रविवार, 8 अक्टूबर 2017

माझ किल्ले धारूर ....

🏹प्रभु रामचंद्राच्या पद स्पर्शाने पावन भूमि किल्लेधारुर

🔱धारधारेश्वर नगरी किल्लेधारुर

⚜चोळ रांजाची राजधानी नगरी ते किल्लेधारुर

⛳नाथ संप्रदयाचे नववे नाथ गहिनी नाथाची गैबी पीर म्हणून समाधी ते किल्लेधारुर

🎠शिवरायांच्या आई जिजाऊ गरोदर पणात ३ महिने राहिल्या ते किल्लेधारुर

🏰शिवरायांचे चुलत आजोबा विठोजि भोसलेंची जहांगीर ते किल्लेधारुर

⚔वीरनर नेताजी पालकरला डांबले ते किल्लेधारूर

🚩राघव चैतन्याचे गुरुसंत उद्धव चैतन्य समाधी ते किल्लेधारुर

🚩संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराजांना किर्तनाचा वीणा देणारे संत शैख़ महम्मद यांची जन्मभुमी किल्लेधारुर

📝पंढरपुरात विद्वतेत पंडित प्राण भगवान शास्त्री धारूरकरांचे गांव किल्लेधारुर

🗡रजाकारांना तोंड देणारा नरवीर काशीनाथ चिंचाळकर चे गांव किल्लेधारुर

⚖💍सोने चांदी चे गांव किल्लेधारुर

🌳🧀खवा आणि सीताफलाचे गांव किल्लेधारुर

🖌कुलगुरु वि ल धारुरकराचे गांव किल्लेधारुर

🚨खासदार जयसिंग गायकवाड़ यांचे गांव किल्लेधारुर

🌇विद्वानानांची जन्मभूमि किल्लेधारुर

📿महाराष्ट्र गाजवनारया कीर्तनकार विनोदसम्राट पारेकर महाराजांचे गाव

👉🏻धारुरच्या आई ने इथे कधी नादान आणि नेभळट बगल बच्चेजन्माला घातलेच नाहित..
इथे जन्माला आले ते फक्त लढवय्ये शुरवीर वाघ⚔.. कलाकार🎭.. निष्काम राजकारणी🏆... आणि समाजसेवक🏅 म्हणुनच सामान्यज्ञानाच्या पुस्तकात धारुरची ओळख लिहली आहे..

😘सगळ्यांना हवहवस वाटणार माझ किल्लेधारूर

😍विकासाने मागासलेले असूदे पण सर्वांना प्रेमाची ऊब देते आणि मनाच्या श्रीमंतीचे गांव किल्लेधारूर

🎪आशा काळे, निळू फूले, संगीतकार राम कदम या कलाकारांना मनाला भूरळ पाडलात ते गांव किल्लेधारूर

🏰मराठ्यांचे शौर्य, राजपुतांची वीरता, पेठेतल्या व्यापारांचे ऐश्वर्य, मुस्लीमांचा कामांची चिकाटी... या विविधतेतून नटलेल किल्लेधारूर

🌇सिंघासन(कासार पाटी), दाकला(जुना मैंदवाडी रोड), वाण(वाणगंगेच्या उगमापासून), कामठ (कासार पाटी ते धारूर), तेलवाडा (बुरुज ते धारूर), वाघदरा (बिरूबाच्या खाली), चौकी( घाटात) या भागाने नटलेलं किल्ले धारूर

🌊खारी( कामठ ते तांदळवाडी), तेलवाडा (कामठ ते वाणगंगेत मिसळते), कुंडलिका (किल्लयापासून) वाणगंगा (कामठ) या नद्यांचे किल्लेधारूर

🌞ऊन्हाळयाचे कडक ऊन किल्लेधारुर

⛅हिवाळ्याचा गोड गारवा किल्लेधारुर

⛰मराठवाडयाचा अवघड घाट किल्लेधारुर

🎢घाटावरच माझ गाव किल्लेधारूर

⛰समुद्र सपाटी पासून बालघाटाची सर्वात उंच रांग किल्लेधारुर

🗡उसतोड़ कामगार जनतेचा तालुका किल्लेधारुर

🌊गोदावरीलाही टक्कर देणारी वाणगंगेच उगम स्थान किल्लेधारुर

🌈दंडकरण्याचे प्रवेशद्वार किल्लेधारुर

🏰भुइकोट किल्ल्यांची ची तटबंदी किल्लेधारुर

💝महाराष्ट्र चे काळीज किल्लेधारुर

🕉रामाला वरदान देणारी अम्बाचण्डी माता चे नगर किल्लेधारुर

💞🕉महाराष्ट्रात आध्यात्मिक वारसा चालवनारे आणि 12 भाषेत कथा कीर्तन करणारे प्रज्ञायोगी प.पु. आशिषानंद महाराजांचे गांव किल्लेधारुर🙏🏻

