"हिंदी साहित्य, कविता, कहानी और लेखों का संग्रह। इस ब्लॉग पर आप पाएँगे साहित्य समीक्षा, महान लेखकों की रचनाएँ और नए विचारों की झलक। हिंदी भाषा और साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास जगह।"
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020
राम काव्य
( Rama Kavya Parampara )
पृथ्वीराज रासो में श्रीराम से संबंधित 38 छंद मिलते हैं परंतु राम काव्यधारा को विकसित करने का श्रेय श्री रामानंद जी को जाता है |
राम-काव्य धारा के सर्वाधिक प्रमुख कवि तुलसीदास जी हैं | अधिकांश विद्वान मानते हैं कि इनका जन्म 1532 ईo में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर गांव में हुआ | उनके पिता का नाम आत्माराम तथा माता का नाम हुलसी था | श्री नरहरि दास इन के गुरु थे | 1623 ईo में इनका निधन हुआ | इनकी 12 प्रमाणित रचनाएं हैं ; जिनमें से प्रमुख हैं - रामचरितमानस, विनय पत्रिका, कवितावली, गीतावली, कृष्ण गीतावली, दोहावली आदि |
राम काव्य परंपरा के अन्य प्रमुख कवि हैं - अग्र दास, नाभादास, ईश्वर दास, कृष्णदास, प्राण चंद चौहान, ह्रदय राम, लालदास, केशव दास आदि |
अग्रदास की प्रसिद्ध काव्य रचना 'अष्टयाम' है |
नाभादास ने 'भक्तमाल' की रचना की |
ईश्वर दास की प्रमुख रचनाएं 'भरत मिलाप' व 'अंगद पैज' हैं | प्राण चंद चौहान ने 'रामायण महानाटक' की रचना की |
हृदय राम ने 'हनुमान नाटक' की रचना की |
लाल दास की प्रमुख रचना 'अवध विलास' है |
'रामचंद्रिका' केशवदास की प्रमुख रचना है |
यहां यह तथ्य ध्यातव्य है कि केशवदास को रीतिकाल का कवि माना जाता है परंतु केशवदास का उद्भव भक्ति काल के अंत में व रीतिकाल के आरंभ में हुआ इसलिए उनको राम काव्य परंपरा का कवि भी माना जा सकता है |
🔷 राम काव्य धारा की प्रमुख प्रवृत्तियां 🔷
( Rama Kavya Dhara Ki Visheshtayen )
राम काव्य परंपरा की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं :
1️⃣ राम का स्वरूप : राम-काव्य परंपरा के कवियों के राम महर्षि वाल्मीकि के राम से सर्वथा भिन्न हैं | इन कवियों ने राम को ईश्वर का अवतार स्वीकार किया है | उनका राम शिव, शक्ति व सौंदर्य का समन्वित रूप है | उनके अनुसार श्री राम दया के सागर, पतित-पावन, महान दानशील व विनयशील हैं | भक्ति भावना से उन्हें सहज ही प्राप्त किया जा सकता है | देवी-देवता भी उनके चरणों की वंदना करते हैं |
पृथ्वी को दुष्टों से रहित करने व संत जनों का उद्धार करने के लिए ही उन्होंने धरा पर अवतार लिया है | राम-कवि उन्हें लोकरक्षक व मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं |
2️⃣ भक्ति भावना : राम काव्य परंपरा की सबसे प्रमुख विशेषता इन की भक्ति भावना है | इन कवियों की रचनाओं में नवधा भक्ति के उदाहरण मिलते हैं परंतु मुख्यत: इनकी रचनाओं में दास्य भक्ति का परिपाक हुआ है | दास्य भक्ति की प्रधानता होने पर भी अन्य प्रकार की भक्ति इनके काव्य में मिलती है | जैसे सीता में माधुर्य भाव की भक्ति है, सुग्रीव में सख्य भाव की भक्ति है, दशरथ, कौशल्या आदि में वात्सल्य भाव की भक्ति देखी जा सकती है |
तुलसीदास जी की अधिकांश रचनाओं में दास्य भक्ति की प्रधानता है लेकिन 'वैराग्य संदीपनी' में शांत भाव की भक्ति की प्रधानता है |
राम काव्य धारा के अधिकांश कवियों ने अपनी दीन-हीन मानसिकता को उजागर किया है व श्री राम जी से कृपा की प्रार्थना किए है | राम-कवि भक्त और भगवान में सेवक सेव्य भाव स्वीकार करते हैं |
तुलसीदास जी कहते हैं -
