सोमवार, 23 जनवरी 2017

विदेश में भारतीय भाषाएँ ......Ref.....Hindikunj

विदेश में भारतीय भाषाएँ

हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika / 2 सप्ताह पहले

विदेश में भारतीय भाषाएँ

हिंदी भाषा भारतीय जनता के विचारों का माध्यम है, अपने आप को अभिव्यक्त करने की शैली है और इसी नींव पर टिकी है भारतीय संस्कृति. बाल गँगाधर तिलक का कथन इसी सत्य को दिशा दे रहा है  "देश की अखंडता-आज़ादी के लिए हिंदी भाषा एक पुल है". 

हमें अपनी हिंदी ज़ुबाँ चाहिये

सुनाए जो लोरी वो माँ चाहिये 

कहा किसने सारा जहाँ चाहिये

हमें सिर्फ़ हिन्दोस्ताँ चाहिये

तिरंगा हमारा हो ऊँचा जहाँ

निगाहों में वो आसमाँ चाहिये 

मुहब्बत के बहते हों धारे जहाँ

वतन ऐसा जन्नत निशाँ चाहिये 

जहाँ देवी भाषा के महके सुमन

वो सुन्दर हमें गुलसिताँ चाहिये..! 

भारतवर्ष की बुनियाद "विविधता में एकता" की विशेषता पर टिकी है और इसी डोर में बंधी है देश की विभिन्न जातियाँ, धर्म व भाषाएँ. भारतीय भाषाओं के इतिहास में एक नवसंगठित सोच से नव निर्माण की बुनियाद रखी जा रही है. भाषा, सभ्यता, संस्कृति, का चोली-दामन का साथ है. भारत के हर प्रान्त से विभिन्न देशों में हमारे भारतीय जाकर बसे हैं -मारिशियस, सूरीनाम, जापान, मास्को, Thailand, England, USA, Canada, जहाँ उनके साथ गई है कशमीर से कन्याकुमारी तक के अनेक प्राँतों की भाषाएँ, जिसमें है उत्तर की पंजाबी, सिंधी, उड़ीया, म.पी, यू.पी की भाषाएँ, गुजराती, बंगाली, राजस्थानी, मराठी, और दक्षिण प्रांतों की तमिल, तेलुगू और कोंकणी


भारतीय भाषाएँभाषा. यही भाषाएँ अपनी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहकर अपने प्राँतीय चरित्र को उजागर करती है. संस्कृति को नष्ट होने से बचाना है तो सर्व प्रथम अपनी राष्ट्र भाषा हिंदी को बचाना पड़ेगा. 

आज़ादी के पहले और आज़ादी के बाद जो भारतीय विदेशों में जाकर बसे उनमें सामाजिक फ़र्क है. आज़ादी के पहले वाले मजबूर, मज़दूर, कुछ अनपढ़ लोग ग़रीबी का समाधान पाने के लिये मारिशियस, सूरीनाम, गयाना, त्रिनदाद में जा बसे जहाँ उन्हें अपनी ज़रूरतों के लिये सँघर्ष करना पड़ा. 

आज़ादी के बाद जो भारतीय गए वो कुशल श्रमिक भारतीय थे, पढ़े लिखे थे, और महत्वकांक्षा वाले व्यक्ति थे. उनमें आत्म विकास की चाह और साथ-साथ अपनी मात्र भूमि के विकास की चाह भी थी. भारतीय धर्म, संस्कृति, साहित्य की पुष्ठ भूमि उनके पास भी है, लेकिन उन्हें जो अभाव विदेशों में महसूस होता है वह है, आपसी संबंधों का अभाव, पुरानी और नई पीढ़ी के बीच बढ़ती हुई  पीढ़ियों के बीच की रिक्ति. वहाँ की विकसित जीवन शैली और भारतीय सभ्यता, इन दोनों जीवन के रहन-सहन के अंतर के कारण एक असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है. संस्कृतिक मूल्यों को लेकर, पारिवारिक सँबंधों को लेकर, एक अंतर-द्वंद्व पैदा होता है, और यही अंतर-द्वंद्व इस भारतीय भाषा के लिये बड़ी बुनियाद है. 