🌷विनोदाचा बादशहा टिव्ही किर्तनस्टार प्रकाश महाराज यांचे गाव ते किल्ले धारूर
🖋  प्रा.डॉ.नितीन कुंभार

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

गांधीवाद

*गांधीवाद

गांधीवाद क्या है? गांधीवाद का सिद्धांत अपने शब्दजाल में समाज की बुराईयों को अच्छाईयों के आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करता है। गांधीवाद ब्राह्मणवाद का एक उदारवादी चेहरा है। यदि साफ शब्दों हम कहें तो गांधीवाद कुछ और नहीं सिर्फ दकियानूसी विचारों का भण्डार है।

➡
डॉ. अंबेडकर ने “गांधीवाद” को काफी अच्छी तरह से तथ्यों के साथ परिभाषित किया है। जिससे साफ-साफ पता चलता है कि गांधी स्वयं वर्णव्यवस्था का पक्का अनुयायी रहे हैं। वो अंतर्जातीय भोज व विवाह के भी प्रबल विरोधी रहे हैं। गांधी यहीं नहीं रुकते वो शूद्रों को अपनी पसंदानुसार व्यवसाय अपनाने की भी स्वतंत्रता प्रदान नहीं करते हैं बल्कि जन्म से ही निर्धारित पेतृक व्यवसाय अपनाने की सलाह देते हैं। गांधी शूद्रों को तथाकथित पवित्र धर्मग्रंथों के कानून का हवाला देकर सम्पत्ति अर्जित करने से भी रोकते थे। इस तरह के बलपूर्वक निर्धनता थोपने वाले कानून को वो नैतिक बल प्रयोग कह कर सम्पत्ति का परित्याग करने के लिए प्रेरित करते थे। गांधी कहते हैं-
*“शूद्र, जो केवल सवर्णों की सेवा करना अपना परम धर्म समझते हैं और जिनकी अपनी कोई सम्पत्ति कभी नहीं होती, जो वास्तव में किसी वस्तु को अपनाने की इच्छा भी नहीं करते अभिनन्दनीय है, देवतागण भी ऐसे पुरुषों पर पुष्प वर्षा किए बिना नहीं रह सकते”*
इसी तरह गांधी भंगियों को सफाई कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहते हैं कि-
*"भंगी को यह समझना चाहिए कि वो हिन्दू समाज की सफाई कर रहे हैं”*
बाबासाहेब गांधी के इन विचारों पर भी जमकर बरसे हैं और उन्होंने कहा है कि-
*"गांधी सफाई कार्य को गौरवपूर्ण कार्य बताते हैं परन्तु भंगियों को ही सफाई कार्य करते रहने में ही गर्व की अपील करते यह कहते हुए क्यों करते हैं कि यह सर्वोत्तम कार्य है और इसे करते रहने में किसी प्रकार की लज्जा का अनुभव नहीं करना चाहिए? इस प्रकार गांधीवाद द्वारा यह उपदेश कि सम्पत्ति का मोह त्याग और गरीबी केवल शूद्रों के लिए ही उत्तम है और किसी के लिए नहीं तथा सफाई कार्य केवल अस्पृश्यों के लिए ही अच्छी बात है अन्य लोगों के लिए नहीं। यह उनके जीवन का स्वयंसेवी कार्य बतला कर ऐसा कार्य उनपर थोपना निस्सहाय वर्गों के साथ दुष्टता का तांडव है और इस प्रकार का तांडव गांधी जैसा व्यक्ति ही कर सकता है।*
इस संबंध में बाबासाहेब वाल्टेयर के कथन को उद्धृत करते हुए कहते हैं, जिन्होंने गांधीवाद के समान प्रचलित वाद का विरोध करते हुए कहा था-
*“यह कहना भौंडा मजाक है कि कुछ लोगों की पीड़ा से दूसरों को सुख मिलता है और संसार भर का इसमें कल्याण है। एक मरणासन्न व्यक्ति को इससे क्या सुकून मिल सकता है कि उसके रोगग्रस्त शरीर से हजारों कृमियों व कीड़ों का जन्म होता है”*
बाबासाहेब आगे कहते हैं कि, *गांधीवाद में यह कारीगरी है कि किसी को सताया जाए और उसी से कहा जाए कि यह उसका विशेषाधिकार है। यदि कोई वाद है जो धर्म के नाम पर किसी को झूठे विश्वास से अचेतन कर दे, तो वह गांधीवाद है।*
शेक्सपियर के कथन को यदि इस सन्दर्भ में लिया जाए, तो कहना पड़ेगा कि,
*मक्कारी और धोखाधड़ी  का नाम गांधीवाद है। गांधीवाद में कौनसी ऐसी बातें हैं, जो रूढ़िवादी हिन्दू धर्म में न पाई जाती हों। हिन्दू धर्म में जातियां है, गांधीवाद में भी जातियां हैं। हिन्दू धर्म पैतृक व्यवसाय ग्रहण करने के कानून में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म गौपूजा का आदेश देता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म, कर्म फल को, जन्म के पूर्व ही मनुष्य के भाग्य निर्धारित होना मानता है, गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म शास्त्रो को प्रमाण मानता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म अवतारवाद में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। हिन्दू धर्म मूर्तिपूजा में विश्वास करता है और गांधीवाद भी। गांधी ने जो कुछ भी किया वह अब हिन्दू धर्म का शास्त्रीय और सैद्धांतिक औचित्य सिद्ध करने के लिए किया। हिन्दू धर्म का नवीन संस्करण प्रस्तुत करके गांधीवाद ने हिन्दू धर्म की बड़ी सेवा की है। हिन्दू धर्म अपने पुराने रूप में अनपढ धर्म था, जिसमें कठोर और निर्दयी विधानं के कोंण बने थे। गांधीवाद ने हिन्दू धर्म की नग्नता को दार्शनिकता देकर ढक दिया।*