"सेवक सेव्य भाव बिनु भव ण तरिए उरगारि"
उनकी दीनता का भाव इन पंक्तियों में मिलता है -
"राम सो बड़ो है कौन मौसो कौन छोटो
राम सो खरो है कौन मौसो कौन खोटो"
अधिकांश स्थानों पर राम कवियों ने अपनी दीनता प्रकट करते हुए उनकी अनुकंपा चाही है | वे स्वयं को दास व राम को अपना स्वामी स्वीकार करते हैं |
यह दास्य-भक्ति की सुंदरतम व्याख्या करते हैं |
3️⃣ समन्वय भावना : संपूर्ण राम काव्य अपनी समन्वय भावना के लिए प्रसिद्ध है | इसलिए इस काव्य को मानवतावादी काव्य भी कहा गया है | विशेषत: तुलसीदास जी के काव्य में समन्वय की विराट चेष्टा देखी जा सकती है |
राम काव्य में समन्वय की भावना अनेक रूपों में दिखाई देती है ; यथा - निर्गुण और सगुण का समन्वय, ज्ञान, भक्ति और कर्म का समन्वय, ब्राह्मण और शूद्र का समन्वय, शास्त्रों व व्यवहार का समन्वय, परिवार व समाज का समन्वय, विभिन्न दार्शनिक विचारधाराओं का समन्वय, भोग व त्याग का समन्वय आदि |
भले ही राम कवि श्री राम को अपना आराध्य देव स्वीकार करते हैं परंतु यह कवि अन्य देवी-देवताओं की आराधना भी करते हैं | स्वयं राम ने सेतुबंध के अवसर पर शिव की उपासना की | तुलसीदास जी ने 'कृष्ण गीतावली' की रचना भी की है और 'रामचरितमानस' की भी | उन्होंने राम भक्ति को कृष्ण भक्ति के साथ जोड़ा |
जब वे श्रीराम के सर्व व्यापक रूप का वर्णन करते हैं तो उनका सगुण राम निर्गुण ब्रह्म बन जाता है |
4️⃣ चरित्र चित्रण : राम काव्य परंपरा के कवियों ने रामकथा से जुड़े पात्रों का चरित्र चित्रण किया है | उन्होंने मुख्य रुप से श्री राम के चरित्र का चित्रण किया है | उनके राम ईश्वर के अवतार हैं | वह सर्वगुण संपन्न व सर्वशक्तिमान हैं | वह शिव, शक्ति व सौंदर्य का समन्वित रूप हैं | वह दया के सागर, पतित-पावन, दान शील व महान विनयशील हैं | देवी-देवता भी उनके चरणों की वंदना करते हैं | पृथ्वी को दुष्टों से रहित करने व संत जनों का उद्धार करने के लिए ही उन्होंने अवतार लिया है | राम कवि उन्हें लोकरक्षक व मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं |
राम के अतिरिक्त लक्ष्मण, भरत, सीता, हनुमान आदि अन्य पात्रों के चरित्रों पर भी समुचित प्रकाश डाला गया है | इन सभी पात्रों के माध्यम से राम कवियों ने समाज के सामने कुछ आदर्श प्रस्तुत किए हैं जैसे राम अकेले ही आदर्श भाई, आदर्श पुत्र व आदर्श राजा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं |
परंतु उनकी छवि एक आदर्श पति के रूप में लाख तर्क देने पर भी एक तर्कशील व्यक्ति के मन में नहीं उभर पाती | उनका व्यक्तित्व नारी समानता और पति-पत्नी के पारस्परिक विश्वास के सिद्धांतों पर खरा नहीं उतरता |
भरत आदर्श भाई का, सीता आदर्श नारी व आदर्श पत्नी का, हनुमान आदर्श सेवक का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं |
यही कारण है कि राम काव्य पढ़कर पाठक एक आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेते हैं |
5️⃣ लोकमंगल की भावना : संपूर्ण राम काव्य लोकमंगल की भावना पर टिका है | संपूर्ण राम कथा लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है | राम कवि समाज को मर्यादित, अनुशासित व व्यवस्थित देखना चाहते थे | इसलिए उन्होंने श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम रूप में चित्रित किया | उन्हें आदर्श व्यक्ति व आदर्श राजा के रूप में दिखाया |
