गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

रस...

⚜ रस⚜

कविता कहानी या उपन्यास को पढ़ने से जिस आनंद की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं।रस काव्य की आत्मा है।

रसों के आधार भाव हैं।भाव मन के विकारों को कहते हैं।ये दो प्रकार के होते हैं----स्थायी भाव,संचारी भाव।

🦋स्थाई भाव

रस रूप में पुष्ट होने वाला तथा सम्पूर्ण प्रसंग में व्याप्त रहने वाला भाव स्थाई भाव कहलाता है।स्थाई भाव 9 माने गए हैं किंतु वात्सल्य नाम का दसवां स्थाई भाव भी स्वीकार किया जाता है।

भरत मुनि ने अपने ग्रन्थ नाट्य शास्त्र में 8 रस ही माने हैं।शान्त और वात्सल्य को उन्होंने रस नहीं माना।किन्तु बाद के आचार्यों ने शांत और वात्सल्य को रस माना है जिस कारण अब रस 10 माने जाते हैं।

नीचे क्रमशः पहले रस तथा उसके बाद स्थाई भाव दिए गए हैं--

   रस       स्थाई भाव

💞श्रृंगार--रति

😂हास्य---हास

😪करुण--शोक

😡रौद्र---क्रोध

😎वीर--उत्साह

☠भयानक---भय

👹वीभत्स---जुगुप्सा

😳अद्भुत---विस्मय

😌शांत---निर्वेद

👶🏻वात्सल्य---वत्सलता

*💞श्रृंगार रस--* जब किसी काव्य में नायक नायिका के प्रेम,मिलने, बिछुड़ने आदि जैसी क्रियायों का वर्णन होता है तो वहाँ श्रृंगार रस होता है।यह 2 प्रकार का होता है---संयोग श्रृंगार
वियोग श्रृंगार

*•संयोग श्रृंगार* --जब नायक नायिका के मिलने और प्रेम क्रियायों का वर्णन होता है तो संयोग श्रृंगार होता है।

उदाहरण---
मेरे तो गिरधर गोपाल दुसरो न कोई
जाके तो गिरिधर गोपाल दूसरो न कोई।

*वियोग श्रृंगार----* जब नायक नायिका के बिछुड़ने का वर्णन होता है तो वियोग श्रृंगार होता है।

उदाहरण---
हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी
तुम देखि सीता मृग नैनी।


*😂हास्य रस--* जब किसी काव्य आदि को पढ़कर हँसी आये तो समझ लीजिए यहां श्रृंगार रस है।

उदाहरण--
चींटी चढ़ी पहाड़ पे मरने के वास्ते
नीचे खड़े कपिल देव केंच लेने के वास्ते।

*😪करुण रस--* जब भी किसी साहित्यिक काव्य ,गद्य आदि को पढ़ने के बाद मन में करुणा,दया का भाव उत्पन्न हो तो करुण रस होता है।

उदाहरण---
दुःख ही जीवन की कथा रही
क्या कहूँ आज जो नही कही।

*😡रौद्र रस--* जब किसी काव्य में किसी व्यक्ति के क्रोध का वर्णन होता है तो वहां रौद्र रस होता है।

उदाहरण---
अस कहि रघुपति चाप  चढ़ावा,
यह मत लछिमन के मन भावा।
संधानेहु प्रभु बिसिख कराला,
उठि ऊदथी उर अंतर ज्वाला।

*😎वीर रस--* जब किसी काव्य में किसी की वीरता का वर्णन होता है तो वहां वीर रस होता है।

उदाहरण--
चमक उठी सन सत्तावन में वो तलवार पुरानी थी,
बुंदेलों हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी।

*☠भयानक रस--* जब भी किसी काव्य को पढ़कर मन में भय उत्पन्न हो या काव्य में किसी के कार्य से किसी के भयभीत होने का वर्णन हो तो भयानक रस होता है।

उदाहरण---
लंका की सेना कपि के गर्जन रव से काँप गई,
हनुमान के भीषण दर्शन से विनाश ही भांप गई।