*.....डॉ.बी.आर.अंबेडकर*
व्हाट कांग्रेस एंड गांधी हेव डन टू अनटचेबल्स,
चैप्टर – 11, गांधीज्म : द डूम ऑफ द अनटचेबल्स

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अमृतलाल नागर

आज हिंदी साहित्याकाश के अमर नक्षत्र अमृतलाल नागर की 101 वीं जयंती है। उनका जन्म 17अगस्त सन 1916 को आगरा के गोकुलपुरा नामक मोहल्ले में हुआ था। उनके पूर्वज गुजरात से आये थे और कालांतर में लखनऊ में आकर बस गए थे। किस्सागोई में उनका ज़वाब नहीं है, ये बात उनकी कृतियों से स्पष्ट हो जाती है। 'बूँद और समुद्र' तथा 'अमृत और विष' जैसे वर्तमान जीवन पर लिखित उपन्यासों में ही नहीं, 'एकदा नैमिषारण्ये' तथा 'मानस का हंस' जैसे पौराणिक-ऐतिहासिक पीठिका पर रचित सांस्कृतिक उपन्यासों में भी उनकी यही खूबी देखी जा सकती है।  उत्पीड़कों का पर्दाफ़ाश करने और उत्पीड़ितों का साथ देने का अपना व्रत उन्होंने बखूबी निभाया है। अतीत को वर्तमान से जोड़ने और प्रेरणा के स्रोत के रूप में प्रस्तुत करने के संकल्प के कारण ही 'एकदा नैमिषारण्ये' में पुराणकारों के कथा-सूत्र को भारत की एकात्मकता के लिए किये गये महान सांस्कृतिक प्रयास के रूप में, तथा 'मानस का हंस' में तुलसी की जीवन कथा को आसक्तियों और प्रलोभनों के संघातों के कारण डगमगा कर अडिग हो जाने वाली 'आस्था के संघर्ष की कथा' एवं उत्पीड़ित लोकजीवन को संजीवनी प्रदान करने वाली 'भक्तिधारा के प्रवाह की कथा' के रूप में किस्सागोई को  बड़े ही प्रभावशाली ढंग से अंकित किया है। खंजन नयन में उन्होंने महाकवि सूरदास की जीवन चरित्र को उदघाटित किया है। कहानी, उपन्यास, बाल साहित्य, भेंट वार्ता, रेखाचित्र, संस्मरण, निबन्ध अदि विधाओं में लिखकर उन्होंने  छाप छोड़ी। उन्होंने अनेक मराठी, गुजराती एवं रूसी कृतियों के हिंदी में अनुवाद कर भाषाई सेतुबंधन में भी अहम् भूमिका निभाई। अमृतलाल नागर जी का निधन सन् 23 फ़रवरी, 1990 ई. को हुआ। उनकी रचनाएं निम्नवत हैं ----
कहानी संग्रह
1935 'वाटिका'
1938  'अवशेष'
1939  'नवाबी मसनद'
1941  'तुलाराम शास्त्री'
1947  'आदमी नहीं, नहीं'
1948  'पाँचवाँ दस्ता'
1955  'एक दिन हज़ार दास्ताँ'
1956  'एटम बम'
1963  'पीपल की परी'
1973  'कालदंड की चोरी'
1970  'मेरी प्रिय कहानियाँ'
1970  'पाँचवाँ दस्ता और सात अन्य कहानियाँ'
उपन्यास
1943  'महाकाल'
1947  प्रकाशन
1944  'सेठ बाँकेमल'
1956  'बूँद और समुद्र'
1959  'शतरंज के मोहरे'
1960  'सुहाग के नूपुर'
1966  'अमृत और विष'
1968  'सात घूँघटवाला मुखड़ा'
1971  'एकदा नैमिषारण्ये'
1972  'मानस का हंस
खंजन नयन
बाल साहित्य