अन्य पात्र भी लोकमंगल की भावना लिए हुए हैं और जो पात्र लोक-अमंगल चाहते हैं, उनका राम कथा में नाश किया गया है | यही कारण है कि आज भी भक्तजन जब दुखों से छुटकारा पाना चाहते हैं व अपना कल्याण चाहते हैं तो वे राम कथा का पाठ करवाते हैं | यह भी एक सच्चाई है कि बिना आदर्श व नैतिक गुणों के लोक कल्याण संभव नहीं |
6️⃣ युगीन समस्याओं का चित्रण : राम काव्य परंपरा में यद्यपि श्री राम की भक्ति की गई है लेकिन इसके साथ-साथ उनके काव्य में युगीन समस्याओं का चित्रण भी हुआ है | उन समस्याओं के भयंकर परिणाम बताकर पाठकों को उन्हें दूर करने के लिए उकसाया भी गया है | उन समस्याओं में से कुछ समस्याएं आज भी प्रासंगिक हैं ; जैसे तत्कालीन हिंदू समाज उपासना पद्धतियों में उलझा हुआ था | संत कवि व सूफी कवि निर्गुण भक्ति पर बल दे रहे थे जबकि राम कवि व कृष्ण कवि सगुण भक्ति के पक्ष में थे | ऐसे में तुलसीदासजी ने इस समस्या का समाधान प्रस्तुत करते हुए कहा -
"सगुनहिं अगुनहिं नहीं कछु भेदा" |
राम काव्य में तत्कालीन राजनीतिक व सामाजिक स्थिति का चित्रण हुआ है | तुलसीदास ने कवितावली में उस समय की बदहाल आर्थिक स्थिति का मार्मिक वर्णन किया है |
7️⃣ प्रकृति वर्णन : राम कवियों ने प्रकृति वर्णन में भी पर्याप्त रुचि ली है | इन कवियों ने प्रकृति के आलंबनगत व उद्दीपनगत, दोनों रूपों का वर्णन किया है | कहीं-कहीं प्रकृति को दूती व उपदेशक रूप में भी प्रस्तुत किया गया है |
राम वन गमन प्रसंग में सभी राम कवियों ने प्रकृति के विभिन्न रूपों का वर्णन किया है परंतु इन कवियों का प्रकृति वर्णन उतना सरस नहीं है जितना रीतिकालीन कवियों का प्रकृति वर्णन है |
8️⃣ काव्य रूप : राम काव्य परंपरा के कवियों ने प्रबंध व मुक्तक दोनों प्रकार के काव्य की रचना की है | इन कवियों ने खंडकाव्य व गीतिकाव्य भी लिखे हैं | रामचरितमानस तथा रामचन्द्रिका प्रबंध काव्य हैं | जानकी मंगल खंडकाव्य है | गीतावली गीतिकाव्य है | सूरदास जी ने भी राम भक्ति से संबंधित 150 पद लिखे हैं जो मुक्तक काव्य की श्रेणी में आते हैं |
9️⃣ कला पक्ष : राम काव्य धारा के कवियों ने मुख्यत: अवधी भाषा का प्रयोग किया है | तुलसीदास जी की रामचरितमानस व जानकी मंगल की भाषा अवधी है | इसके अतिरिक्त राम कवियों ने ब्रजभाषा में भी रचनाएं लिखी हैं | तुलसीकृत कवितावली, गीतावली, विनय पत्रिका ब्रज भाषा में रचित हैं | केशवदास की रामचंद्रिका भी ब्रज भाषा में रचित है लेकिन इनकी भाषा में अन्य स्थानीय भाषाओं के शब्द भी मिलते हैं |
दोहा, चौपाई, सोरठा, सवैया, कवित्त इनके प्रिय छंद हैं |
इन कवियों ने शब्दालंकार और अर्थालंकार उन दोनों प्रकार के अलंकारों का सुंदर प्रयोग किया है | अनुप्रास, यमक, श्लेष, रूपक, उपमा, अतिशयोक्ति आदि इनके प्रिय अलंकार हैं |
◼️ निष्कर्षत: यह कहा जा सकता है कि राम काव्य परंपरा ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है | भक्ति काल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग बनाने में इस काव्य परंपरा का विशेष योगदान है |
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020
UPI SYSTEM कैसा काम करता है
जैसा की आप जानते है की UPI माध्यम एक digital payment का एक बहुत ही महत्वपूर्ण जरिया है और आप इसके द्वारा किसी के बैंक में या किसी भी बैंक के खाते में तुरंत पैसा भेज और पा सकते है | UPI को National payment Corporation Of India द्वारा विकसित किया गया था | इसमें आप किसी भी मोबाइल से दो बैंक के अकाउंट के बीच तुरंत पैसो का लेन देन कर सकते है |
UPI क्या है ?
