गुरुवार, 18 मई 2017

रैनसमवेयर

रैनसमवेयर अटैक क्या है? What is Ransomware Virus Attack in Hindi?

Ransomware Attack एक ऐसा Cyber Attack है जिसमें एक malicious software (वायरस फाइल वाला सॉफ्टवेर) किसी के कंप्यूटर में web / internet के माध्यम से घुस जाता है और उसके पुरे System को lock कर देता है। यह computer virus इतना खतरनाक होता है की आप किसी भी तरीके से अपने data को दोबरा retrieve नहीं कर सकते हो अगर आप अपने system को unlock करने के लिए पैसे नहीं चूका देते।
यह Ransomware Virus Attack कंप्यूटर के हर एक Drive को Jam सा कर देता है जो तब तक आप उपयोग नहीं कर सकते जब तक आप (Ransom) यानि की फिरौती के पैसे ना Paid कर दें। जो कंप्यूटर Ransomware की चपेट में आजाता है उस computer के front में हमेशा के message आता रहता है जिसमें Payment to unlock का option दीखता रहता है।
रूस में Ransomware Attacks सबसे ज्यादा देखे गए हैं पर अब पुरे विश्व भर में यह धीरे-धीर फ़ैल रहा है। यह एक बहुत बड़ी मुश्किल है जो छोटीसे गलती होने पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के computers से लेकर सरकारी दफ्तरों के pcs को भी अपनी चपेट में ले लेती है। इससे बड़ी-बड़ी बैंकों को भी बहुत मुश्किल हुई है।

रैनसमवेयर अटैक क्या है? Ransomware Virus Attack and Prevention Tips in Hindi [Wanna Cry!]

रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Virus Attack) in Mobiles

पहले-पहले Ransomware Attack Pcs / computers में हुआ करते थे पर अब जैसे-जैसे smartphones का युग होते जा रहा है तो यह अब mobile phone में भी attack होने लगे हैं।
रैनसमवेयर अटैक से बचने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके और माध्यम है जिन्हें आपको ध्यान में रखना होगा क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है की कब आपके pc में भी  Ransomware Attack हो जाये और आपना सारा data खो बैठें या उसके लिए आपको कोई भारी फिरौती आपको चुकानी पड़े।

रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Virus Attack) 2017 की जानकारी

लगभग 100 से ज्यादा system में इस वर्ष भारत में Ransomware Attack हुए परन्तु दुनिया का सबसे बड़ा Ransomware Attack इस बार 12 मई, 2017 को हुआ जिसमें लगभग पुरे विश्व के 50,000 से भी ज्यादा computers में Ransomware Attack हुआ और उनके पुरे Data को lock करके फिरौती मांगे गए। इसमें सबसे ज्यादा यूनाइटेड किंगडम के Healthcare Sector पर Attack हुए जिसकी वजह से करोड़ों की बर्बादी हुई। यह Attack मन जा रहा है 99+ देशों में Microsoft के computers में हुआ।
Loading...

रैनसमवेयर अटैक से कैसे बचें? Ransomware Virus Attack Prevention Tips in Hindi

नीचे हमने कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तरीके या Tips दिए हैं जिनकी मदद से आप Ransomware Virus Attack से अपने computer और business को बचा सकते हैं –

1. जितना हो सके अपने Data का Backup रखें

सबसे पहली बात जो आपको याद रखना है वो है जितना हो सके अपने data का backup लेते रहें। जो भी आपके जरूरी डाक्यूमेंट्स है उन्हें cloud storage या hard disk में update और save करते रहें। Online Backup रखने के लिए आप Dropbox जैसी सुविधाओं का उपयोग भी कर सकते हैं।

2. Anti-spam settings में बदलाव करें

ज्यादातर Ransomware Viruses को email के माध्यम से .exe, .vbs, or .scr files में भेजा जाता है।  जैसे ही user उस file को open करता है उसका computer उस Ransomware Virus  से affect हो जाता है इसलिए अपने Antivirus के Antispam setting में बदलाव करें और कई प्रकार के file extensions को spam में भेजने का setups करें।

3. बेकार की Files को Email में Open ना करें

आपका email या किसी website पर online किसी भी unknown file को download या open ना करें। उसमें भी Ransomware Virus  होने का खतरा होता है। साथ ही जिन emails में banking से जुड़े emails या business के emails हो जो दिखने में थोड़ spammy लग रहे हो उन्हें open बिल कुल ना करें। किसी भी चीज को click करने से पहले दो बार सोचें।

4. अपने Computer के जरूरी Softwares को Update करते रहें

अपने कंप्यूटर के कुछ जरूरी softwares को हमेशा update करते रहें। वो जरूरी Software हैं –
  • Operating System
  • Antivirus
  • Web Browsers
  • Adobe Flash Players
  • Java Versions

