Coronavirus:
कोरोना वायरस के लक्षण, भ्रम और बचाव के तरीके
कोरोना वायरस बीमारी (Coronavirus disease) को लेकर क्या आपके मन में भी शंका है? आखिर कोरोना वायरस क्या है। यह कैसे फैलता है। कोरोना वायरस संक्रमण से वास्तव में हम अपना बचाव कर पाएंगे कि नहीं। अगर आप भी कोरोना वायरस से डरे हुए हैं तो घबराएं नहीं। हम आपको बताने जा रहे हैं कोरोना वायरस बीमारी से संबंधी हर एक छोटी से लेकर बड़ी जानकारी (कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms) क्या हैं और कैसे बचाव (Precautions) कर सकते हैं ) जिससे आप कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
Coronavirus:
कोरोना वायरस के लक्षण, भ्रम और बचाव के तरीके
कोरोना वायरस (Corona Virus) भारत सहित 148 देशों में फैल चुका है। कोविड 19 (Covid-19) सबसे लंबे समय तक पाए जाने वाले कोरोना वायरस के रूप में लाया जाने वाला रोग है। यह नया संक्रमण और बीमारी दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी।
कोरोना वायरस से अभी तक 2,48,025 से अधिक लोगों की मौंत हो चुकी है। जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को होती है। साधारण शब्दों में कहे तो कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकले थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते है। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के करीब 5,82,469 मामले सामने आ चुके है। 11,33,538 ठीक हो गए और 2,48,025 की मौंत हो चुकी है।
अब बात करें तो भारत (India) की तो संक्रमित लोगों की संख्या करीब 42,836 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं इससे संक्रमित 11,761 ठीक हो गए और 1,389 की मौंत भी हो चुकी है। ऐसे में हर कोई डर रहा है कि आखिर कोरोना वायरस बीमारी से खुद को कैसे बचाएं।
अगर आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है, या फिर आपके घर में बुजूर्ग व बच्चे हैं, या फिर आप अपनी हाइजीन का ठीक ढंग से ख्याल नहीं रखते है तो आपको कोरोना वायरस (Coronavirus disease) से जुड़ीं हर जानकारी के लिए यह पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। जिससे कि आप कोरोना वायरस की रोकथाम कर सके।
कोरोना वायरस के लक्षण क्या है? (Cornavirus Symptoms)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लक्षण (Corona Virus Symptoms) की बात करते हुए बताया
88 फीसदी को बुखार
68 फीसदी को खांसी और कफ
38 फीसदी को थकान
18 फीसदी को सांस लेने में तकलीफ
14 फीसदी को शरीर और सिर में दर्द
11 फीसदी को ठंडी लगना और
4 फीसदी को डायरिया होना प्रमुख है
गौर फरमाने वाली बात ये है कि रनिंग नोज यानी नाक बहना कोरोना वायरस के मरीजों में मिला ही नहीं। वहीं दूसरी ओर भारत में नाक बहने वालों में कोरोना को लेकर सबसे ज्यादा डर है।
कोरोना वायरस के लक्षण
(Symptoms of Coronavirus):
बुखार
गले में खराश और सुखी खांसी
सांस लेने में समस्या (गंभीर मामलों में)
फ्लू और कोल़्ड के होते है लक्षण
डायरिया और उल्टी
बुखार
कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस का मुख्य लक्षण बुखार है। जब तक बच्चों और वयस्कों के लिए कम से कम 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (37.7 डिग्री सेल्सियस) तक न पहुंच जाए। तब तक परेशान न हो कि आपको बुखार आ रहा है।
पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा संक्रामक रोगों के विभाजन के प्रमुख डॉ जॉन विलियम्स का कहना है कि बुखार के बारे में कई गलत धारणाएं हैं। औसत दैनिक तापमान 98.6 डिग्री फ़ारेनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) है, लेकिन हम सभी वास्तव में दिन के दौरान काफी ऊपर और नीचे जाते हैं, जितना कि एक डिग्री या आधा डिग्री। इसलिए 99.0 और 99.5 डिग्री फारेनहाइट को बुखार नहीं कहा जा सकता है। यह तनाव के कारण भी हो सकता है। जब आप बुखार को चेक कर रहे हैं, तो सुबह बजाय दोपहर और शाम को को नापें।
सुखी खांसी / गले में खराश