UPI को प्रयोग कैसे करे
आप bhim App से अपनी लिए एक upi Id create करके प्रयोग कर सकते है इसमें आप को एक UPI id इस तरह create किया जाता है इस तरह से आपको एक uniqe id मिलती है जिससे आप payment कर सकते है |Bhim App Se UPI Id कैसे बनाये
स्टेप 2. आप अब UPI पे क्लिक करे , अब आपको अपना बैंक चुनना होगा जिससे upi id बनाना चाहते है मोबाइल नंबर वही रखे जिसको आपने अपने बैंक अकाउंट में दिया था |
स्टेप 3. आप को सिम को चुनने के लिए कहा जायेगा जो आपके बैंक अकाउंट में दर्ज है | उसमे आपको एक वेरिफिकेशन मेसेज भेजेगा | याद रखे की आप सिम को अपने फ़ोन में ही डालकर upi id बनाना है |
स्टेप 4. अब आपका नंबर कन्फर्म हो जायेगा और एक upi id बन जाएगी
स्टेप 6. अब आपकी upi id बन गयी है आप किसी को पैसा भेज सकते है |
UPI System के बारे में ये थी जानकारी, जैसा की आप जानते है की आप इसके द्वारा बिना किसी notification के दो लोगो के बिच आप पैसे का आदान प्रदान कर सकते है। इसमें आपको किसी भी बैंक में जाना नहीं पड़ता है हालाँकि NPCI ने अपने ग्राहकों को बिना किसी समस्या के 1 लाख रुपये तक भेजने की लिमिट दी है मतलब की आप एक दिन में सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही किसी को ट्रान्सफर कर सकते हो।
बुधवार, 8 अप्रैल 2020
आधुनिक दुनिया और हनुमान चालीसा
सोमवार, 6 अप्रैल 2020
चारमीनार का इतिहास History of Charminar
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018
फेसबुक टैगिंग या फिर डिजिटल रैगिंग
सभी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय समस्याओ के बीच फेसबुक पर टैगिंग की समस्या भी बिना किसी मीडिया कवरेज के विकराल रूप धारण करती जा रही है। ना तो फेसबुक और ना ही भारत सरकार इस गंभीर समस्या की रोकथाम के लिए गंभीर दिखने का अभिनय करती नज़र आ रही है। रैगिंग को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए है लेकिन टैगिंग की प्रताडना रोकने के लिए मजाक भी ठीक से नहीं बन पा रहे है।
पिछले साल जब प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक के संस्थापक ज़ुकरबर्ग से मुलाकात की थी तो आशा की जा रही थी इस समस्या को वो अपने कद की तरह जोर-शोर से उठाएंगे लेकिन उनके एजेंडे में टैगिंग की समस्या राम-मंदिर मुद्दे की तरह ही नदारद मिली जो भारत सरकार की विदेश नीति और कूटनीति दोनों पर चार चाँद लगाने के बजाय प्रश्नचिन्ह लगाती है।
फेसबुक को अगर आभासी दुनिया माना जाता है तो फेसबुक पर टैग करने वाले गिरोह को इस दुनिया की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व मान लेने में कोई मानहानि नहीं है। दरअसल फेसबुक पर टैग करने वाले "एकला चालो रे" की विचारधारा के घोर विरोधी है। वे हर कार्य को समूह में करके सामूहिकता का नेतृत्व कर इस आभासी दुनिया में असामाजिकता को वायरल करना चाहते है। फेसबुक ने लोगो इतना एकाकी बना दिया है कि वे अपने आसपास की दुनिया से बेखबर रह कर केवल अपने न्यूज़फिड से खबरे लेते है। इसी एकाकीपन को टैग गिरोह अपनी "टैगान्धता" से भंग करता है।