*👹वीभत्स रस-----* वीभत्स यानि घृणा।जब भी किसी काव्य को पढ़कर मन में घृणा आये तो वीभत्स रस होता है।ये रस मुख्यतः युद्धों के वर्णन में पाया जाता है जिनमें युद्ध के पश्चात लाशों, चील कौओं का बड़ा ही घृणास्पद वर्णन होता है।

उदाहरण----
कोउ अंतडिनी की पहिरि माल इतरात दिखावट।
कोउ चर्वी लै चोप सहित निज अंगनि लावत।

*😳अद्भुत रस---* जब किसी गद्य कृति या काव्य में किसी ऐसी बात का वर्णन हो जिसे पढ़कर या सुनकर आश्चर्य हो तो अद्भुत रस होता है।

उदाहरण---
कनक भूधराकार सरीरा
समर भयंकर अतिबल बीरा।

*😌शांत रस---* जब कभी ऐसे काव्यों को पढ़कर मन में असीम शान्ति का एवं दुनिया से मोह खत्म होने का भाव उत्पन्न हो तो शांत रस होता है।

उदाहरण---
मेरो मन अनत सुख पावे
जैसे उडी जहाज को पंछी फिर जहाज पे आवै।

*👶🏻वात्सल्य रस---* जब काव्य में किसी की बाल लीलाओं या किसी  के बचपन का वर्णन होता है तो वात्सल्य रस होता है।सूरदास ने जिन पदों में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया है उनमें वात्सल्य रस  है।

उदाहरण---
मैया मोरी दाऊ ने बहुत खिजायो।
मोसों कहत मोल की लीन्हो तू जसुमति कब जाये।

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

"अज्ञेय" 

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" (7 मार्च, 1911-4 अप्रैल, 1987) को प्रतिभासम्पन्न कवि, शैलीकार, कथा-साहित्य को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ देने वाले कथाकार, ललित-निबन्धकार, सम्पादक और सफल अध्यापक के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कुशीनगर नामक ऐतिहासिक स्थान में हुआ। बचपन लखनऊ, कश्मीर, बिहार और मद्रास में बीता। बी.एस.सी. करके अंग्रेजी में एम.ए. करते समय क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़कर बम बनाते हुए पकडे गये और वहाँ से फरार भी हो गए। सन्1930 ई. के अन्त में पकड़ लिये गये। अज्ञेय प्रयोगवाद एवं नई कविता को साहित्य जगत में प्रतिष्ठित करने वाले कवि हैं। अनेक जापानी हाइकु कविताओं को अज्ञेय ने अनूदित किया।

कार्यक्षेत्र

1930 से 1936 तक विभिन्न जेलों में कटे। 1936-37 में सैनिक और विशाल भारत नामक पत्रिकाओं का संपादन किया। 1943 से 1946 तक ब्रिटिश सेना में रहे; इसके बाद इलाहाबाद से प्रतीक नामक पत्रिका निकाली और ऑल इंडिया रेडियो की नौकरी स्वीकार की। देश-विदेश की यात्राएं कीं। जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से लेकर जोधपुर विश्वविद्यालय तक में अध्यापन का काम किया। दिल्ली लौटे और दिनमान साप्ताहिक, नवभारत टाइम्स, अंग्रेजी पत्र वाक् और एवरीमैंस जैसी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। 1980 में उन्होंने वत्सलनिधि नामक एक न्यास की स्थापना की जिसका उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करना था। दिल्ली में ही 4 अप्रैल 1987 को उनकी मृत्यु हुई। 1964 में आँगन के पार द्वार पर उन्हें साहित्य अकादमी का पुरस्कार प्राप्त हुआ और 1978 में कितनी नावों में कितनी बार पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार।

प्रमुख कृतियां

कविता संग्रह:-भग्नदूत 1933, चिन्ता 1942,इत्यलम्1946,हरी घास पर क्षण भर 1949, बावरा अहेरी 1954,इन्द्रधनु रौंदे हुये ये 1957,अरी ओ कस्र्णा प्रभामय 1959,आँगन के पार द्वार 1961, कितनी नावों में कितनी बार (1967), क्योंकि मैं उसे जानता हूँ (1970), सागर मुद्रा (1970), पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1974), महावृक्ष के नीचे (1977), नदी की बाँक पर छाया (1981), प्रिज़न डेज़ एण्ड अदर पोयम्स (अंग्रेजी में,1946)।