5. कंप्यूटर को बंद कर दें

अगर आपको लगे की आपके computer के साथ कुछ अलग हो रहा है या कुछ Unknown Error Messages आ रहे हैं तो अपने Computer के Internet Service को Disconnect कर दें और computer कोप बंद कर दें।

6. vssaexe. file को disable रखने की सोचें।

7. अपने Windows के Firewall को हमेशा Turned on रखें ताकि वह सही से काम करें।

8. अपने System में कुछ बेहतर Security Softwares को Install कर के रखें जो .zip, .rar files को भी पढ़ सके।

9. Windows Script Host को disable रखें।

10. Windows PowerShell को disable रखें।

11. अपने Web Browser के माध्यम से Ransomware Virus Attack को बचाने के लिए Pop-up को हमेशा बंद रखें।

12. Media के लिए AutoPlay Options को भी Deactivate रखें।

13. File sharing System को भी हमेशा Disable रखें।

14. बेकार के IP Address को block करें।

शनिवार, 6 मई 2017

जानिए क्या है H-1B वीजा

                              
              

                                                      क्या है एच 1 बी वीजा : H1-B (immigrant worker visa) यह एक तरह की तत्काल सेवा है। 15 दिन के भीतर 1225 डॉलर की फीस देकर अमरीका के लिए वीज़ा मिल जाता है। अमेरिका ने 3 अप्रैल के बाद इस तत्काल सेवा पर रोक लगा दी है। इस वीज़ा के तहत हर साल 85,000 पेशेवर को वीजा दिया जाता है।  एक अनुमान के अनुसार इसका 75 प्रतिशत भारतीय लाभ उठा लेते हैं। अनुमान के अनुसार तीन लाख भारतीय एच 1 बी वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। क्या है प्रीमियम प्रासेसिंग : प्रीमियम प्रोसेसिंग के जरिए एच-1बी वीजा एप्लीकेशंस को तेजी से आगे बढ़ाया जाता है। औसतन एच 1 बी वीजा को मंजूरी मिलने में 3 से 6 महीने का समय लगता है।

हालांकि नियोक्ता कंपनियों की ओर से 1,225 डॉलर का प्रीमियम अदा करने पर यह वीजा 15 दिन में ही जारी कर दिया जाता है। अमेरिका ने इसी प्रीमियम प्रक्रिया को 6 महीने के लिए रोक दिया है। क्या है विरोध का कारण : अमेरिका में पिछले कई सालों से इस वीजा को लेकर लोग कड़ा विरोध करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि कंपनियां इस वीजा का गलत तरह से इस्तेमाल करती हैं।

उनकी शिकायत है कि यह वीजा ऐसे कुशल कर्मचारियों को जारी किया जाना चाहिए जो अमेरिका में मौजूद नहीं हैं, लेकिन कंपनियां इसका इस्तेमाल आम कर्मचारियों को रखने के लिए कर रही हैं। इन लोगों का आरोप है कि कंपनियां एच-1बी वीजा का इस्तेमाल कर अमेरिकियों की जगह कम सैलरी पर विदेशी कर्मचारियों को रख लेती हैं। पिछले कुछ सालों में इसे लेकर कई अदालती लड़ाइयां भी लड़ी जा चुकी हैं। 2015 में अमेरिका की मशहूर कंपनी डिज्नी को एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

डिज्नी के कुछ कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी ने कम सैलरी के कारण से उनकी जगह एच 1बी वीजा धारक कर्मचारियों को रखा था। कई अन्य मामलों में अमेरिकी कर्मचारियों का यह भी कहना है कि उनकी कंपनी ने उन्हें निकालने से पहले उनसे अपना काम एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को सिखाने के लिए कहा था। इस वीजा के गलत इस्तेमाल को लेकर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी आरोप लगते रहे हैं। 2013 में भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस को ऐसे ही एक मामले को लेकर करीब 25 करोड़ रुपए का जुर्माना देना पड़ा था।

ट्रंप ने बनाया था चुनावी मुद्दा : अमेरिका में पिछले काफी समय से यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी रहा है और चुनाव के समय पार्टियां इस पर शिकंजा कसने को लेकर वादे भी करती हैं। पिछले साल हुए चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। ट्रंप ने अपनी कई रैलियों में इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात भी कही थी. इससे पहले भी वहां की सरकारें पूरी कोशिश करती रही हैं कि कंपनियां इस वीजा का कम से कम इस्तेमाल कर पाएं और इसलिए समय-समय पर इसकी फीस में भारी इजाफा भी किया जाता रहा है।

ओबामा सरकार ने पहले 2010 में और उसके बाद 2016 में एच-1बी वीजा की फ़ीस में भारी बढ़ोतरी की थी। बीते साल जनवरी में इस फ़ीस को 2000 से बढ़ाकर 6000 डॉलर कर दिया गया था। इस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। भारतीयों का दबदबा : अमेरिका उच्च कौशल प्राप्त कर्मियों को अपने यहां काम करने का मौका देने के लिए सालाना 85 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है।