कोरोना वायरस का अगला लक्षण कफ है। लेकिन नॉर्मल खांसी नहीं कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को गले में खराश और सुखी खांसी आती है।
इंडिया के डॉ.अंशुल वार्ष्णेय ने कोरोना वायरस के लक्षण (Coronavirus Symptoms) के बारे में बताया। उनके अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सुखी खांसी और तेज बुखार है तो उसे एक बार जरूर जांच करानी चाहिए।
सांस लेने में समस्या
कोरोना वायरस की शिकायत होने के 5 दिन के अंदर उस व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है। कई रिसर्च में सामना आया है कि सांस लेने की समस्या फेफड़ो में बलगम फैलने के कारण होती है।
फ्लू और कोल़्ड के होते है लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण केवल बुखार, खांसी, सांस लेने की समस्या के अलावा फ्लू और कोल्ड की जैसे भी लक्षण नजर आते है।
डायरिया और उल्टी
जर्मनी के एक्सपर्ट ने कोरोना वायरस के नए लक्षण बताए है। यह लक्षण 66 प्रतिशत लोगों में देखें गए है। इसके अनुसार कोरोना से संक्रमित लोगों को सूंघने और स्वाद की क्षमता में भी असर पड़ता है। इसके अलावा 30 प्रतिशत लोगों को डायरिया और उल्टी के भी लक्षण देखे गए है।
कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में किंग्स कॉलेज लंदन की डॉक्टर नैटली मैक्डरमॉट कहती हैं, "वायरस के कारण रोग प्रतिरोधक तंत्र का संतुलन बिगड़ता है और सूजन दिखनी शुरू हो जाती है। हम अब तक ये नहीं जान पाए कि वायरस कैसे ये काम करता है।"
मृत्यु दर:
9 साल तक के बच्चों में 0 फीसदी मृत्यु दर
10-39 वर्ष तक के लोगों में 0.2 फीसदी मृत्यु दर
40-49 वर्ष तक के लोगों में 0.4 फीसदी
50-59 वर्ष तक के लोगों में 1.3 फीसदी
60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 फीसदी
60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 फीसदी
70-79 वर्ष तक के लोगों में 8 फीसदी
80 से ज्यादा वर्ष के लोगों में 14.8 फीसदी
अगर आपने ये आंकड़ें समझे तो साफ है कि बढ़ती उम्र, कम होती इम्युनिटी और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर कोरोना वायरस ज्यादा असर करता है।
कोरोना वायरस (Corona Virus) कैसे होता है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकले थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते है। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
इंसान के फेफड़े शरीर में वो जगह हैं जहां से ऑक्सीजन शरीर में पहुंचना शुरू होता है जबकि कार्बन डाई ऑक्साइड शरीर के बाहर निकलता है। लेकिन कोरोना के बनाए छोटे-छोटे एयरसैक में पानी जमने लगता है और इस कारण आपको सांस लेने में तकलीफ़ होती है और आप लंबी सांस नहीं ले पाते। ऐसे में मरीज़ को वेन्टिलेटर की ज़रूरत पड़ती है। कई बार इस बात को लेकर गंभीरता न लेने पर मौत भी हो सकती है।
कोरोना वायरस का ट्रीटमेंट (Coronavirus Treatment)
अभी तक कोरोना वायरस से बचाव का वैक्सीन नहीं बना है लेकिन अमेरिका सहित अन्य देशों के डॉक्टर्स लगातार रिसर्च कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसके वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएगा।
भारत के डॉक्टर्स ने कोरोना वायरस (Coroanvirus) का सफलतापूर्क इलाज कर रहे हैं। यूज की जाने वाली दवाओं का संयोजन लोपिनवीर, रेटोनोविर, ओसेल्टामिविर साथ क्लोरोफामाइन से इलाज हुआ संभव। वे विश्व स्तर पर इस दवा को सुझाव देने वाले हैं।
Coronavirus
कोरोना वायरस बीमारी (Coroanvirus) को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार काफी सतर्क है। वो अपनी वेबसाइट https://www.mohfw.gov.in/ पर कोरोना वायरस (Coronavirus) संबंधी हर जानकारी हिंदी औऱ इंग्लिश में शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित हर किसी भी तरह की दुविधा या सवाल है तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय +91-11-23978046 पर कर सकते हैं या फिर ncov2019@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
Coronavirus