कहानियाँ:-विपथगा 1937, परम्परा 1944, कोठरीकी बात 1945, शरणार्थी 1948, जयदोल 1951उपन्यास:-शेखर एक जीवनी-प्रथम भाग 1941, द्वितीय भाग 1944,नदीके द्वीप 1951, अपने - अपने अजनबी 1961।यात्रा वृतान्त:- अरे यायावर रहेगा याद? 1943,एक बूँद सहसा उछली 1960।निबंध संग्रह : सबरंग, त्रिशंकु, आत्मनेपद, आधुनिक साहित्य: एक आधुनिक परिदृश्य, आलवाल,आलोचना:- त्रिशंकु 1945, आत्मनेपद 1960, भवन्ती 1971, अद्यतन 1971 ई.।संस्मरण: स्मृति लेखाडायरियां: भवंती, अंतरा और शाश्वती।विचार गद्य: संवत्‍सरनाटक: उत्तरप्रियदर्शी

संपादित ग्रंथ:- आधुनिक हिन्दी साहित्य (निबन्ध संग्रह)1942, तार सप्तक (कविता संग्रह) 1943, दूसरा सप्तक (कविता संग्रह)1951, तीसरा सप्तक (कविता संग्रह), सम्पूर्ण 1959, नये एकांकी 1952, रूपांबरा 1960।

उनका लगभग समग्र काव्य सदानीरा (दो खंड) नाम से संकलित हुआ है तथा अन्यान्य विषयों पर लिखे गए सारे निबंध सर्जना और सन्दर्भ तथा केंद्र और परिधि नामक ग्रंथो में संकलित हुए हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादन के साथ-साथ अज्ञेय ने तारसप्तक, दूसरा सप्तक और तीसरा सप्तक जैसे युगांतरकारी काव्य संकलनों का भी संपादन किया तथा पुष्करिणी और रूपांबरा जैसे काव्य-संकलनों का भी। वे वत्सलनिधि से प्रकाशित आधा दर्जन निबंध- संग्रहों के भी संपादक हैं। प्रख्यात साहित्यकार अज्ञेय ने यद्यपि कहानियां कम ही लिखीं और एक समय के बाद कहानी लिखना बिलकुल बंद कर दिया, परंतु हिन्दी कहानी को आधुनिकता की दिशा में एक नया और स्थायी मोड़ देने का श्रेय भी उन्हीं को प्राप्त है। निस्संदेह वे आधुनिक साहित्य के एक शलाका-पुरूष थे जिसने हिंदी साहित्य में भारतेंदु के बाद एक दूसरे आधुनिक युग का प्रवर्तन किया।

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

काव्य की आत्मा और रस


आचार्य भरतमुनि रस के प्रवर्त्तक माने जाते हैं। उन्होंने रस को ‘ नाटक का अनिवार्य धर्म ‘ के रूप में स्वीकारा है। भाव, संचारी भाव, अनुभाव और स्थायी भाव के सहारे स्थापित की गयी इस रस की सत्ता को आगे आने वाले रस आचार्यों ने भी स्वीकार करते हुए रस को काव्य का एक अनिवार्य और सर्वोपरि प्रयोजन माना। तथा रस के बारे में कहा कि रस के सम्पर्क से प्रचलित अर्थ उस प्रकार आभासित होने लगते हैं, जिस प्रकार वसंत-सम्पर्क में द्रुम-

दृष्टपूर्वा अपि ह्यार्था: काव्ये रस परिग्रहात

सर्वे नवा इवाभान्ति मधुमास इव द्रुमाः। 1

आनन्दवर्धन, मम्मट, कुंतक आदि रस के बारे में निष्कर्ष यह रहा है कि –

1.रस काव्य का अमृत एवं अन्तस् चमत्कार का वितानक होता है। 2

2.रस काव्य का सर्वोपरि प्रयोजन है। 3

3.रस सब अलंकारों का जीवित ‘ रसवत् अलंकार ‘ है। 4

[ads-post]

महिमभट्ट एवं आचार्य विश्वनाथ ने अपने पूर्ववर्त्ती एवं सम्वर्त्ती आचार्यो के मतों के अनुसार एवं अपने तर्कों के सहारे रस को काव्य की आत्मा घोषित करते हुए अपने अभिमत इस प्रकार प्रस्तुत किए-

