एकदा नक्की भेट द्या. अगदी तुमच्यासारख्यांसाठीच बनवलेली आहे. दिवसाला काही हजार वाचक याला भेट देतात. आपणही या.
http://www.esahity.com/23092343238123512366234023812350.html
-----
आणि एक तर राहिलंच सांगायचं.
सध्या ही लिंक फ़्री आहे.
"हिंदी साहित्य, कविता, कहानी और लेखों का संग्रह। इस ब्लॉग पर आप पाएँगे साहित्य समीक्षा, महान लेखकों की रचनाएँ और नए विचारों की झलक। हिंदी भाषा और साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास जगह।"
बिहारी रीतिकाल के प्रतिनिधि कवि हैं। रीतिकाल के अन्य कवियों का ध्यान जहाँ शिल्प पक्ष पर अधिक रहा, वहीं बिहारी के यहाँ अनुभूति एवं अभिव्यक्ति पक्ष दोनों मज़बूत हैं।
बिहारी का काव्य नीति, भक्ति एवंशृंगार की त्रिवेणी है। बिहारी सतसई में जहाँ नायक-नायिकाओं के संयोग पक्षों का वर्णन है,वहीं नीति संबंधी बातें भी समाविष्ट हैं-
"वहीं पराग नहीं मधुर नहीं विकास इहिं काल
अली कली ही सौ बन्ध्यो आगे कौन हवाल"
बिहारी मुख्य रूप सेशृंगार रस के कवि हैं। उनकाशृंगार अनुभाव प्रधान है। रीतिकाल के दरबारी माहौल के अनुरूप उनकाशृंगार वर्णन अतिशयोक्तिपूर्ण एवं दैहिक प्रधान है-
"पत्रा ही तिथि पाइये वा घर के चहूँ पास
नित प्रति पून्यो ही रहत आनन ओप उजास"
बिहारी के काव्य का एक पक्ष भक्ति से संबंधित भी है। हालाँकि इनकी भक्ति भावना रीतिकालीन परिस्थितियों के अनुकूल प्रेम वशृंगार प्रधान है। बिहारी ने राधा-कृष्ण के प्रति इस प्रकार भक्ति भावना प्रकट की है-
"मेरी भव बाधा हरौ, राधा नागरि सोय
जा तन की झांई परे, स्याम हरित दुति होय"
बिहारी का अभिव्यक्ति पक्ष अत्यंत मज़बूत है। भाषा की दृष्टि से देखें तो उनका काव्य ‘गागर में सागर’ के समान है जहाँ एक-एक दोहे में भाषा की समास व भावों की समाहार क्षमता दिखाई देती है-
"कहत नटत रीझत खीझत मिलत खिलत लजियात
भरे भौन में करत हैं नैननु ही सों बात"
बिहारी के शिल्प का एक अन्य मज़बूत पक्ष उनकी बिंब योजना है। बिहारी सतसई का प्रत्येक दोहा बिंबों का भंडार है। अनुभाव आधारितशृंगार व दरबारी वातावरण के कारण यह विशेषता कुछ छयादा ही दिखाई देती है-
"बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाय
सौंह करे भौंहनु हंसे देन कहि नट जाय"
इसी प्रकार, बिहारी की अलंकार योजना भी विशिष्ट है। उनका काव्य अलंकारों की विविधता हेतु प्रसिद्ध है जहाँ रूपक, उपमा विरोधाभास व अतिशयोक्ति की छटा देखने को मिलती है।
इस प्रकार स्पष्ट है कि वे अनुभूति एवं अभिव्यक्ति पक्ष की सभी रीतिकालीन विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी कारण वे रीतिकाल के सर्वश्रेष्ठ कवि के रूप में भी स्थापित हैं।
सभी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय समस्याओ के बीच फेसबुक पर टैगिंग की समस्या भी बिना किसी मीडिया कवरेज के विकराल रूप धारण करती जा रही है। ना तो फेसबुक और ना ही भारत सरकार इस गंभीर समस्या की रोकथाम के लिए गंभीर दिखने का अभिनय करती नज़र आ रही है। रैगिंग को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए है लेकिन टैगिंग की प्रताडना रोकने के लिए मजाक भी ठीक से नहीं बन पा रहे है।
पिछले साल जब प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक के संस्थापक ज़ुकरबर्ग से मुलाकात की थी तो आशा की जा रही थी इस समस्या को वो अपने कद की तरह जोर-शोर से उठाएंगे लेकिन उनके एजेंडे में टैगिंग की समस्या राम-मंदिर मुद्दे की तरह ही नदारद मिली जो भारत सरकार की विदेश नीति और कूटनीति दोनों पर चार चाँद लगाने के बजाय प्रश्नचिन्ह लगाती है।
