दूसरों को सुख मिलता है और संसार भर का इसमें कल्याण है। एक मरणासन्न व्यक्ति को इससे क्या सुकून मिल सकता है कि उसके रोगग्रस्त शरीर से हजारों कृमियों व कीड़ों का जन्म होता है”*
बाबासाहेब आगे कहते हैं कि, *गांधीवाद में यह कारीगरी है कि किसी को सताया जाए और उसी से कहा जाए कि यह उसका विशेषाधिकार है। यदि कोई वाद है जो धर्म के नाम पर किसी को झूठे विश्वास से अचेतन कर दे, तो वह गांधीवाद है।*
शेक्सपियर के कथन को यदि इस सन्दर्भ में लिया जाए, तो कहना पड़ेगा कि,
*मक्कारी और धोखाधड़ी का नाम गांधीवाद है। गांधीवाद में कौनसी ऐसी बातें हैं, जो रूढ़िवादी हिन्दू धर्म में न पाई जाती हों। हिन्दू धर्म में जातियां है, गांधीवाद में भी जातियां हैं। हिन्दू धर्म पैतृक व्यवसाय ग्रहण करने के कानून में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म गौपूजा का आदेश देता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म, कर्म फल को, जन्म के पूर्व ही मनुष्य के भाग्य निर्धारित होना मानता है, गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म शास्त्रो को प्रमाण मानता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म अवतारवाद में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म मूर्तिपूजा में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। गांधी ने जो कुछ भी किया वह अब हिन्दू धर्म का शास्त्रीय और सैद्धांतिक औचित्य सिद्ध करने के लिए किया। हिन्दू धर्म का नवीन संस्करण प्रस्तुत करके गांधीवाद ने हिन्दू धर्म की बड़ी सेवा की है। हिन्दू धर्म अपने पुराने रूप में अनपढ धर्म था, जिसमें कठोर और निर्दयी विधानं के कोंण बने थे। गांधीवाद ने हिन्दू धर्म की नग्नता को दार्शनिकता देकर ढक दिया।*
*.....डॉ.बी.आर.अंबेडकर*
व्हाट कांग्रेस एंड गांधी हेव डन टू अनटचेबल्स,
चैप्टर – 11, गांधीज्म : द डूम ऑफ द अनटचेबल्स
हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण
हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...
-
दहा दिवस कोणाशीही बोलायचं नाही, मोबाईल वापरायचा नाही, पुस्तकं वाचायची नाहीत, लिहायचं नाही, टीव्ही नाही, वर्तमानपत्र नाही. फक्त स्वतःसोबत राह...
-
भूमिका रचनात्मक लेखन वह कला है जिसमें लेखक कल्पना, अनुभव, संवेदना और भाषा–सौंदर्य के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्य...
-
1. भूमिका हिंदी साहित्य की राष्ट्रीय काव्यधारा वह सशक्त साहित्यिक प्रवृत्ति है, जिसने भारतीय समाज में राष्ट्रीय चेतना, स्वाधीनता की आकां...