“काव्य स्यात्मिन संगिनि.....रसादिरूपे न कस्यचिद विभति“ अथवा “ वाक्यं रसात्मक काव्यं ”।

काव्य में रस की स्थिति या अस्तित्व के बारे में दिए गये उक्त तथ्यों के आधार पर रस को ही काव्य की आत्मा मान लेने में ऐसी अनेक दिक्कतें हैं, जिनका समाधान आवश्यक है-

1.यदि रस काव्य का अनिवार्य एवं सर्वोपरि प्रयोजन ही है तो सामाजिकों को रस तो अश्लील , गैर साहित्यिक, फूहड़ और विकृत कृतियों में भी आता है, तब इस प्रकार की रस-व्याख्याओं के आधार पर क्या काव्य की आत्मा के सत्-रूप के जीवंत बनाये रखा जा सकता है ? इस तरह काव्य की आत्मा भी विकृत और अश्लील नहीं हो जाएगी ?

2. यदि रस के सम्पर्क से ही प्रचलित अर्थ ठीक उसी प्रकार आभासित जिस प्रकार वसंत के सम्पर्क में द्रुम, तब काव्य के आस्वादक के रूप में एक कथित ‘ सहृदय ‘ की आचार्यों ने किसलिए खोज की ? यदि रस में ही इतनी शक्ति या प्रभावोत्पकता है, तो एक ही काव्य-सामग्री के प्रति विभिन्न आस्वादक रससिक्त होने के साथ-साथ रसहीनता की ओर क्यों जाते हैं। बिहारी का काव्य मार्क्सवादियों को फीका क्यों महसूस होता है। आचार्य शुक्ल केशव को काव्य का प्रेत क्यों बताने लगते हैं ?

सच तो यह है रस का अमृत, अन्तस् चमत्कार का वितानक एवं सर्वोपरि प्रयोजन तभी जान पड़ता है, जबकि जिस काव्य-सामग्री का हम आस्वादन कर रहे होते हैं, वह आस्वादन सामग्री हमारे रागात्मक मूल्यों से मेल खाती महसूस होती हो अर्थात् जब काव्य-सामग्री में व्यक्त किये गये रागात्मक मूल्य हमारे रागात्मक मूल्यों से मेल खाते अनुभव तभी काव्य से ग्रहण किया गया रागात्मक अर्थ इस प्रकार आलोकित होता है जैसे वसंत के सम्पर्क में द्रुम।

एक नारी-भोग में लिप्त में लिप्त रहने वाले सामाजिक को ऐसे काव्य से ही रस या आनन्द की प्राप्ति हो सकती है, जो वासना, आलिंगन, चुम्बन, विहँसन आदि का ब्यौरेबार बिम्ब प्रस्तुत करता हो। जबकि नारी-भोगविलास को व्यभिचार की श्रेणी में रखने वाले आस्वादक को ऐसी रसात्मकता शायद ही प्राप्त हो जो एक कथित रसिक को आनन्दित करती है। इन दोनों अवस्थाओं का सम्बन्ध हमारे उन रागात्मक मूल्यों से है, जिनके द्वारा हमारे आत्म अर्थात् रागात्मक चेतना का निर्माण होता है और जिन्हें हम काव्य में सीधे-सीधे देखना या अनुभव करना चाहते हैं।

रस को ही अन्तस् चमत्कार का वितानक और काव्य का सर्वोपरि प्रयोजन मानने से पूर्व हमें यह अवश्य सोचना पड़ेगा कि क्या हम नारी के रूप में माँ बहिन बेटी आदि के साथ वही रसात्मकबोध या आनन्दावस्था ग्रहण नहीं कर सकते, जो कि एक प्रेमिका या पत्नी के साथ सम्भव है। हमारे विचार से नहीं। इसका मूल कारण हमारी रागात्मक चेतना की वह मूल्यवत्ता अवश्य है जो आत्म के रूप में विभिन्न प्रकार के सम्बन्धों के प्रति विभिन्न के व्यवहार करती है। यही विभिन्न प्रकार की रागात्मक दृष्टियाँ काव्य से लेकर लोक-जीवन के रसात्मकबोध को भिन्न-भिन्न तरीके से भिन्न-भिन्न अवस्थाओं में आलोकित करती है। अतः काव्य की आत्मा रस सिद्ध करने से पूर्व हमें इस बिंदु पर आकर अवश्य विचार करना पड़ेगा कि ‘ काव्य का सम्पूर्ण क्षेत्र हमारा समाज या लोक के प्रति रागात्मक सम्बन्धों का क्षेत्र है, जिसमें विभिन्न प्रकार की रागात्मक चेतना शक्ति या दृष्टि ही हमें विभिन्न प्रकार के रसात्मक बोधों की ओर ले जाती है।