1947  'नटखट चाची'
1950  'निंदिया आजा'
1969  'बजरंगी नौरंगी'
1969  'बजरंगी पहलवान'
1970  'इतिहास झरोखे'
1971  'बाल महाभारत'
1971  'भारत पुत्र नौरंगी लाल'
अनुवाद
1935  'बिसाती' (मोपासाँ की कहानियाँ)
1937  'प्रेम की प्यास' (गुस्ताव फूलाबेर कृत 'मदाम बोवारी' का संक्षिप्त भावानुवाद)
1939  'काला पुरोहित' (एटन चेखब की कहानियाँ)
1948  'आँखों देखा गदर' (विष्णुभट्ट गोडसे कृत 'माझा प्रवास')
1955  'दो फक्कड़' (कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी के तीन गुजराती नाटक)
1956  'सारस्वत' (मामा वरेरकर का मराठी नाटक)
भेंटवार्ता एवं संस्मरण
1957  'गदर के फूल'
1961  'ये कोठेवालियाँ'
1973  'जिनके साथ जिया'
ऐसे महान साहित्य साधक की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

मंगलवार, 15 अगस्त 2017

युद्ध अभी जारी है…

✊_________________✊
*शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का ब यान
_________________________
*फाँसी पर लटकाये जाने से 3 दिन पूर्व – 20 मार्च, 1931 को – भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु ने पंजाब के गवर्नर को यह पत्र भेजकर माँग की थी कि उन्हें युद्धबन्दी माना जाये तथा फाँसी पर लटकाये जाने के बजाय गोली से उड़ा दिया जाये। – स.*

*हमें फाँसी देने के बजाय गोली से उड़ा दिया जाये।*

20 मार्च, 1931

प्रति, गवर्नर पंजाब, शिमला

महोदय,

उचित सम्मान के साथ हम नीचे लिखी बातें आपकी सेवा में रख रहे हैं –

भारत की ब्रिटिश सरकार के सर्वोच्च अधिकारी वायसराय ने एक विशेष अध्यादेश जारी करके लाहौर षड्यन्त्र अभियोग की सुनवायी के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) स्थापित किया था, जिसने 7 अक्टूबर, 1930 को हमें फाँसी का दण्ड सुनाया। हमारे विरुद्ध सबसे बड़ा आरोप यह लगाया गया है कि हमने सम्राट जॉर्ज पंचम के विरुद्ध युद्ध किया है।

न्यायालय के इस निर्णय से दो बातें स्पष्ट हो जाती हैं –

पहली यह कि अंग्रेज़ जाति और भारतीय जनता के मध्य एक युद्ध चल रहा है। दूसरे यह कि हमने निश्चित रूप में इस युद्ध में भाग लिया है, अतः हम युद्धबन्दी हैं।