यह पूरी दुनिया के लिए होता है, लेकिन इसमें भारतीयों का दबदबा है। इसका 60 प्रतिशत से अधिक भारतीयों को मिलता है। इसका कारण उनकी कुशलता और अपेक्षाकृत कम वेतन पर काम करना है। आंकड़ों के अनुसार एच-1बी वीजाधारक भारतीय कर्मियों की शुरुआती वेतन 65 से 70 हजार डॉलर सालाना के बीच होती है।

वहीं पांच साल का अनुभव रखने वाले कर्मियों को 90 हजार से 1.1 लाख डॉलर तक की राशि मिलती है। 2015 यूएसआईसीए रिपोर्ट के मुताबिक कंप्यूटर क्षेत्र 86.5 फीसदी भारतीयों को, 5.1 फीसदी चीनी नागरिकों को 0.8 फीसदी कनाडा निवासियों को, 7.6 फीसदी अन्य देशों के नागरिकों को एच 1 बी वीजा मिलता है, वहीं अगर इंजीनियरिंग क्षेत्र की बात करें तो यहां 46.5 फीसदी भारतीय, 19.3 फीसदी चीनी, 3.4 फीसदी कनाडाई, 30.8 फीसदी अन्य एच 1 बी वीजा मिला है। भारत क्यों हैं चिंतित : अमेरिकी श्रम मंत्रालय के मुताबिक बीते साल इस वीजा के लिए आवदेन करने वाली कंपनियों में विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस का नंबर क्रमश: पांचवां, सातवां और दसवां था। साथ ही इन्हीं कंपनियों को सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा की मंजूरी मिली थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इंफोसिस के कुल कर्मचारियों में 60 फीसदी से ज्यादा एच 1बी वीजा धारक हैं। इसके अलावा वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में एच-1बी वीजा धारकों में करीब 70 प्रतिशत भारतीय हैं। आंकड़ों से स्पष्ट हो जाता है कि यदि अमेरिका में एच-1बी वीजा दिए जाने के नियमों में कोई बदलाव किया गया तो इससे सबसे ज्यादा भारतीय इंजीनियर और भारतीय कंपनियां प्रभावित होंगी। साथ ही इसका बुरा प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

भारतीय जीडीपी में भारतीय आईटी कंपनियों का योगदान 9.5 प्रतिशत के करीब है और इन कंपनियों पर पड़ने वाला कोई भी फर्क सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा। क्या बदला नए कानून के बाद- घटी भारतीय छात्रों की संख्या : घृणा अपराधों की विभिन्न घटनाओं और ट्रंप प्रशासन की वीजा नीतियों में संभावित बदलावों को लेकर फैले डर और चिंता के चलते अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के आवेदनों की संख्या में तेज कमी देखी गई है। जीवनसाथी को रियायत नहीं : अब तक पति या पत्नी में से एक को एच-1बी वीजा मिलने की स्थिति में उसके जीवनसाथी को भी अमेरिका में काम करने की मंजूरी मिल जाती थी। आमतौर पर उन्हें एल-1 श्रेणी का वीजा दिया जाता है, लेकिन नया कानून पारित हो जाने की स्थिति में यह सुविधा नहीं मिलेगी।

अमेरिका के 250 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में किए गए सर्वेक्षण के प्रारंभिक नतीजों के अनुसार इस बार रजिस्ट्रेशन करवाने वाले भारतीय छात्रों के अंडरग्रेजुएट आवेदनों में 26 प्रतिशत और ग्रेजुएट आवेदनों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह सर्वेक्षण अमेरिका के छ: शीर्ष उच्च शिक्षा समूहों ने किया। इन उच्च शैक्षणिक संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की ओर से आने वाले आवेदनों में औसतन 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन में भारत और चीन के छात्रों की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत की है।

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय और चीनी छात्रों की संख्या लगभग पांच लाख है। संबंधों में आ सकता है तनाव : दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की अमेरिका की पूर्व सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा है कि एच-1बी वीजा का मुद्दा भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है। उन्होंने मुद्दे पर तर्कसंगत संवाद का आह्वान किया। आईटी कंपनियों पर पड़ेगा असर : अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में एच-1बी वीजा में सुधार विधेयक से अमेरिका में कंपनियां एच-1बी वीजा देकर विदेशी पेशेवरों को आसानी से नौकरी नहीं दे पाएंगी।