रति को ही लीजिये- इसके द्वारा शृंगार रस की निष्पत्ति होती है। यदि हम इसका सूक्ष्म विवेचन करें तो रति-वात्सल्य, भक्ति, करुणा के मूल में भी रहती है। लेकिन इन सब के रसात्मक बोध में अंतर उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका हमारी रागात्मक चेतना या दृष्टि ही होती है। यदि नायक-नायिका शारीरिक भोग के प्रति आकर्षित होने वाले प्राणी हैं तो उनके मन में उत्पन्न होने वाली रति शृंगार का आधार बनेगी। यदि नायक-नायिका समाज या एक-दूसरे के प्रति दुःख-दर्दों में हिस्सेदारी तय करने वाले प्रेमी हैं तो दोनों में उद्बुद्ध रति करुणा के चरमोत्कर्ष को दर्शाएगी। ठीक इसी प्रकार यदि माँ-बेटी या बेटे की सुखात्मक अनुभूतियों से सिक्त हैं तो इन सम्बन्धों के बीच उद्बुद्ध रति का चरमोत्कर्ष ममत्व और वात्सल्य में अनुभावित होगा। स्वामी और सेवक के बीच के रागात्मक सम्बन्ध रति को भक्ति या दास के रूप में आलोकित करेंगे। भाई-भाई , बहिन-भाई आदि के रागात्मक सम्बन्धों की रति भी किसी न किसी रसात्मक बोध को दर्शाती है, किन्तु यह रस-तालिका अभी तक रिक्त है।

रति से सम्बन्धित उक्त व्याख्या के माध्यम से हम सिर्फ और सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि-

1. काव्य के सन्दर्भ में राग काव्य का वह मूल प्राण है, जिसके अभाव में काव्य या तो कोरा संकेत बन कर रह जाता है या लोक-व्यापार की वह शृंखला टूट जाती है, जो मनुष्य से मनुष्य के बीच प्रेम, भाईचारे आदि को जन्म देती है।

2. काव्य में रस की स्थिति अंततः इस तथ्य पर निर्भर है कि आश्रय और आलम्बनों के रागात्मक सम्बन्ध किससे और किस प्रकार के हैं।

अपने पुत्रों के हत्यारे पांडवों को यदि गांधारी अंत तक घृणा और क्रोध का पात्र नहीं बना पाती है तो इसके मूल में गांधारी की वह रागात्मक चेतना है जो सत् और असत् में अंतर करना ही नहीं जानती, बल्कि उसे यह भी ज्ञान है कि अति स्वार्थी, अहंकारी, दम्भी और नारी-जाति का अपमान करने वाले वर्ग का एक न एक दिन यही हश्र होता है, उस वर्ग में ही उसके पुत्र आते हैं।

इसके विपरीत धृतराष्ट्र की रागात्मक चेतना सत् के आभाव में ऐसी रागात्मक चेतना बनकर उभरती है जो अंत तक पुत्र-मोह में जकड़ी रहकर भीम का छल-कपट से वध करने को आतुर रहती है।

अर्थ यह कि काव्य के हर पात्र में रसोद्बोधंन उसकी अपनी रागात्मक चेतना के अनुरूप ही होता है। यदि अयोध्या नरेश श्री राम की रागात्मकता का विषय जन-भावना न रहकर केवल सीता ही रही होती तो यह सम्भव नहीं था कि एक धोबी की उलाहना पर वे सीता का वनवास तय कर देते।