फेसबुक को अगर आभासी दुनिया माना जाता है तो फेसबुक पर टैग करने वाले गिरोह को इस दुनिया की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व मान लेने में कोई मानहानि नहीं है। दरअसल फेसबुक पर टैग करने वाले "एकला चालो रे" की विचारधारा के घोर विरोधी है। वे हर कार्य को समूह में करके सामूहिकता का नेतृत्व कर इस आभासी दुनिया में असामाजिकता को वायरल करना चाहते है। फेसबुक ने लोगो इतना एकाकी बना दिया है कि वे अपने आसपास की दुनिया से बेखबर रह कर केवल अपने न्यूज़फिड से खबरे लेते है। इसी एकाकीपन को टैग गिरोह अपनी "टैगान्धता" से भंग करता है।
मौसी की ननद के साले की शादी हो या बुआ की चाची के भतीजे का मुंडन या फिर और कोई लाइक/कमेंट टपकातुर प्रयोजन, टैग गिरोह हर मौके पर तब तक हैप्पी और प्राऊड़ नहीं "फील" पाता है जब तक अपनी टाइमलाइन पर 15-20 फ़ोटो पोस्ट कर थोक के भाव में लोगो को टांग ना दे, मतलब टैग ना कर दे। किसी पोस्ट में टैगीत व्यक्ति ठीक उसी तरह से महसूस करता है जैसे किसी हेंगर में टंगा हुआ शर्ट। टैग की हुई पोस्ट पर आने वाला हर लाइक और कमेंट आपको ऐसे चिढ़ाते है मानो आपके ज़ख्मो पर आयोडिन युक्त नमक छिड़क रहे हो। टैग कर करके टैग माफिया आपकी वाल की हालत गुप्तरोग के निवारण के विज्ञापनो से सजी सार्वजनिक दीवार की तरह कर देते है।
उस समय स्थिति दयनीय रूप से हास्यास्पद हो जाती जब आप अपनी 507 वी बार फ़िल्टर की गई प्रोफाइल पिक अपलोड करके पथरीली आँखों से लाइक के इंतज़ार में बैठे हो और नोटिफिकेशन आते ही नंगे पैर दौड़कर जाने पर, आपको पता चले कि वो तो आपको टैग किए गए फ़ोटो पर कमेंट की नोटिफिकेशन थी। टैग रिमूव करने पर आप उसी तरह से राहत महसूस करते है जैसा तीव्र लघुशंका के निवारण पर करते है।
डिजिटल आपाधापी के इस घोर कलयुग में भी इंसानियत समाप्त नहीं हुई है, अभी भी कई लोग टैग की गई सभी पोस्ट अपनी वाल पर दिखने के लिए allow कर देते है। दया और करुणा का एक्स्ट्रा रिचार्ज करवा कर धरती पर डिलीवर किये गए लोग तो टैग किए जाने पर इतने भावविभोर हो जाते है कि टैग किये जाने को ही अपना सम्मान समारोह समझ लेते है और कमेंट बॉक्स में "थैंक्स फॉर द टैग" लिखकर टैगीत होने के ऋण से उऋण होते है।
पहले के ज़माने में रिश्ते प्रेम के कच्चे धागे से बंधे होते थे लेकिन समय ने करवट के साथ जब जम्हाई भी ली तो रिश्ते धागों की गांठे खोलकर डिजिटल होकर फेसबुक की वाल्स पर टांग दिए गए।
टैग गिरोह उस किराएदार की तरह है जो आपकी वाल पर अनाधिकृत रूप से कब्ज़ा कर लेते है लेकिन कभी आपकी पोस्ट्स पर लाइक-कमेंट्स रूपी किराया नहीं देते। चाहे कितना भी मना कर दो कुछ लोग पैग लगाकर फिर टैग करना शुरू कर देते है। परिवार और करीबी मित्रो द्वारा दिए गए टैग ना तो उगलते बनता है और ना ही निगलते। उसे केवल दिखावे के लिए अपनी वाल पर दिखाकर नोटिफिकेशन शांत कर रिश्ते निभाए जा सकते है।
ईसा मसीह को जब सूली पर लटकाया गया था तब उनके मुँह से निकला था, हे प्रभु, "इन्हें माफ़ करना ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे है।" लेकिन जब किसी टैगान्ध व्यक्ति द्वारा मुझे उसकी पोस्ट में लटकाया जाता है मतलब टैग किया जाता है तो मेरे मुँह के साथ साथ हर रोम कूप से यही निकलता है, "हे प्रभु इन्हें कभी माफ़ मत करना, ये जानते है कि ये क्या कर रहे है।"