यद्यपि इनकी व्याख्या में बहुत सीमा तक अतिशयोक्ति से काम लिया गया है, तथापि हम यह कहे बिना नहीं रह सकते कि ऐसा करके हमें सम्मानित किया गया है। पहली बात के सम्बन्ध में हम तनिक विस्तार से प्रकाश डालना चाहते हैं। हम नहीं समझते कि प्रत्यक्ष रूप में ऐसी कोई लड़ाई छिड़ी हुई है। हम नहीं जानते कि युद्ध छिड़ने से न्यायालय का आशय क्या है? परन्तु हम इस व्याख्या को स्वीकार करते हैं और साथ ही इसे इसके ठीक सन्दर्भ में समझाना चाहते हैं।

*युद्ध की स्थिति*

हम यह कहना चाहते हैं कि *युद्ध छिड़ा हुआ है और यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक कि शक्तिशाली व्यक्तियों ने भारतीय जनता और श्रमिकों की आय के साधनों पर अपना एकाधिकार कर रखा है – चाहे ऐसे व्यक्ति अंग्रेज़ पूँजीपति और अंग्रेज़ या सर्वथा भारतीय ही हों, उन्होंने आपस में मिलकर एक लूट जारी कर रखी है। चाहे शुद्ध भारतीय पूँजीपतियों के द्वारा ही निर्धनों का ख़ून चूसा जा रहा हो तो भी इस स्थिति में कोई अन्तर नहीं पड़ता। यदि आपकी सरकार कुछ नेताओं या भारतीय समाज के मुखियों पर प्रभाव जमाने में सफल हो जायें, कुछ सुविधाएँ मिल जायें, अथवा समझौते हो जायें, इससे भी स्थिति नहीं बदल सकती, तथा जनता पर इसका प्रभाव बहुत कम पड़ता है।* हमें इस बात की भी चिन्ता नहीं कि युवकों को एक बार फिर धोखा दिया गया है और इस बात का भी भय नहीं है कि हमारे राजनीतिक नेता पथ-भ्रष्ट हो गये हैं और वे समझौते की बातचीत में इन निरपराध, बेघर और निराश्रित बलिदानियों को भूल गये हैं, जिन्हें दुर्भाग्य से क्रान्तिकारी पार्टी का सदस्य समझा जाता है। हमारे राजनीतिक नेता उन्हें अपना शत्रु समझते हैं, क्योंकि उनके विचार में वे हिंसा में विश्वास रखते हैं। हमारी वीरांगनाओं ने अपना सबकुछ बलिदान कर दिया है। उन्होंने अपने पतियों को बलिवेदी पर भेंट किया, भाई भेंट किये, और जो कुछ भी उनके पास था – सब न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपनेआप को भी न्योछावर कर दिया। परन्तु आपकी सरकार उन्हें विद्रोही समझती है। आपके एजेण्ट भले ही झूठी कहानियाँ बनाकर उन्हें बदनाम कर दें और पार्टी की प्रसिद्धि को हानि पहुँचाने का प्रयास करें. परन्तु यह युद्ध चलता रहेगा।

*युद्ध के विभिन्न स्वरूप*

हो सकता है कि यह लड़ाई भिन्न-भिन्न दशाओं में भिन्न-भिन्न स्वरूप ग्रहण करे। किसी समय यह लड़ाई प्रकट रूप ले ले, कभी गुप्त दशा में चलती रहे, कभी भयानक रूप धारण कर ले, कभी किसान के स्तर पर युद्ध जारी रहे और कभी यह घटना इतनी भयानक हो जाये कि जीवन और मृत्यु की बाज़ी लग जाये। चाहे कोई भी परिस्थिति हो, इसका प्रभाव आप पर पड़ेगा। यह आपकी इच्छा है कि आप जिस परिस्थिति को चाहें चुन लें, परन्तु यह लड़ाई जारी रहेगी। इसमें छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं दिया जायेगा। बहुत सम्भव है कि यह युद्ध भयंकर स्वरूप ग्रहण कर ले। पर निश्चय ही यह उस समय तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि समाज का वर्तमान ढाँचा समाप्त नहीं हो जाता, प्रत्येक वस्तु में परिवर्तन या क्रान्ति समाप्त नहीं हो जाती और मानवी सृष्टि में एक नवीन युग का सूत्रपात नहीं हो जाता।