मौसी की ननद के साले की शादी हो या बुआ की चाची के भतीजे का मुंडन या फिर और कोई लाइक/कमेंट टपकातुर प्रयोजन, टैग गिरोह हर मौके पर तब तक हैप्पी और प्राऊड़ नहीं "फील" पाता है जब तक अपनी टाइमलाइन पर 15-20 फ़ोटो पोस्ट कर थोक के भाव में लोगो को टांग ना दे, मतलब टैग ना कर दे। किसी पोस्ट में टैगीत व्यक्ति ठीक उसी तरह से महसूस करता है जैसे किसी हेंगर में टंगा हुआ शर्ट। टैग की हुई पोस्ट पर आने वाला हर लाइक और कमेंट आपको ऐसे चिढ़ाते है मानो आपके ज़ख्मो पर आयोडिन युक्त नमक छिड़क रहे हो। टैग कर करके टैग माफिया आपकी वाल की हालत गुप्तरोग के निवारण के विज्ञापनो से सजी सार्वजनिक दीवार की तरह कर देते है।
उस समय स्थिति दयनीय रूप से हास्यास्पद हो जाती जब आप अपनी 507 वी बार फ़िल्टर की गई प्रोफाइल पिक अपलोड करके पथरीली आँखों से लाइक के इंतज़ार में बैठे हो और नोटिफिकेशन आते ही नंगे पैर दौड़कर जाने पर, आपको पता चले कि वो तो आपको टैग किए गए फ़ोटो पर कमेंट की नोटिफिकेशन थी। टैग रिमूव करने पर आप उसी तरह से राहत महसूस करते है जैसा तीव्र लघुशंका के निवारण पर करते है।
डिजिटल आपाधापी के इस घोर कलयुग में भी इंसानियत समाप्त नहीं हुई है, अभी भी कई लोग टैग की गई सभी पोस्ट अपनी वाल पर दिखने के लिए allow कर देते है। दया और करुणा का एक्स्ट्रा रिचार्ज करवा कर धरती पर डिलीवर किये गए लोग तो टैग किए जाने पर इतने भावविभोर हो जाते है कि टैग किये जाने को ही अपना सम्मान समारोह समझ लेते है और कमेंट बॉक्स में "थैंक्स फॉर द टैग" लिखकर टैगीत होने के ऋण से उऋण होते है।
पहले के ज़माने में रिश्ते प्रेम के कच्चे धागे से बंधे होते थे लेकिन समय ने करवट के साथ जब जम्हाई भी ली तो रिश्ते धागों की गांठे खोलकर डिजिटल होकर फेसबुक की वाल्स पर टांग दिए गए।
टैग गिरोह उस किराएदार की तरह है जो आपकी वाल पर अनाधिकृत रूप से कब्ज़ा कर लेते है लेकिन कभी आपकी पोस्ट्स पर लाइक-कमेंट्स रूपी किराया नहीं देते। चाहे कितना भी मना कर दो कुछ लोग पैग लगाकर फिर टैग करना शुरू कर देते है। परिवार और करीबी मित्रो द्वारा दिए गए टैग ना तो उगलते बनता है और ना ही निगलते। उसे केवल दिखावे के लिए अपनी वाल पर दिखाकर नोटिफिकेशन शांत कर रिश्ते निभाए जा सकते है।
ईसा मसीह को जब सूली पर लटकाया गया था तब उनके मुँह से निकला था, हे प्रभु, "इन्हें माफ़ करना ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे है।" लेकिन जब किसी टैगान्ध व्यक्ति द्वारा मुझे उसकी पोस्ट में लटकाया जाता है मतलब टैग किया जाता है तो मेरे मुँह के साथ साथ हर रोम कूप से यही निकलता है, "हे प्रभु इन्हें कभी माफ़ मत करना, ये जानते है कि ये क्या कर रहे है।"
आधुनिक आचरण की सभ्यता
शायद दसवीं जमात में पढ़ा था कि "आचरण की सभ्यतामय भाषा सदा मौन रहती है " ...... परन्तु इस सभ्यता के दर्शन अब इतने दुर्लभ है कि शायद ही कही हो जाय। आजकल व्यर्थ ही लंबे -चौड़े व्याख्यानों को गांठने का चलन जोर-शोर पर है ,भले ही इन व्याख्यानों में सत्यता का प्रतिशत लेश मात्र हो अथवा हो ही ना।