हर इक देश की तरक्की उसकी भाषा से जुड़ी हुई होती है, वही हमारे अस्तित्व की पहचान है. उसकी अपनी गरिमा है. भाषा केवल अभिव्यक्ति ही नहीं, बोलने वाले की अस्मिता भी है, और उसके जीवन शिली का प्रतीक भी, जिसमें शामिल रहते हैं आपसी संबन्धों के मूल्य, बड़ों का आदर-सम्मान, परिवार के सामाजिक सरोकार, रीति-रस्मों के सामूहिक तौर-तरीके. विदेशों में गए हुए भारतीय परिवारों का परिचय जिस सभ्यता से होता है, उस सभ्यता में किशोरावस्था आने से पहले बच्चा माँ-बाप से अलग हो जाता है, पति-पत्नि के रिश्ते की कड़ियाँ आर्थिक आज़ादी के कारण ढीली पड़ जाती हैं, समझौते पर जीवन व्यतीत हुए जा रहे हैं. कुछ पाकर कुछ खोने के बीच के अंतरद्वंद्व का समाधान पाने के लिये, मानवीय, नैतिक, अदर्श मूल्य बनाए रखने के लिये, भारतीय संस्कृति की स्थापना करने और हिंदी को विश्व मंच पर स्थान दिलाने का कार्य किया जा रहा है. इस महायज्ञ में हिंदी भाषी ही नहीं, पंजाबी और गुजराती भाषियों का भी योगदान है, जो निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य करते आये हैं- धर्म के रूप में, साहित्य के रूप में, और भाषा के रूप में.  अब तो सरिता का बहाव अंतराष्ट्रीयता की ओर बढ़ रहा है, और अगर मैं अमेरीका की बात करूं तो इस दिशा में मक्सद को मुकाम तक लाने के लिये निम्न रूपों से प्रयत्न हो रहे हैं: 

१. संस्था गत / 

२. व्यक्ति गत /

३. मीडिया गत रूप में 

१. संस्था गत रूप में न्यू यार्क के भारतीय विध्या भवन की ओर से हिंदी को एक दिशा हासिल हुई है, जिसके निवर्तमान अध्यक्ष है श्री सतीश मिश्र. उनके निर्देशन के अंतरगत हिंदी शिक्षण और संस्थाओं के साहित्य और संस्कृतिक कार्य सफलता पूर्वक हो रहे हैं.

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, एक ऐसा संस्थान है जो विश्व में हिन्दी भाषा और साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिये काम कर रही है. इसके नेत्रित्व में भाषा की प्रगति को दशा और दिशा मिल रही है. भारतीय विद्या भवन NY में भाषा, व् साहित्य संस्कृति को लेकर अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं. इस समिति का मुख्य उदेश्य हैं-

हिन्दी शिक्षण - द्वितीय भाषा के रूप में 

प्रकाशित पत्रिका: विश्वा और ई-विश्वा 

समारोह और स्तरीय काव्य गोष्ठियाँ 

हिंदी शिक्षण की दिशा में सफल प्रयासों के कारण आज अमेरिका में कई विश्वविध्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है, लायोला, आयोवा, ओरेगन. शिकागो, वाशिंगटन, अलबामा, फ्लोरिडा, यूनीवर्सिर्टी ओफ टेक्सास, रटगर्स, एन,वाइ,यू, कोलम्बिया, हवाई, और अनेक शिक्षा स्थानों में.  

हिंदी को विदेशी भाषा के रूप में मान्यता हासिल हो इसके लिये निश्चित पठ्यक्रम पढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे क्षात्रों को हिंदी ज्ञान के लिये गुण (credit) मिलें. विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में हिन्दी को द्वितीय भाषा के रूप में पढ़ाने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम तैयार करना और शासन द्वारा हिंदी को विदेशी भाषा के रूप में मान्यता के लिये प्रयास ज़ारी हैं. न्यू जर्सी के कुछ स्कूलों में हिंदी को दूसरी भाषा के रूप में मान्यता हासिल हुई है. हम भारतियों का लक्ष्य यही है कि जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, रूसी, चीनी व जापानी भाषाओं की तरह हिंदी भी हर स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई जाए. अमेरिका शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा रहा है. हिंदी प्रसार के इन प्रयत्नों के अतिरिक्त इसी दशक में समिति ने अपनी वेब-साइट को विकसित किया है, जिसका नाम है <http://www.hindi.org>