*अन्तिम युद्ध*

*निकट भविष्य में अन्तिम युद्ध लड़ा जायेगा और यह युद्ध निर्णायक होगा। साम्राज्यवाद व पूँजीवाद कुछ दिनों के मेहमान हैं। यही वह लड़ाई है जिसमें हमने प्रत्यक्ष रूप में भाग लिया है और हम अपने पर गर्व करते हैं कि इस युद्ध को न तो हमने प्रारम्भ ही किया है और न यह हमारे जीवन के साथ समाप्त ही होगा।* हमारी सेवाएँ इतिहास के उस अध्याय में लिखी जायेंगी जिसको यतीन्द्रनाथ दास और भगवतीचरण के बलिदानों ने विशेष रूप में प्रकाशमान कर दिया है। इनके बलिदान महान हैं। जहाँ तक हमारे भाग्य का सम्बन्ध है, हम ज़ोरदार शब्दों में आपसे यह कहना चाहते हैं कि आपने हमें फाँसी पर लटकाने का निर्णय कर लिया है। आप ऐसा करेंगे ही, आपके हाथों में शक्ति है और आपको अधिकार भी प्राप्त है। परन्तु इस प्रकार आप जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला सिद्धान्त ही अपना रहे हैं – और आप उस पर कटिबद्ध हैं। हमारे अभियोग की सुनवाई इस बात को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि हमने कभी कोई प्रार्थना नहीं की और अब भी हम आपसे किसी प्रकार की दया की प्रार्थना नहीं करते। हम आपसे केवल यह प्रार्थना करना चाहते हैं कि आपकी सरकार के ही एक न्यायालय के निर्णय के अनुसार हमारे विरुद्ध युद्ध जारी रखने का अभियोग है। इस स्थिति में हम युद्धबन्दी हैं, अतः इस आधार पर हम आपसे माँग करते हैं कि हमारे प्रति युद्धबन्दियों जैसा ही व्यवहार किया जाये और हमें फाँसी देने के बदले गोली से उड़ा दिया जाये।

अब यह सिद्ध करना आपका काम है कि आपको उस निर्णय में विश्वास है जो आपकी सरकार के एक न्यायालय ने किया है। आप अपने कार्य द्वारा इस बात का प्रमाण दीजिये। हम विनयपूर्वक आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप अपने सेना-विभाग को आदेश दे दें कि हमें गोली से उड़ाने के लिए एक सैनिक टोली भेज दी जाये।