भरी सभा में कुछ लोग जिस लहजे में अपनी शेखी बघारते है, उस आत्मविश्वास की तो दाद देनी चाहिए। लंबे - चौड़े व्याख्यानों के बाण छोड़ते समय सभा के कुछ मासूम चेहरे जो इन महानुभाव की आँखों से आँखे मिलाकर अपना सर हिलाते रहते है, निश्चित ही उनके सर की आवृत्ति इनके व्याख्यानों के लिए उत्प्रेरक की कार्य करती होगी, और ये महाशय फिर से कोई नया राग अलापने में मशगूल हो जाते होंगे।
ऐसे लोगो का सबसे पसंदीदा मुद्दा राजनीति ही होता है ये बताने की आवश्यकता तो प्रतीत नहीं होती। जिसे अच्छी जानकारी है उसका बोलना तो तर्कसंगत है परंतु कुछ ना ज्ञात होते हुए भी कुछ लोगो की बाते कुछ इस प्रकार होती है... मोदी जी की विदेश नीति मुझे तो भाई समझ नहीं आती.....या फिर कॉंग्रेस ने साठ सालो में कुछ भी नहीं किया... इत्यादि ।।। अरे मेरे भाई तूने तो खुद अपने जीवनकाल के तीस सावन भी नहीं देखे होंगे और तू साठ सालो की बात करता है।
ये जनाब मुख्यतः मौन ,शांत या गंभीर व्यक्तित्व के या अच्छे श्रोता प्रवृत्ति के लोगो को निश्चित ही अज्ञानी या मुर्ख ही समझते होंगे। एक अच्छा श्रोता अपने विपरीत पक्छ् के लंबे-चौड़े व्याख्यानों को सुनने समझने के बाद एक सटीक , छोटा और उचित उत्तर देने में माहिर होता है। इनकी खामोशियो को इतनी कमजोरी मत समझे ,निश्चित ही ये लोग छप्पन टके की बातें छौंकने वाले लोगो के छक्के छुड़ा सकते है।
शनिवार, 21 जुलाई 2018
डिजिटल उपवास
सवेरे से मित्र को चार पांच बार फोन किया ।
लेकिन उसका फोन उठ ही नहीं रहा था।
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेज किया,
लेकिन कोई जवाब नहीं।
मुझे चिंता हो गई।
आखिर दोपहर बाद रहा नहीं गया।
मैं नजदीक ही रहने वाले मित्र के घर पहुंच गया।
देखा तो श्रीमान गार्डन में एक पुस्तक लेकर बैठे हुए थे।
मैं जाते ही बरस पड़ा।
सुबह से तुम्हें फोन कर रहा हूं। मैसेज भी कर रहा हूं। लेकिन तुम्हारा कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। क्या बात है? तबीयत तो ठीक है ?
मित्र ठठाकर हंस पड़ा और बोला -
भाई, मेरा आज उपवास है। इसलिए फोन पर तुमसे बात नहीं कर सका ।
मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ।
यार उपवास में खाना नहीं खाते हैं, व्रत रखते हैं, लेकिन फोन पर तो बात कर सकते हैं।
उसने हंसते हुए कहा कि आज मेरा *डिजिटल उपवास* है। हफ्ते में एक दिन के लिए मैंने निश्चय किया है कि ना तो किसी से फोन पर बात करूंगा, ना फेसबुक अपडेट करूंगा, न व्हाट्सएप चैट करूंगा, न ही गूगल लिंक या कोई और सोशल साइट ही देखूंगा। इसे मैंने *डिजिटल उपवास* का नाम दिया है।
सही कह रहा हूं। आज का दिन मेरा बहुत ही बढ़िया गुजरा। न फोन की घंटी और ना समय की कमी। देख कितने दिन हुए महासमर का पहला खण्ड् पढने की इच्छा थी, आज इसे शुुरू कर सका हूं।
इतने में भाभी चाय बना कर ले आइ बोली भाई साहब, आज तो कमाल हो गया। शाम को हमारा पिक्चर देख कर कुछ खरीददारी करने का विचार है और इनके इस *डिजिटल उपवास* ने मुझे कितनी खुशी दी है मैं आपको बता नहीं सकती ।
तब मैंने भी निश्चय किया कि सप्ताह में कम से कम 1 दिन *डिजिटल उपवास* तो मुझे भी करना ही चाहिए। बल्कि मेरी सलाह है हम सबको करना चाहिए ताकि एक दिन तो अपने परिवार को पूरा समय दें।
*एक दिन परिवार के संग*
गुरुवार, 21 जून 2018
कि और की..