इसका सबसे बड़ा असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ेगा। कैलिफोर्निया के सांसद जोए लोफग्रेन ने 'हाई स्किल्ड इंटिग्रिटी एंड फेयरनेस एक्ट 2017' (उच्च कुशल निष्ठा एवं निष्पक्षता अधिनियम 2017) विधेयक पेश किया। इस विधेयक के मुताबिक एच-1बी वीजा पर बुलाए जाने वाले पेशेवर को 1.30 लाख डॉलर से अधिक के वेतन पर ही नियुक्त किया जाएगा। वर्तमान में ऐसे वीजाधारक के न्यूनतम वेतन की सीमा 60 हजार डॉलर है।

बताया जाता है कि ट्रंप एच-1बी वीजा पर कार्यकारी आदेश भी ला सकते हैं। इसका मसौदा तैयार है। इतना ही नहीं, वीजा देने के लिए प्रचलित लॉटरी प्रणाली में भी बदलाव हो सकता है। मोदी ने की थी अपील : एच 1 बी वीजा के जरिए ही भारतीय कामगार अमेरिका में जाकर काम कर सकते हैं।

इस वीजा के कारण अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर काम पाते हैं। अमेरिका के नए प्रशासन का मानना है कि स्थानीय लोगों को देश में अधिक काम मिले, इसके लिए विदेशी कामगारों की अमेरिका में आमद में कमी लाना जरूरी है। हाल ही में दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सिलसिले में अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर हल निकालने की अपील की थी। मोदी ने भारतीय पेशेवरों के अमेरिका आने-जाने के नियमों को सरल ही रखने की बात कही थी।

चार विधेयक : भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मुद्दे पर संसद में कहा था कि अमेरिका में काम रहे भारतीय आईटी पेशेवरों की नौकरी की सुरक्षा और एच 1 बी वीजा पर प्रतिबंध को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है क्योंकि भारत सरकार अमेरिका से इस संबंध में बात कर रही है। स्वराज के मुताबिक 'वर्तमान में अमेरिकी कांग्रेस में एच 1 बी वीजा प्रतिबंध को लेकर चार विधेयक हैं। हम अमेरिका के साथ उच्च स्तर पर इस संबंध में (वार्ता में) लगे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित करने का सभी प्रयास (कूटनीतिक माध्यमों के जरिए) कर रहे हैं कि यह विधेयक पारित नहीं हों।

पहले भी होते रहे हैं उतार-चढ़ाव : विदेश मंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले भी अमेरिका की एच 1 बी वीजा नीति में उतार-चढ़ाव आता रहता था। उन्होंने कहा कि 'एच1बी वीजा 1990 में जब पहली बार शुरू किया गया, तब इसकी सीमा 65,000 थी। साल 2000 में इसे तीन साल के लिए 1,95,000 कर दिया गया। अमेरिका ने साल 2004 में वीजा की संख्या फिर 65,000 कर दी।

इसलिए इस नीति में डोनाल्ड ट्रंप सरकार से पहले से उतार-चढ़ाव होता रहा है। विदेश मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों के पति-पत्नी को दी गई वीजा सुविधा को अमेरिका ने अभी तक वापस नहीं लिया है। अवैध प्रवासियों के बारे में सुषमा ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 271 लोगों की सूची दी है, जिन्हें उन्होंने निर्वासित करने के लिए चिन्हित किया है। परंतु अमेरीकी वीजा के लिए कतार में खड़े लोगों के अनुसार अभी तो अकेले यात्रा करने वाले 35 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को ट्रेवल वीजा में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

रविवार, 23 अप्रैल 2017

वर्ष की चुनौतियाँ एवं रचनाकारों का दायित्व

आज जब इस विषय पर लिखने बैठा तो पूरा साल स्मृतियों में किसी बच्चे की चीख चिल्लाहट उसकी मृदुल हँसी की भाँति झिलमिला गया कुछ खट्टी यादें कुछ मीठी यादें हालाँकि मैंने इन यादों को अपने मन में संजों कर रख

लिया है जैसे काला बाजारियों ने नोटों को तिजोरी में रखा हुआ था लेकिन आपसे वादा है आप जब भी इनका हिसाब मांगेंगे मैं पूरा हिसाब दूँगा ,आज में सिर्फ साहित्य एवम मानवीय रिश्तों के सन्दर्भ में बात करूँगा। यदि वर्तमान में  हमने कुछ खोया है तो वह है - रिश्तों की बुनियाद। दरकते रिश्ते, कम होती स्निग्धता, प्रेम और आत्मीयता, इतिहास की वस्तु बनते जा रहे हैं।आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुछ संकल्पों की मानव और मानवीयता को अभीष्ट आवश्यकता है।

जब ह्रदय अहं की भावना का परित्याग करके विशुद्ध अनुभूति मात्र रह जाता है, तब वह मुक्त हृदय हो जाता है। हृदय की इस मुक्ति की साधना के लिए मनुष्य की वाणी जो शब्द विधान करती आई है यही बात उसे संकल्पित करती है। यही संकल्प  मनुष्य को स्वार्थ सम्बन्धों के संकुचित घेरे से ऊपर उठाते है और शेष सृष्टि से रागात्मक संबंध जोड़ने में सहायक होते है। हर साल के शुरुवात होने से पहले हम सब सौ प्रतिशत उत्साहित होते हैं कुछ