American Council For Teaching Foreingn Language ( ACTFL) की व्यवस्था के अंतरगत जून से अगस्त २००७ और दो वर्ष बाद भी एक कार्यशाला हुई जिसमें चीनी, फारसी, अरबी, उर्दू भाषाओँ को शामिल किया गया था. हर साल जून महीने में अमेरिका के अनेकों शहरों में हिंदी की कार्यशालाएं होती है जिसमें भावी शिक्षकों को सत्रों में बांटकर ग्ज्ञान-विग्यान और -गुजराती, पंजाबी, मराठी, बिहारी, सिंधी व् अन्य प्रांतीय भाषाओं व् संस्कृति से सम्बन्धित कक्षाएं प्रतिभागियों को गंयान प्रदान करती हैं.                                                                              समारोह और स्तरीय काव्य गोष्ठियाँ व पत्रिकाएँ

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी अमेरिका की पहली और सबसे पुरानी संस्था है. इस संस्था की एक विशिष्ट परम्परा रही है , वह है अमेरिका में कवि सम्मेलनों का आयोजन. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति का चौदहवाँ अधिवेशन अप्रेल २००८ में आयोजित किया गया, जिसका मुख़्य विषय रहा "वैश्वीकरण के युग में हिंदी" . संस्थापक डॉ.कुंवर प्रकाश चंद्रप्रकाश सिंह अलोक मिश्र जी हैं. इस समिति की त्रैमासिक मुख्य पत्रिका है विश्वा, जिसके प्रबंध संपादक डॉ. रवि प्रकाश सिंह व् मुख्य संपादक हैं श्री रमेश जोशी जिनके संपादन तहत देश-विदेश के रचनाकारों को साहित्य से जोड़ने का बखूबी प्रयास हुआ आ रहा है.  

इस के अतिरिक्त 'अखिल विश्व हिन्दी समिति" संस्थागत रूप में कई स्कूलों की स्थापना करती रही है जहाँ पर भाषा प्रेमी अटलाँटा, क्रानबरी, में अपनी सेवाएं प्रेषित कर रहे हैं इस समिति के अध्यक्ष हैं Dr. Bijoy K. Mehta ( <http://www.hindisamiti.org/> ). इस समिति के द्वारा आयोजित कई अधिवेशन, व साहित्यक गोष्टियाँ NY के Hindu Center, Flushing में संपन्न हुआ करतीं हैं.  इस संस्था की ओर से त्रैमासिक पत्रिका "सौरभ" निकलती है जिसके मुख़्य संपादक और अंतर्ष्ट्रीय अध्यक्ष हैं डा. दाऊजी गुप्त. इन सभी कार्यों से यह स्पष्ट है कि संस्थाओं द्वारा प्रवासी भारतीय भाषा की जड़ें मज़बूत करने में लगे हुए है.                                                              

न्यू यार्क स्थित " हिंदी न्यास समिति" की ओर से आयोजित सातवाँ अधिवेशन 6 और 7 अक्टूबर, 2007 में हुआ जिसमें मैं भी शामिल रही. लोक इकाई की संपदा है लोक भाषा, लोक गीत, लोक गाथा, नाटक, कथन और प्रस्तुतीकरण, जिसका अनूठा संगम इस अधिवेशन के दौरान देखने को मिला, अविस्मरनीय है. श्री राम चौधरी, श्री कैलाश शर्मा से मिलने का अवसर मिला. उनकी पूरी टीम ने आश्चर्यजनक रूप से "विभिन्नता में एकता" का जो समन्वय प्रस्तुत किया, वह काबिले तारीफ़ रहा. देखने को मिली हमारे देश के तीज त्यौहार की झलकियाँ, विभिन्न प्राँतों की शादियों की रस्मों के साथ पेशगी, जलियनवाला बाग की अंधाधुंध गोलियों की बौछार, और देश के वीरों के स्वतंत्रता संग्राम की स्म्रतियाँ. समिति की ओर से प्रकाशित त्रेमाहिक पत्रिका "हिंदी जगत"- देश विदेश को जोड़ने का काम कर रही है. इस कार्य में जापान से श्री सुरेश ऋतुपर्ण जुड़े हुए हैं. कुछ और भी पत्रिकाए जो अमेरिका व कैनेडा से साहित्य का संचार कर रही है वे है हिंदी चेतना (कैनेडा - -श्यान त्रिपाठी), और वसुधा (कैनेडा- स्नेह ठाकुर), अब विभोम स्वर(सुधा ॐ ढींगरा) स्थापित हुई हैं.  