भवदीय,

भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

हिंदी आत्मकथा का इतिहास

      
                         आत्मकथा स्वानुभूति का सबसे सरल माध्यम है। आत्मकथा के द्वारा लेखक अपने जीवन, परिवेश, महत्त्वपूर्ण घटनाओं, विचारधारा, निजी अनुभव, अपनी क्षमताओं और दुर्बलताओं तथा अपने समय की सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों को पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करता है।
आरंभिक-युग
हिन्दी में आत्मकथाओं की एक लंबी परंपरा रही है। हिंदी की प्रथम आत्मकथा बनारसीदास जैन कृत ‘अद्धर्कथा’ (1641 ई.) है। आत्मकथा की मूलभूत विशेषताओं : निरपेक्षता ओैर तटस्थता को इसमें सहज ही देखा जा सकता है। इसमें लेखक ने अपने गुणों और अवगुणों का यथार्थ चित्रण किया है। पद्य में लिखी इस आत्मकथा के अतिरिक्त पूरे मध्यकाल में हिंदी में कोई दूसरी आत्मकथा नहीं मिलती।
अन्य कई गद्य विधाओं के साथ आत्मकथा भी भारतेंदु हरिश्चंद्र के समय में विकसित हुई। भारतेंदु ने अपनी पत्रिकाओं के माध्यम से इस विधा का पल्लवन किया। उनकी स्वयं की आत्मकथा ‘एक कहानी कुछ आपबीती कुछ जगबीती’ का आरंभिक अंश ‘प्रथम खेल’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ था। उनकी संक्षिप्त-सी आत्मकथा की भाषा आम-बोलचाल के शब्दों से निर्मित हुई है, जो एक तरह से बाद की आत्मकथाओं के लिए आधार दृष्टि का काम करती है। भारतेंदु के अतिरिक्त इस काल के आत्मकथाकारों में सुधाकर द्विवेदीकृत ‘रामकहानी’ और अंबिकादत्त व्यासकृत ‘निजवृतांत’ को महत्वपूर्ण माना जा सकता है। कलेवर की दृष्टि से इन आत्मकथाओं को भी संक्षिप्त कहा जा सकता है। व्यास जी की आत्मकथा मात्र 56 पृष्ठों की है। इसमें उन्होंने सरल भाषा का प्रयोग करते हुए अपने जीवन संघर्षों को स्वर दिया है।
स्वामी दयानंद सरस्वती की आत्मकथा सन् 1875 में प्रकाश में आई। इस आत्मकथा में दयानंद सरस्वती के जीवन के विविध पक्षों यथा-ब्रह्मचर्य, स्वाध्याय, विद्वत्ता, सत्यनिष्ठा और निर्भीकता आदि का सजीव चित्रण हुआ है। सत्यानंद अग्निहोत्रीकृत ‘मुझ में देव जीवन का विकास’ का पहला खण्ड सन् 1909 में और दूसरा खण्ड सन् 1918 में प्रकाशित हुआ। इस आत्मकथा में आत्मश्लाघा की प्रधानता है। सन् 1921 में भाई परमानंदकी आत्मकथा ‘आपबीती’ प्रकाशित हुई। इसे किसी क्रांतिकारी की प्रथम आत्मकथा माना जा सकता है। इसमें लेखक ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने योगदान, अपनी जेल यात्रा और अपने ऊपर पड़े आर्य समाज के प्रभाव को रेखांकित किया है। सन् 1924 में स्वामी श्रद्धानंद की आत्मकथा ‘कल्याणमार्ग का पथिक’ प्रकाशित हुई। इसमें उन्होंने अपने जीवन संघर्षों और आत्मोत्थान का वर्णन किया है।
स्वतंत्रता-पूर्व युग
हिंदी के आत्मकथात्मक साहित्य के विकास में ‘हंस’ के आत्मकथांक का विशिष्ट योगदान है। सन् 1932 में प्रकाशित इस अंक में जयशंकर प्रसाद, वैद्य हरिदास, विनोदशंकर व्यास, विश्वंभरनाथ शर्मा कौशिक, दयाराम निगम, मौलवी महेशप्रसाद, गोपालराम गहमरी, सुदर्शन, शिवपूजन सहाय, रायकृष्णदास, श्रीराम शर्मा आदि साहित्यकारों और गैर-साहित्यकारों के जीवन के कुछ अंशों को प्रेमचंद ने स्थान दिया है।
इस काल की सबसे महत्वपूर्ण आत्मकथा श्यामसुंदर दास कृत ‘मेरी आत्मकहानी’ (सन् 1941) है। इसमें लेखक ने अपने जीवन की निजी घटनाओं को कम स्थान दिया है। इसकी बजाय काशी के इतिहास और समकालीन साहित्यिक गतिविधियों को भरपूर स्थान मिला है। लगभग इसी समय बाबू गुलाबराय की आत्मकथा ‘मेरी असफलताएँ’ प्रकाशित हुई। इस आत्मकथा में लेखक ने व्यंग्यपूर्ण रोचक शैली  अपने जीवन की असफलताओं का सजीव चित्रण किया है।
सन् 1946 में राहुल सांकृत्यायन की आत्मकथा ‘मेरी जीवन यात्रा’ का प्रथम भाग प्रकाशित हुआ। सन् 1949 में दूसरा तथा सन् 1967 में उनकी मृत्यु के उपरांत इसके तीन भाग और प्रकाशित हुए। इस बृहत् आकार की आत्मकथा की विशेषता इसकी वर्णनात्मक शैली है।
सन् 1947 के आरंभ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की आत्मकथा इसी शीर्षक से प्रकाशित हुई। इस बृह्दकाय आत्मकथा में राजेंद्र बाबू ने बड़ी सादगी और निश्छलता से स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान देश की दशा का वर्णन किया है।
स्वातंत्रयोत्तर युग
सन् 1948 में वियोगी हरि की आत्मकथा ‘मेरा जीवन प्रवाह’ प्रकाशित हुई। इस आत्मकथा के समाज सेवा से संबंधित अंश में समाज के निम्न वर्ग का लेखक ने बहुत मार्मिक वर्णन किया है। यशपाल कृत ‘सिंहावलोकन’ का प्रथम भाग सन् 1951 में प्रकाशित हुआ। इसका दूसरा भाग सन् 1952 और तीसरा सन् 1955 में आया। यशपाल की आत्मकथा की विशेषता उसकी रोचक और मर्मस्पर्शी शैली है। सन् 1952 में शांतिप्रिय द्विवेदी की आत्मकथा ‘परिव्राजक की प्रजा’ प्रकाशित हुई। इसमें लेखक ने अपने जीवन के प्रारंभिक इकतालीस वर्षों की करुण कथा का वर्णन किया है। सन् 1953 में यायावर प्रवृत्ति के लेखक देवेंद्र सत्यार्थी की आत्मकथा ’चाँद-सूरज के बीरन’ प्रकाशित हुई। इसमें लेखक ने अपने जीवन की आरंभिक घटनाओं का चित्रण किया है।
सन् 1960 में प्रकाशित पाण्डेय बेचन श