अच्छा और नया करने के लिए पर जैसे ही हम नए वर्ष में घुसते हैं हम सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए क्योंकि यही उस वर्ष का असफलता का पहला कारण होता है।आज इस नव वर्ष के उपलक्ष्य में हम निम्न गुणों के लिए संकल्पित हों :- 

1. लोगों को अंदर से पसन्द करिये

2. मुस्कराहट के साथ मिलिए।

3. लोगों के नाम ध्यान रखिये।

4. "मैं " से पहले "आप "को रखिये।

5.बोलने से पहले सुनिए

6.क्या कहते हैं से कैसे कहते हैं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

7.बिना अपना फायदा सोचे दूसरों की सहायता करिए

8.अपनी भेष भूसा को उत्तम बनाइये।

9.आप जिसकी प्रशंसा कर सके उसे खोजिये

10. अपने को लगातार परखिये एवं सुधार करते रहिये।

 सबसे महत्वपूर्ण बात अपने अन्दर सकारात्मक सुविचार लायें।अपने कार्य को सफल बनाने के लिए सही योजना बनायें। आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने आप से अटल वायदा करना पड़ेगा, तभी आप हमेशा अपने संकल्पों को सफल बनाने के लिए प्रेरित रहेंगे। पक्का कर लें कि चाहे रास्ते में जितनी बड़ी मुश्किल आए या छोटी-मोटी असफलता आए आप रुकेंगे नहीं चाहे बार-बार आपको जितना भी कोशिश करना पड़े ।

आज दुनिया में पश्चिमी साम्राज्यवाद का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है, जिसके कारण एशिया, अफ्रीका तथा लैटिन अमेरिकी देशों के स्वतंत्र अस्तित्व और पहचान पर गंभीर खतरा उपस्थित है। दूसरी ओर हमारे समाज में नवजागरण तथा राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम के ऊँचे आधुनिक आदर्शों को रौंदते हुए छद्म तुष्टिकरण  और जातिवादी ताकतें नए सिरे से सक्रिय हुई हैं। इधर भाषिक पृथकतावाद तथा अन्य संकीर्णताएँ भी पनपी हैं। लोगों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से विच्छिन्न किया जा रहा है और उपभोक्तावाद फैल रहा है। जन संचार माध्यम द्वारा सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिसके कारण लोग अपसंस्कृति के दल-दल में फँस रहे हैं। बुनियादी मानवीय मूल्य आज गहरे संकट में हैं।

भारत मिश्रित संस्कृतियों का संघ है अथवा यह भी कह सकते हैं कि वह कई राष्ट्रीयताओं का संघीकृत राज्य है।उपर्युक्त संदर्भ को भारत की आंतरिक  समाज व्यवस्था पर घटाने का प्रयास करें तो भी स्थिति कुछ सहज नहीं होगी।आज भी हमारी मौलिक समस्याएँ क्या हैं?  वर्तमान साहित्यकारों के लिये  आज भी भारत की मौलिक समस्या भूख, गरीबी, बेरोजगारी, असमानता, आइडेंटिटी क्राइसिस आदि ही हैं।आधुनिक साहित्य ने राष्ट्रवाद को विकास करने में अहम् भूमिका निभाया है। यही कारण है है कि भारत की जनसंख्या बहुधर्मी-बहुजातीय एवं बहुभाषी होने के बाद भी राष्ट्रवाद की ओर अग्रसर है।

साहित्य अब सामाजिक सक्रियता की ओर बढ़ना चाहता है। परिवर्तन की अदम्य चाह में कवि ‘एक्टिविस्ट’ के तौर पर ‘कलम की ताकत’ को नई भूमिका में 21वीं सदी में प्रस्तुत कर रहा है। आज का उस दौर का साक्षी है जहाँ मनुष्य के अमानवीकरण की गति में तीव्रता आई है। वैचारिक दृष्टि से समाजवाद का स्वप्न ध्वस्त हुआ है तो यांत्रिक सभ्यता का कहर भी विद्यमान है। मानवता को खूंटियों पर टाँग देने का प्रयास हो रहा हो, आज साहित्यकार को  न केवल आक्रोश व्यक्त  करना होता है, बल्कि वह उस विचारहीनता को चुनौती दे रहा है। आज नए-नए संगठनों का जन्म होने लगा। नए लेखकों और साहित्यकारों के छोटे-छोटे समूहों ने, छोटी-छोटी जगहों से, इस  दौर में अपनी सामर्थ्य के अनुसार, छोटी पत्रिकाओं का प्रकाशन और अक्सर मुफ्त या सामान्य मूल्य पर उनका वितरण निष्ठापूर्ण उत्साह के साथ किया जा रहा है  ताकि आम पाठक तक उसकी पहुँच हो सके।आज साहित्यकार इस बात के मुखापेक्षी नहीं रह गए कि वे बड़ी-बड़ी पत्र-पत्रिकाओं में छपते हैं या नहीं। सेठाश्रयी पत्रिकाओं के बहिष्कार का तो नारा ही चल पड़ा है ।'आज के दौर में 'जरूरी यह हो गया है कि रचित साहित्य सामाजिक परिवर्तन का पक्षधर है या नहीं।'