२. व्यक्ति गत रूप में 

व्यक्तिगत रूप में कुछ सस्थाएं है जो न्यू यार्क व न्यू जर्सी में बड़े ही सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैः

हिंदी.यू एस.ए अमेरिका स्थित न्यू जर्सी की जमीं पर हिंदी को नई पीढ़ी को हिंदी के साथ जोड़ने का काम कर रही है. इसके स्वयं सेवक श्री देवेंद्र सिंह अनेक गतिविधियों द्वारा प्रवासी बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने में कामयाब रहे है. पच्चीस से ज़्यादा पाठशालाएं चल रही हैं. यह संस्था और ७०० से अधिक छात्र व छात्राएं छट्टी


देवी नागरानीकक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. पच्चास स्वंय सेवक इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं. कई कार्यशालाओं का आयोजन, मंदिरों में हिंदी बाल- विहार, घरों में, सार्वजनिक स्थानों में साप्ताहिक तौर पर हो रहा है. हिंदी.यू एस.ए हर साल हिंदी महोत्सव का आयोजन करता है जहाँ. social and cultural activities के साथ तीज त्यौहार के पर्व भी मनाए जाते हैं. हिंदी भाषा वह धागा है जो हर प्रंतीय भाषा को अपने साथ गूंथ कर उसे अपनी आत्मीयता से जोड़ लेता है. इनकी ओर से प्रकाशित ई-पत्रिका "कर्म‍भूमि" अपने प्रयासों से हिंदी के प्रचार प्रसार में अपना हाथ बँटा रही है.

हिंदी विकास मँडल सुधा ओम ढींगरा के देख रेख में अपने आप एक दीप प्रज्वलित कर रहा है इसी दिशा में. ये हिंदी सेवक सेविकायें अपने निजी समय से कुछ समय निकाल कर छुटी के दिनों में बाल विहार कक्षाँएं चला कर परदेस में देस का माहौल बनाये रखने में कामयाब हुए हैं. अनेक त्रिवेणियों के रूप में विकसित कर रही है - हिन्दी भाषा का विकास, संगीत, नाट्य, वायलिन वादन,शास्त्रीय संगीत, अमरीका में यह एक अद्भुत महा विश्वविद्यालय है जहाँ पर वतन का दिल धड़क रहा है. हर साल दो बार संस्कृतिक कार्यक्रम होते है जहाँ संस्था के छात्रों के अलावा कई रचनाकार, लेखक भी भागीदारी लेते है जहाँ उनका सम्मान भी किया जाता है. बाल मनोविग्यान के आधार पर एक आधार शिला बन कर राह रौशन करते हुए, भारतीय इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा देती है.  

Hindu Religion classes Chinnmaya mission and Sadhu Vaswani ission in different cities of USA भी इन्हीं संस्कारों से जोड़ने के प्रयास के अंतरगत आयोजित पाठशालाएं चलाती है, जहाँ गीता सार, संस्कृति के श्लोक व संगीत सिखाया जाता है. मात्रभाषाओं को भी प्रमुखता मिल रही है जिसमें पंजाबी, गुरमुखी, सिंध, तमिल, लगभग २० प्रंतीय भारतीय भाषाएं देवनागरी लिपी में सिखाई जाती है. किसी ने खूब कहा है-  " तुम्हारे पास लिपी है, भाषा है, इसलिये तुम हो, लिपी गुम हो जाये, भाषा लुप्त हो जाये, तुम अपनी पहचान खो बैठोगे." 