"कि" और "की"
कि और की शायद हिंदी में सबसे ज्यादा भ्रमित करने वाले दो शब्द हैं। कई लोगों ने ब्लॉग के जरिये हमसे इनके बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिए आग्रह किया।
प्रयोग में भले ही ये शब्द भ्रमित करने वाले हों इनकी पहचान और इस्तेमाल के बारे में एक छोटी सी बात ध्यान में रखने से ही सारा भ्रम समाप्त हो जाता है।
आईये जानते हैं कहाँ हमें "कि" का प्रयोग करना चाहिए और कहाँ "की" का !!
"कि" एक Conjunction की तरह इस्तेमाल होता है, जो दो वाक्यों/ वाक्यांशों को जोड़ता है। अंग्रेज़ी में जो काम Conjunction के रूप में THAT का है, हिन्दी में वही काम "कि" का है।
अब कुछ उदाहरण देखें:
उसने कहा कि कल वह नहीं आएगा।
वह इतना हँसा कि गिर गया।
यह माना जाता है कि कॉफ़ी का पौधा सबसे पहले ६०० ईस्वी में इथियोपिया के कफ़ा प्रांत में खोजा गया था।
मैं जानता हूँ कि आप अच्छे आदमी हैं: यहाँ "मैं जानता हूँ" एक वाक्य है और "आप अच्छे आदमी हैं" दूसरा वाक्य है। इन दोनों को जोड़ने के लिए बीच में "कि" लाया गया है ताकि दोनों वाक्य मिल कर एक वाक्य बन सकें।
कुछ अन्य उदाहरण:
"मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कुछ देर से आयेगा".
यहाँ " मौसम विभाग का अनुमान है" एक वाक्य है और "मानसून कुछ देर से आयेगा" दूसरा, जिसे "कि" लगा कर जोड़ा गया है।
"मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूँ" : यहाँ "मुझे गर्व है" और "मैं एक भारतीय हूँ" को जोड़ने के लिए बीच में "कि" लगाया गया है।
"विपक्ष ने इस बात के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया कि वह महँगाई रोकने के लिए ठोस क़दम नहीं उठा रही है"।
यहाँ "विपक्ष ने इस बात के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया" और "वह महँगाई रोकने के लिए ठोस क़दम नहीं उठा रही है"--- इन दो वाक्यों को "कि" लगा कर जोड़ा गया है.
"की" का प्रयोग वहाँ किया जाता है, जहाँ किसी संज्ञा या सर्वनाम का किसी से सम्बन्ध बताना, दिखाना या जोड़ना हो।
जैसे:
मोहन की किताब, फ़िल्म की कहानी, रोगी की हालत, सर्दी की ऋतु, सम्मान की बात, स्कूल की यूनीफ़ार्म, चेहरे की चमक, जनता की आकांक्षा आदि।
उम्मीद करता हूँ कि अब आपके मन में कोई भ्रम नहीं होगा
व्हाट्स एप और हिंदी टाइपिंग ?