आज के साहित्यकार को चुनौती है की वह सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य का बहुआयामी विश्लेषण करें  एवं सामाजिक जीवन के उच्चत्तर  मूल्यों एवं आदर्शों के सामने सांप्रदायिकता एवम तुष्टिकरण  से उत्पन्न हो गए खतरों को रेखांकित करे । इस संदर्भ में सांस्कृतिक माध्यमों, विशेषकर लघु-पत्रिकाओं की बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को महसूस करते हुए संकट की इस घड़ी में मिलजुल कर अपनी प्रखरतम भूमिका का ऐतिहासिक दायित्व निभाने के लिए आज का रचनाकार तैयार है।

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच जैसे रचनाधर्मी संस्थान आज साहित्य को जनक्रांति बनाने के लिए कृत संकल्पित है। साहित्य जब जन सामान्य की विषय वस्तु बन जाता है तभी वह आम संवेदनाओं का सम्प्रेषण कर पाता है। आजादी के 69  साल पूरे हो जाने पर भी हवा, पानी और रोटी की समस्या हल नहीं होना, उस भ्रष्ट तंत्र का चेहरा प्रस्तुत करता है, जिसका प्रभाव इस दशक तक जारी है। आज के साहित्य  का आक्रोश देर तक संयमित नहीं रह पाता। मनुष्य के राक्षस बनने की प्रक्रिया पर आज का साहित्य उस विचारहीन, बेढाल, निर्द्वन्द्व अथवा मरे हुए लोगों की भाँति पीढ़ी पर व्यंग्य कर रहा है। रचनाकार अपनी रचनाओं में वर्तमान के प्रति चिंता व्यक्त करता है, देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार करता है, इन स्थितियों में सुधार की कामना करता है, जनता का आह्वान करता है और स्वयं सक्रियतापूर्वक भाग भी लेता है।

प्रगति, विकास, संस्कृति, इतिहास-भूगोल आदि की जड़ भाषा होती है ,और भाषा को समृद्ध साहित्य करता है | साहित्य प्रत्येक वर्तमान को कलात्मक एवं यथार्थ रूप में समाज के सम्मुख प्रस्तुत करता हैं | मनुष्य चाहे जितना

प्रगति करलें , विकास की डींगे हाँक ले , सभ्यता का दंभ भरे | पर जब तक वह भीतर से सभ्य नहीं होता, तब तक मनुष्य की सही मायने में प्रगति नहीं हो सकती |नव वर्ष के शुरुआत से हम सभी रचनाकार ये संकल्प लें की हम अपने देश समाज और पर्यावरण को अपनी लेखनी से ही नहीं वरन अपने आचरण से एक नयी दिशा प्रदान करने की कोशिश करेंगें।

गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

रस...

⚜ रस⚜

कविता कहानी या उपन्यास को पढ़ने से जिस आनंद की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं।रस काव्य की आत्मा है।

रसों के आधार भाव हैं।भाव मन के विकारों को कहते हैं।ये दो प्रकार के होते हैं----स्थायी भाव,संचारी भाव।

🦋स्थाई भाव

रस रूप में पुष्ट होने वाला तथा सम्पूर्ण प्रसंग में व्याप्त रहने वाला भाव स्थाई भाव कहलाता है।स्थाई भाव 9 माने गए हैं किंतु वात्सल्य नाम का दसवां स्थाई भाव भी स्वीकार किया जाता है।

भरत मुनि ने अपने ग्रन्थ नाट्य शास्त्र में 8 रस ही माने हैं।शान्त और वात्सल्य को उन्होंने रस नहीं माना।किन्तु बाद के आचार्यों ने शांत और वात्सल्य को रस माना है जिस कारण अब रस 10 माने जाते हैं।

नीचे क्रमशः पहले रस तथा उसके बाद स्थाई भाव दिए गए हैं--

   रस       स्थाई भाव

💞श्रृंगार--रति

😂हास्य---हास

😪करुण--शोक

😡रौद्र---क्रोध

😎वीर--उत्साह

☠भयानक---भय

👹वीभत्स---जुगुप्सा

😳अद्भुत---विस्मय

😌शांत---निर्वेद

👶🏻वात्सल्य---वत्सलता

*💞श्रृंगार रस--* जब किसी काव्य में नायक नायिका के प्रेम,मिलने, बिछुड़ने आदि जैसी क्रियायों का वर्णन होता है तो वहाँ श्रृंगार रस होता है।यह 2 प्रकार का होता है---संयोग श्रृंगार
वियोग श्रृंगार