र्मा उग्र की आत्मकथा ‘अपनी खबर’ बहुत चर्चित हुई। इसमें उनके जीवन की विद्रूपताओं के बीच युगीन परिवेश की यथार्थ अभिव्यक्ति हुई है।
हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा हिंदी की सर्वाधिक सफल और महत्वपूर्ण आत्मकथा मानी जाती है। ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ (सन् 1969), ‘नीड़ का निर्माण फिर’ (सन् 1970), ‘बसेरे से दूर’ (सन् 1977) और ‘दशद्वार से सोपान तक’ (सन् 1985) चार भागों में विभाजित उनकी आत्मकथा इस विधा को नए शिखर पर ले गई। प्रथम खंड में बच्चन जी ने अपने बचपन से यौवन तक के चित्र खींचे हैं। द्वितीय भाग में आत्मविश्लेषणात्मक पद्धति को अधिक स्थान मिला है। तीसरे भाग में लेखक ने अपने विदेश प्रवास का वर्णन किया है तथा चौथे और अंतिम भाग में बच्चन ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों के अनुभवों को संचित किया है। अत्यंत विस्तृत होने के बावजूद बच्चन जी की आत्मकथा की विशेषता उसका सुव्यवस्थित होना है। उनके गद्य की भाषा सहज-सरल है। बच्चन की आत्मकथा ने अनेक साहित्यकारों को अपने जीवन को लिपिबद्ध करने के लिए प्रेरित किया। उनके बाद प्रकाशित आत्मकथाओं में वृन्दावनलाल वर्मा की ‘अपनी कहानी’ ( (सन् 1970), देवराज उपाध्याय की ‘यौवन के द्वार पर’ (सन् 1970), शिवपूजन सहाय की ‘मेरा जीवन’ (सन् 1985), प्रतिभा अग्रवाल की ‘दस्तक ज़िंदगी की’ (सन् 1990) और भीष्म साहनी की ‘आज के अतीत’ (सन् 2003) प्रकाशित हुई। देश विभाजन की त्रासदी को भीष्म साहनी ने जीवंत भाषा में चित्रित किया है। उनकी शैली मर्मस्पर्शी है।
समकालीन आत्मकथा साहित्य में दलित आत्मकथाओं का उल्लेखनीय योगदान है। ओमप्रकाश बाल्मीकि कृत ‘जूठन’, मोहनदास नैमिशराय कृत ‘अपने-अपने पिंजरे’ और कौशल्या बैसंत्री कृत ‘दोहरा अभिशाप’ आदि आत्मकथाओं ने इस विधा को यथार्थ अभिव्यक्ति की नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। वर्तमान समय में महिला और दलित रचनाकारों ने इस विधा को गहरे सामाजिक सरोकारों से जोड़ा है। इस संदर्भ में मैत्रेयी पुष्पा, प्रभा खेतान आदि के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि हिंदी आत्मकथा साहित्य एक लंबी यात्रा के बाद आज उस मुकाम पर पहुँचा है जहाँ वह आत्मश्लाघा के दुर्गुण से मुक्त होकर व्यक्तिगत गुण-दोषों की सच्चाई को बयान करने में सक्षम है।

हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण

  हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...