शायद दसवीं जमात में पढ़ा था कि "आचरण की सभ्यतामय भाषा सदा मौन रहती है " ...... परन्तु इस सभ्यता के दर्शन अब इतने दुर्लभ है कि शायद ही कही हो जाय। आजकल व्यर्थ ही लंबे -चौड़े व्याख्यानों को गांठने का चलन जोर-शोर पर है ,भले ही इन व्याख्यानों में सत्यता का प्रतिशत लेश मात्र हो अथवा हो ही ना।
भरी सभा में कुछ लोग जिस लहजे में अपनी शेखी बघारते है, उस आत्मविश्वास की तो दाद देनी चाहिए। लंबे - चौड़े व्याख्यानों के बाण छोड़ते समय सभा के कुछ मासूम चेहरे जो इन महानुभाव की आँखों से आँखे मिलाकर अपना सर हिलाते रहते है, निश्चित ही उनके सर की आवृत्ति इनके व्याख्यानों के लिए उत्प्रेरक की कार्य करती होगी, और ये महाशय फिर से कोई नया राग अलापने में मशगूल हो जाते होंगे।
ऐसे लोगो का सबसे पसंदीदा मुद्दा राजनीति ही होता है ये बताने की आवश्यकता तो प्रतीत नहीं होती। जिसे अच्छी जानकारी है उसका बोलना तो तर्कसंगत है परंतु कुछ ना ज्ञात होते हुए भी कुछ लोगो की बाते कुछ इस प्रकार होती है... मोदी जी की विदेश नीति मुझे तो भाई समझ नहीं आती.....या फिर कॉंग्रेस ने साठ सालो में कुछ भी नहीं किया... इत्यादि ।।। अरे मेरे भाई तूने तो खुद अपने जीवनकाल के तीस सावन भी नहीं देखे होंगे और तू साठ सालो की बात करता है।
ये जनाब मुख्यतः मौन ,शांत या गंभीर व्यक्तित्व के या अच्छे श्रोता प्रवृत्ति के लोगो को निश्चित ही अज्ञानी या मुर्ख ही समझते होंगे। एक अच्छा श्रोता अपने विपरीत पक्छ् के लंबे-चौड़े व्याख्यानों को सुनने समझने के बाद एक सटीक , छोटा और उचित उत्तर देने में माहिर होता है। इनकी खामोशियो को इतनी कमजोरी मत समझे ,निश्चित ही ये लोग छप्पन टके की बातें छौंकने वाले लोगो के छक्के छुड़ा सकते है।
सवेरे से मित्र को चार पांच बार फोन किया ।
लेकिन उसका फोन उठ ही नहीं रहा था।
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेज किया,
लेकिन कोई जवाब नहीं।
मुझे चिंता हो गई।
आखिर दोपहर बाद रहा नहीं गया।
मैं नजदीक ही रहने वाले मित्र के घर पहुंच गया।
देखा तो श्रीमान गार्डन में एक पुस्तक लेकर बैठे हुए थे।
मैं जाते ही बरस पड़ा।
सुबह से तुम्हें फोन कर रहा हूं। मैसेज भी कर रहा हूं। लेकिन तुम्हारा कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। क्या बात है? तबीयत तो ठीक है ?
मित्र ठठाकर हंस पड़ा और बोला -
भाई, मेरा आज उपवास है। इसलिए फोन पर तुमसे बात नहीं कर सका ।
मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ।
यार उपवास में खाना नहीं खाते हैं, व्रत रखते हैं, लेकिन फोन पर तो बात कर सकते हैं।
उसने हंसते हुए कहा कि आज मेरा *डिजिटल उपवास* है। हफ्ते में एक दिन के लिए मैंने निश्चय किया है कि ना तो किसी से फोन पर बात करूंगा, ना फेसबुक अपडेट करूंगा, न व्हाट्सएप चैट करूंगा, न ही गूगल लिंक या कोई और सोशल साइट ही देखूंगा। इसे मैंने *डिजिटल उपवास* का नाम दिया है।
सही कह रहा हूं। आज का दिन मेरा बहुत ही बढ़िया गुजरा। न फोन की घंटी और ना समय की कमी। देख कितने दिन हुए महासमर का पहला खण्ड् पढने की इच्छा थी, आज इसे शुुरू कर सका हूं।
इतने में भाभी चाय बना कर ले आइ बोली भाई साहब, आज तो कमाल हो गया। शाम को हमारा पिक्चर देख कर कुछ खरीददारी करने का विचार है और इनके इस *डिजिटल उपवास* ने मुझे कितनी खुशी दी है मैं आपको बता नहीं सकती ।
तब मैंने भी निश्चय किया कि सप्ताह में कम से कम 1 दिन *डिजिटल उपवास* तो मुझे भी करना ही चाहिए। बल्कि मेरी सलाह है हम सबको करना चाहिए ताकि एक दिन तो अपने परिवार को पूरा समय दें।
*एक दिन परिवार के संग*
हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...