*•संयोग श्रृंगार* --जब नायक नायिका के मिलने और प्रेम क्रियायों का वर्णन होता है तो संयोग श्रृंगार होता है।

उदाहरण---
मेरे तो गिरधर गोपाल दुसरो न कोई
जाके तो गिरिधर गोपाल दूसरो न कोई।

*वियोग श्रृंगार----* जब नायक नायिका के बिछुड़ने का वर्णन होता है तो वियोग श्रृंगार होता है।

उदाहरण---
हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी
तुम देखि सीता मृग नैनी।


*😂हास्य रस--* जब किसी काव्य आदि को पढ़कर हँसी आये तो समझ लीजिए यहां श्रृंगार रस है।

उदाहरण--
चींटी चढ़ी पहाड़ पे मरने के वास्ते
नीचे खड़े कपिल देव केंच लेने के वास्ते।

*😪करुण रस--* जब भी किसी साहित्यिक काव्य ,गद्य आदि को पढ़ने के बाद मन में करुणा,दया का भाव उत्पन्न हो तो करुण रस होता है।

उदाहरण---
दुःख ही जीवन की कथा रही
क्या कहूँ आज जो नही कही।

*😡रौद्र रस--* जब किसी काव्य में किसी व्यक्ति के क्रोध का वर्णन होता है तो वहां रौद्र रस होता है।

उदाहरण---
अस कहि रघुपति चाप  चढ़ावा,
यह मत लछिमन के मन भावा।
संधानेहु प्रभु बिसिख कराला,
उठि ऊदथी उर अंतर ज्वाला।

*😎वीर रस--* जब किसी काव्य में किसी की वीरता का वर्णन होता है तो वहां वीर रस होता है।

उदाहरण--
चमक उठी सन सत्तावन में वो तलवार पुरानी थी,
बुंदेलों हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी।

*☠भयानक रस--* जब भी किसी काव्य को पढ़कर मन में भय उत्पन्न हो या काव्य में किसी के कार्य से किसी के भयभीत होने का वर्णन हो तो भयानक रस होता है।

उदाहरण---
लंका की सेना कपि के गर्जन रव से काँप गई,
हनुमान के भीषण दर्शन से विनाश ही भांप गई।

*👹वीभत्स रस-----* वीभत्स यानि घृणा।जब भी किसी काव्य को पढ़कर मन में घृणा आये तो वीभत्स रस होता है।ये रस मुख्यतः युद्धों के वर्णन में पाया जाता है जिनमें युद्ध के पश्चात लाशों, चील कौओं का बड़ा ही घृणास्पद वर्णन होता है।

उदाहरण----
कोउ अंतडिनी की पहिरि माल इतरात दिखावट।
कोउ चर्वी लै चोप सहित निज अंगनि लावत।

*😳अद्भुत रस---* जब किसी गद्य कृति या काव्य में किसी ऐसी बात का वर्णन हो जिसे पढ़कर या सुनकर आश्चर्य हो तो अद्भुत रस होता है।

उदाहरण---
कनक भूधराकार सरीरा
समर भयंकर अतिबल बीरा।

*😌शांत रस---* जब कभी ऐसे काव्यों को पढ़कर मन में असीम शान्ति का एवं दुनिया से मोह खत्म होने का भाव उत्पन्न हो तो शांत रस होता है।

उदाहरण---
मेरो मन अनत सुख पावे
जैसे उडी जहाज को पंछी फिर जहाज पे आवै।

*👶🏻वात्सल्य रस---* जब काव्य में किसी की बाल लीलाओं या किसी  के बचपन का वर्णन होता है तो वात्सल्य रस होता है।सूरदास ने जिन पदों में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया है उनमें वात्सल्य रस  है।

उदाहरण---
मैया मोरी दाऊ ने बहुत खिजायो।
मोसों कहत मोल की लीन्हो तू जसुमति कब जाये।

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

"अज्ञेय" 

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" (7 मार्च, 1911-4 अप्रैल, 1987) को प्रतिभासम्पन्न कवि, शैलीकार, कथा-साहित्य को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ देने वाले कथाकार, ललित-निबन्धकार, सम्पादक और सफल अध्यापक के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कुशीनगर नामक ऐतिहासिक स्थान में हुआ। बचपन लखनऊ, कश्मीर, बिहार और मद्रास में बीता। बी.एस.सी. करके अंग्रेजी में एम.ए. करते समय क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़कर बम बनाते हुए पकडे गये और वहाँ से फरार भी हो गए। सन्1930 ई. के अन्त में पकड़ लिये गये। अज्ञेय प्रयोगवाद एवं नई कविता को साहित्य जगत में प्रतिष्ठित करने वाले कवि हैं। अनेक जापानी हाइकु कविताओं को अज्ञेय ने अनूदित किया।