3. रस के स्थान पर राग को काव्य का सर्वोपरि प्रयोजन तभी माना जा सकता है जबकि राग में सत् तत्त्व मौजूद हो। वरना जिस प्रकार रस को अन्तस् चमत्कार का वितानक, ब्रह्म-सहोदर, अमृत स्वरूप मानकर काव्य को भोगविलास, व्यभिचार आदि में डालते आ रहे हैं, इसी प्रकार के खतरे राग के साथ भी उपस्थित होंगे।

अतः ‘राग’ काव्य का मूल प्राण होने के बावजूद काव्य की आत्मा तभी बन सकता है, जबकि उसमें सत्योंमुखी चेतना अंतर्निहित हो।

4. काव्य के सन्दर्भ में राग जब सत्योन्मुखी चेतना से युक्त होता है तो उसका रसोद्बोधन कोरी आनंदोपलब्धि या मनोरंजन मात्र का साधन न रहकर ऐसी रसात्मकता का परिचय देता है जिसका बीजरूप आचार्य शुक्ल के अनुसार ‘ करुणा ‘ ठहरता है। काव्य को जो चिंतक लोकमंगल से जोड़कर नहीं देखते, ऐसे विद्वान रस, अलंकार, ध्वनि, रीति आदि को भले ही ‘ काव्य की आत्मा ‘ घोषित करने के लाख प्रयास करें, किन्तु इन सब तथ्यों की सार्थकता काव्य में अंतर्निहित ‘ सत्योन्मुखी रागात्मक चेतना ‘ के बिना संदिग्ध और सारहीन ही मानी जाएगी।

गुरुवार, 30 मार्च 2017

सोशल मीडिया एवं हिंदी विमर्श

                                                                                                  