आजकल Whatsapp एक बहुत ही प्रचलित मोबाइल एप्लिकेशन है । आज कल हर एक व्यक्ति आपने मोबाइल मे Whatsapp इन्स्टाल करता है ओर उसे यूस करता है । परंतु हर व्यक्ति नही जानता की यहा पर हिन्दी मे टाइप केसे करे । जब किसी यूसर के मोबाइल मे हिन्दी या किसी अन्य भाषा मे मैसेज आते है तो उसके दिमाग मे सबसे पहला सवाल यह आता है की हिन्दी मे टाइप केसे करे या किसी ने हिन्दी मे टाइप केसे किया । परंतु खास बात यह है की हिन्दी मे टाइप करना बहोत कठिन नही है जैसे ही आप अपने मोबाइल मे हिन्दी डाऊनलोड कर लेते है वेसे ही बड़ी ही आसानी से आप हिन्दी मे टाइप कर सकते है और किसी को भी हिन्दी मे मैसेज सेंड कर सकते है । परंतु अब सवाल यह उठता है की हिन्दी को अपने मोबाइल मे इन्स्टाल केसे करे । यहा पर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यूसर आने मोबाइल मे हिन्दी डाउनलोड कर सकता है ।
How To Type/Write On Whatsapp In Hindi Steps In Hindi
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के apps मे जाकर गूगल Play store ओपन करना चाहिए।
- वहा पीपीआर Hindi input टाइप करना चाहिए ।
- जब आप सर्च करते है तो आपको Google Hindi Input नाम से ऑपशन शो होता है ।
- अब इस ऑपशन पर क्लिक करके उसे इन्स्टाल करने के लिए क्लिक करना चाहिए तथा इन्स्टाल के लिए आवश्यक पर्मिशन देना चाहिए ।
- जब डाउनलोड़ कंप्लीट हो जाता है तो यूसर के पास Successfully installed का स्टेटस शो होता है ।
- अब जब यह आपके मोबाइल मे इन्स्टाल हो चुका है तो इसे आने मोबाइल की सेटिंग मे जाकर इसे language अँड input मे जगह देनी चाहिए ।
- यह आपके मोबाइल मे Google Hindi input नाम से शो होता है और आप बस उसपर क्लिक करके उसे यूस कर सकते है ।
- अब आप एक मैसेज टाइप कर सकते है इसके लिए आपको keyboard ऑपशन पर क्लिक करना चाहिए वहा स्क्रीन पर आप इनपुट मेथड पर जाकर लेंगवेज़ सिलैक्ट कर सकते है ।
- वहा पर Hindi transliteration को सिलैक्ट करना चाहिए ।
- अब आपके कीबोर्ड पर हिन्दी Keyboard शो होने लगते है ।
- इस कीबोर्ड पर आपको नये बटन शो होते है जेसे a अ को शो करता है इसी प्रकार अन्य बटन भी होते है । जेसे अगर आपको भारत लिखना हो तो आपको Bharat टाइप करना होगा ।
- इसी प्रकार आप अन्य शब्द भी टाइप कर सकते है।
इसी प्रकार आप हिन्दी मे मैसेज टाइप कर सकते है ओर इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप मोबाइल मैसेज, फ़ेसबुक मैसेज, ट्विटर मैसेज, आदि हिन्दी मे टाइप कर सकते है । इस एप की सहायता से आप अपने मोबाइल मे कही भी हिन्दी मे टाइप कर सकते है ।
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017
Google की रोचक बातें...
“Google” नाम का स्पेलिंग गलती के वजह से पड़ा। गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया|
Google सेकंडो में ऐसे कई रिजल्ट Search जिसकी गिनती भी हम नहीं सकते।
Google कंपनी में काम करने वाले लोगों में करीब लगभग 20% अनुभवी लोग ऐसे है जो कभी कॉलेज नहीं गये।
Google कंपनी की लगभग 80% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है।
गूगल कंपनी हर दिन लगभग 7 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में लगभग 60,000 रूपये से ज्यादा कमाता हैं।
Google कंपनी में जॉब के लिए प्रितिदिन लगभग 25,000 से भी अधिक लोग आवेदन करते है।
क्या आपको गूगल के संस्थापक का नाम पता है? उनका नाम है लैरी पेज और सर्जे ब्रिन।
google ने Gmail की शुरूआत 1अप्रैल 2004 को की थी।
साल 2010 के बाद से Google कंपनी ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है।
Alexa के मुताबिक गूगल वर्ल्ड की सबसे बड़ी वेबसाइट है।
हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण
हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...
-
दहा दिवस कोणाशीही बोलायचं नाही, मोबाईल वापरायचा नाही, पुस्तकं वाचायची नाहीत, लिहायचं नाही, टीव्ही नाही, वर्तमानपत्र नाही. फक्त स्वतःसोबत राह...
-
भूमिका रचनात्मक लेखन वह कला है जिसमें लेखक कल्पना, अनुभव, संवेदना और भाषा–सौंदर्य के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्य...
-
1. भूमिका हिंदी साहित्य की राष्ट्रीय काव्यधारा वह सशक्त साहित्यिक प्रवृत्ति है, जिसने भारतीय समाज में राष्ट्रीय चेतना, स्वाधीनता की आकां...