कार्यक्षेत्र

1930 से 1936 तक विभिन्न जेलों में कटे। 1936-37 में सैनिक और विशाल भारत नामक पत्रिकाओं का संपादन किया। 1943 से 1946 तक ब्रिटिश सेना में रहे; इसके बाद इलाहाबाद से प्रतीक नामक पत्रिका निकाली और ऑल इंडिया रेडियो की नौकरी स्वीकार की। देश-विदेश की यात्राएं कीं। जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से लेकर जोधपुर विश्वविद्यालय तक में अध्यापन का काम किया। दिल्ली लौटे और दिनमान साप्ताहिक, नवभारत टाइम्स, अंग्रेजी पत्र वाक् और एवरीमैंस जैसी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। 1980 में उन्होंने वत्सलनिधि नामक एक न्यास की स्थापना की जिसका उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करना था। दिल्ली में ही 4 अप्रैल 1987 को उनकी मृत्यु हुई। 1964 में आँगन के पार द्वार पर उन्हें साहित्य अकादमी का पुरस्कार प्राप्त हुआ और 1978 में कितनी नावों में कितनी बार पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार।

प्रमुख कृतियां

कविता संग्रह:-भग्नदूत 1933, चिन्ता 1942,इत्यलम्1946,हरी घास पर क्षण भर 1949, बावरा अहेरी 1954,इन्द्रधनु रौंदे हुये ये 1957,अरी ओ कस्र्णा प्रभामय 1959,आँगन के पार द्वार 1961, कितनी नावों में कितनी बार (1967), क्योंकि मैं उसे जानता हूँ (1970), सागर मुद्रा (1970), पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1974), महावृक्ष के नीचे (1977), नदी की बाँक पर छाया (1981), प्रिज़न डेज़ एण्ड अदर पोयम्स (अंग्रेजी में,1946)।

कहानियाँ:-विपथगा 1937, परम्परा 1944, कोठरीकी बात 1945, शरणार्थी 1948, जयदोल 1951उपन्यास:-शेखर एक जीवनी-प्रथम भाग 1941, द्वितीय भाग 1944,नदीके द्वीप 1951, अपने - अपने अजनबी 1961।यात्रा वृतान्त:- अरे यायावर रहेगा याद? 1943,एक बूँद सहसा उछली 1960।निबंध संग्रह : सबरंग, त्रिशंकु, आत्मनेपद, आधुनिक साहित्य: एक आधुनिक परिदृश्य, आलवाल,आलोचना:- त्रिशंकु 1945, आत्मनेपद 1960, भवन्ती 1971, अद्यतन 1971 ई.।संस्मरण: स्मृति लेखाडायरियां: भवंती, अंतरा और शाश्वती।विचार गद्य: संवत्‍सरनाटक: उत्तरप्रियदर्शी

संपादित ग्रंथ:- आधुनिक हिन्दी साहित्य (निबन्ध संग्रह)1942, तार सप्तक (कविता संग्रह) 1943, दूसरा सप्तक (कविता संग्रह)1951, तीसरा सप्तक (कविता संग्रह), सम्पूर्ण 1959, नये एकांकी 1952, रूपांबरा 1960।

उनका लगभग समग्र काव्य सदानीरा (दो खंड) नाम से संकलित हुआ है तथा अन्यान्य विषयों पर लिखे गए सारे निबंध सर्जना और सन्दर्भ तथा केंद्र और परिधि नामक ग्रंथो में संकलित हुए हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादन के साथ-साथ अज्ञेय ने तारसप्तक, दूसरा सप्तक और तीसरा सप्तक जैसे युगांतरकारी काव्य संकलनों का भी संपादन किया तथा पुष्करिणी और रूपांबरा जैसे काव्य-संकलनों का भी। वे वत्सलनिधि से प्रकाशित आधा दर्जन निबंध- संग्रहों के भी संपादक हैं। प्रख्यात साहित्यकार अज्ञेय ने यद्यपि कहानियां कम ही लिखीं और एक समय के बाद कहानी लिखना बिलकुल बंद कर दिया, परंतु हिन्दी कहानी को आधुनिकता की दिशा में एक नया और स्थायी मोड़ देने का श्रेय भी उन्हीं को प्राप्त है। निस्संदेह वे आधुनिक साहित्य के एक शलाका-पुरूष थे जिसने हिंदी साहित्य में भारतेंदु के बाद एक दूसरे आधुनिक युग का प्रवर्तन किया।

हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण

  हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...