                                                       जिस प्रकार हमारी फिल्मों/सिनेमा मे स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार ‘एंटेरटेनमेंट’ का तड़का लगता है कुछ उसी प्रकार हिन्दी के बारे मे बात–चीत करते समय हिन्दी–अंग्रेज़ी की प्रतिस्पर्धा का भाव आ जाता है। ऐसा शायद इसलिए भी होता है कि अंग्रेज़ी और यूरोपीय भाषाएँ आधुनिकता के द्योतक के रूप मे जानी जाती है। टेकी,टेक सैवी,सोशल मीडिया,हाईटेक आदि शब्द भी आधुनिकता से जुड़े है जिसका प्लेटफार्म अंग्रेज़ी है। हमारे देश मे भी यह मान्यता है कि एलीट क्लास कि भाषा तो अंग्रेज़ी है जिसकी पहुँच नई तकनीक तक है। लेकिन यदि सोशल मीडिया की बात करें तो ये भाषायी प्रतिस्पर्धा बहुत कम नज़र आती है। सोशल मीडिया मे हिन्दी का क्रेज़ क्यों बढ़ रहा है? वेब 2.0 और ऑनलाइन माध्यम मे हिन्दी का स्वरूप क्या है? ये इस विमर्श के प्रमुख अवयव है।
सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म की उपलब्धता जिस तकनीक के माध्यम से संभव हुई है वह है वेब 2.0 तकनीक। इस तकनीक ने सभी इंटरनेट यूजर्स को कंटेन्ट शेयर करने की आज़ादी प्रदान की है जो अभिव्यक्ति कि स्वतन्त्रता को और व्यापक स्थान सुलभ कराता है। मुख्य रूप से वेब 2.0 ने प्रोजुमर की विचारधारा को जन्म दिया है, अर्थात प्प्रोडूसर+कंज़्यूमर। अब कंज़्यूमर के हाथ मे कंटेन्ट बनाने और दुनिया को उपलब्ध कराने का मौका मिल गया है। इस संदर्भ मे स्वर्गीय गुरुदत्त की फिल्म प्यासा की याद आना सहज ही है क्योंकि ब्लॉग/सोशल मीडिया के इस दौर मे उनको पब्लिशर के चक्कर नहीं काटने पड़ते। वेब 2.0 तकनीक ने हमे अनेक सुविधाएं प्रदान की है, कुछ प्रमुख सुविधाएं/प्रयोग इस प्रकार है–
विकी – सहभागीज्ञानऔरसूचनाकाअनूठाउदाहरण
ब्लाग– लिखनेकेशौकीनोंकेलिएअप्रतिमप्लेटफार्म
माइक्रो–ब्लागिंग– त्वरित विचार प्रेषण कि सुविधा सिर्फ 140 अक्षरो मे, ट्विटर आदि
फोक्सोनोमी– इसके अंतर्गत हम सोशल बुक्मार्किंग का फायदा उठाते है और किसी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते है,वेबसाइट के किसी कंटेन्ट को हाइलाइट कर सकते है, कमेन्ट लिख सकते है और शेयर भी कर सकते है। उदाहरण– डिगो॰कॉम।
आरएसएस (रिच साइट समरी)- येऔटोमैटिकअपडेटकीसुविधाप्रदानकरताहै।
विडियो/आडियो शेयरिंग– यू ट्यूब, पॉडकास्ट आदि।
सोशलमीडियामेहिन्दीप्रयोगकाएकमिश्रितस्वरूपहमारेसामनेआताहै।जैसे– लिपि देवनागरी और भाषा हिन्दी, लिपि रोमन और भाषा हिन्दी तथा दोनों भाषाओ और लिपियों का मिश्रण एक साथ जिसको समान्यतया हिंगलिश की संज्ञा भी दी जाती है। अनेक भाषाविद भाषा के साथ इस प्रकार के प्रयोग को सिरे से नकारते है और भाषा की पवित्रता के लिए मुखर स्वर भी देते है। साहित्य लेखन मे भाषा का एक स्वरूप होना ठीक है किन्तु सोशल मीडिया मे इस तरह का बंधन लगाना संभव नहीं लगता। अभिप्राय यह है कि हिन्दी के इन सभी स्वरूपों को हिन्दी ही मानकर आत्मसात करने के बाद विमर्श करना होगा। अर्थात भाषा भाव और प्रेषणीयता पर ध्यान देने कि अधिक आवश्यकता न कि भाषा रचना और व्याकरण पर। पिछले कुछ वर्षो मे ऑनलाइन मीडिया मे हिन्दी का प्रयोग तेज़ी से बढ़ा है और अभिनव प्रयोग भी देखने को मिल रहे है। एन॰डी॰टी॰वी॰ के वरिष्ठ पत्रकार रवीश ने ‘लप्रेक’ नाम से फेसबुक शुरू किया जिसमे वे प्रेम कि नैनो कहानियो की शृंखला लिखते है और हाल ही मे लप्रेक नाम से ही इस कहानी संकलन को किताब के रूप मे प्रकाशित भी किया है। कविता लेखन की जापानी विधा हाइकु का प्रयोग भी सोशल मीडिया मे काफी मिल रहा है। अनेक हाइकु कवितायें उपलब्ध है और साथ ही नए रचनाकारो के लिए आमंत्रण भी है। हाइकु कविता का एक उदाहरण जो ‘हिन्दी हाइकु’  वेबसाइट से उद्धृत है इस प्रकार है–
प्यूली ढालों पे  (5 अक्षर)
पहाड़ मुस्कुराया (7 अक्षर)
बसंत आया । (5 अक्षर)
इसमे 5:7:5 अक्षरो मे ही पूरा वाक्य गढ़ना होता है। इस विधा के प्रथम प्रयोगकर्ता रवीन्द्रनाथ ठाकुर को माना जाता है जिन्होने अपने जापान प्रवास के दौरान इस विधा से रूबरू हुये। के.एम.जी. फिक्की की रिपोर्ट 2014  के अनुसार नीलेश मिश्रा का रेडियो कार्यक्रम ‘यादों का इडियट बॉक्स–याद शहर की कहानी’ सर्वाधिक लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रमो मे से एक है। याद शहर की कहानी यूट्यूब और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है और करीब 20 देशो मे यह कार्यक्रम इंटरनेट के माध्यम से सुना जा रहा है। रेडियो पर कहानी सुनाना अत्यंत अभिनव प्रयोग है जो सफल भी है।  डॉ॰ सुधांशु उपाध्याय, वरिष्ठ कवि, इलाहाबाद अपने फसेबुक पर लगातार कवितायें पोस्ट करते है और उनकी कविताओ की मांग उनके फोलोवर्स और फ्रेंड्स मे हमेशा रहती है। कुछ समय पूर्व ही उन्होने अपनी कविता ‘बेटियाँ’ –

बड़ी बेटियाँ बेटी कम
अधिक सहेली हो जातीं हैं
जिस घर में केवल बेटे हों
माएँ और अकेली हो जाती हैं !
_ _ _ _
पोस्ट की जिसको 150 से अधिक लाइक मिले तथा लगभग 45 शेयर हुये। फेसबुक पर काव्य और विचार विमर्श के साथ–साथ भाषा चिंतन भी जारी है। इलाहाबाद के भाषाविद डॉ॰ पृथ्वीनाथ पाण्डेय फेसबुक पर भाषा को लेकर चिंताएँ व्यक्त करते रहते हैं और साथ ही हिन्दी का सही प्रयोग भी बताते हैं। न्यूज़ चैनलो मे जब एक खबर आई कि ‘मृतक के परिजनो को मुआवजा दिया जाएगा’ तबडॉ॰पांडेयनेफेसबुकपरपरिजनोकेस्थानपरस्वजनोशब्दकाप्रयोगसहीबतायाऔरइसकीव्याख्याभीकी।तात्पर्ययहहैकिसोशलमीडियाइतनीआज़ादीप्रदानकररहाहैकिआसानीसेअपनीबातकहीजासकेऔरउसपरअन्यलोगोकीप्रतिकृयाभीमिलसके।
अबमौलिकप्रश्नयहउठताहैकिसोशलमीडियापरहिन्दीप्रयोगकायेमाहौलकैसेबनरहाहै? इस संबंध मे तीन प्रमुख बिन्दु सामने आते है– पहला तकनीक का विकास और भाषा चयन मे आसानी। भारत की कई तकनीकी संस्थाएं जैसे सीडैक आदि ने भाषा प्रयोग की दिशा मे काफी अनुसंधान किया है जिसके फलस्वरूप हिन्दी लिखने की जटिलता, फांट की समस्या और की–बोर्ड मे भाषा परिवर्तन जैसी कई समस्याओं का निवारण हो गया है। दूसरा है बाज़ार का दबाव। गजेट्स मार्केट मे काफी प्रतिस्पर्धा का दौर है जिसके कारण कंपनियाँ भाषा के आधार पर बाज़ार नियोजित कर रही है। सभी ईमेल प्रोवाइडर और सोशल नेटवर्किंग साइट्स  हिन्दी मे लिखने की सुविधा उपलब्ध करा रही है। यूट्यूब की बात करें तो कार, गेजेट्स आदि की समीक्षाएं हिन्दी मे भी उपलब्ध है यहाँ तक कि अनेक विषयों के लेक्चर भी हिन्दी मे उपलब्ध है। इसका सीधा अर्थ ये है कि क्रेता जिस भाषा मे बोलता है बाज़ार उसी भाषा मे उसको उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करायेगा। और यदि कहीं हिन्दी भाषा–भाषी क्रेता शक्ति के रूप मे अपनी भाषा कि मांग करे तो बाज़ार के रुख मे और तेज़ी आ जाएगी क्योंकि हिन्दी भाषा–भाषी क्रेता काफी संख्या मे है। तीसरा प्रमुख बिन्दु है हिन्दी और उसकी सहयोगी भाषाओं से हमारा जुड़ाव। घरों मे, संस्कारिक आयोजनो मे, उत्सवों मे और भावनाओं को व्यक्त करने मे हम हिन्दी/देसज भाषाओं का ही प्रयोग करते है। सोशल मीडिया जैसा प्रभावी माध्यम मिलने से अपनी भाषा मे भावों को व्यक्त कर भाषा का विस्तार भी हो रहा है और कहीं न कहीं हिन्दी और अँग्रेजी की प्रतिस्पर्धा भी कम होती दिख रही है जो की एक स्वस्थ प्रजातन्त्र के विकास मे सहभागी प्रयास का प्रतीक है। भाषाओं के लिए समान आदर भाव का विकास होना, भाषिक स्तर पर अपनी रोटियाँ सेंकने वालों पर कुठराघात भी साबित हो सकता है।   

हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण

  हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...