हिंदी और क्षेत्रिय भाषाओं का आपस में कोई टकराव नहीं, बल्कि वे एक दूसरे के पूरक हैं. किसी कवि की कल्पना इस संद्रभ में किस सुंदरता से भाषा की सजावट बुन रही है देखिये-

भाषाएं आपस में बहनें 

बदल बदल कर गहने पहनें

हिंदी भाषा व संस्कृति को बनाये रखने का प्रयास ये हिंदी सेवी निस्वार्थ रूप में कर रहे हैं,  जहां भाषा व सभ्यता की प्रगति दिन ब दिन बढ रही है. प्रंतीय भाषाओं के संदर्भ में जो कहा , वही सत्य दोहराते हुए यह मानना होगा कि "मौलिक चिंतन यदि अपनी मात्र भाषा में ही किया जाये तो उसका परिणाम अनुकूल होता है. भाषा की स्थिति जटिल तब होती है जब वह प्रयोग में नहीं आती हो या अपनी पहचान खो देती है." 

३. मीडियाः वैश्वीकरण के इस दौर में संचार प्रणाली द्वारा पूरे विश्व में Telephone, mobile, computer, T.V Cinema, radio व internet जैसे माध्यमों से भौगोलिक दूरियों का मतलब बदल गया है. जनमानस पर हिंदी का प्रभाव गहरा हो गया है.

ब्लाग के माध्यम से देश‍विदेश के लोग आपस में जुड़े 

अनेकों वेब पत्रिकाएं internet द्वारा विदेशों में बसे भारतीय जनता को प्राप्त होती है, इनमें खास है साहित्यकुँज(सुमन घई), अनुभूति एवं अभिव्यक्ति (पुर्णिमा वर्मन), ए-कविता(अनूप भार्गव) गर्भनाल (आत्माराम जी), कविताकोश, गध्यकोश- वेब दुनिया, और भारत की प्रकाशित पत्रिकाएं और दैनिक पत्र जन मानस पर हिंदी का गहरा प्रभाव डालति रही है . भूगोल के दायरों को मिटाने में कामयाब यह यज्ञ  globalisation का सफल संकेत है और इस प्रकार का आदान-प्रदान हिंदी को विश्व मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है. 

डलास से एक साप्ताहिक रेडियो पत्रिका " कवितांजली" हर रविवार को प्रसारित होती है जो नेट द्वारा विश्व में सुनी जाती है. भाषाई विकास की दिशा में यह अच्छा प्रयास है. (इस प्रसारण के संयोजक: डा० नंदलाल सिंह प्रस्तुतकर्ता : आदित्य प्रकाश सिंह) 

Internet की प्रणाली द्वारा दुनिया के किसी राष्ट्र की सीमा रेखा नहीं रही, कंम्प्यूटर पर विभिन्न भाषाओं के font उपलब्द्ध होने के कारण वेब साईट सँस्करण अंग्रेज़ी या अन्य कई भाषाओं में पड़ा जा सकता है, जैसे "चिट्ठाजगत". इसीसे दुनिया को global village का रूप हासिल हुआ है. महात्मा गाँधी का विश्व ग्राम का सपना सभी भौगोलिक सीमाएं तोड़कर आधुनिक संचार प्रणालियों द्वारा साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है. 

इन्सान मानव जाति का प्रतिनिधि है ओर भाषा माँ सम्मान होती है जो हर प्राँत से मात्रभाषा का सैलाब बनकर बहती है, और वह तब तक सुरक्षित है जब तक प्रचार-प्रसार के हर अंग का पालन होता रहेगा. Charity begins at home , के इस सत्य का अनुकरण करते हुए अगर भाषा की शुरूवात शिशु से होती है, उसके साथ आंगन में लोरी बनकर, या गायत्री मंत्र की गूंज बनकर गूंजती है तो सच मानिये, हमें किसी भाषा भय से परीचित होना पड़े, या उस भाषा के लुप्त होने को लेकर किसी शंका या समाधान के बारे में चिंतित होने की आवश्यक्ता नहीं. जब तक यही मात्र भाषा व संस्कृति की मिली जुली वसीयत विरासत के रूप में आने वाली पीढ़ियों को मिलती रहेगी, तय है कि हमारे साथ साथ हमारी भाषा भी जी पायेगी. संस्कृति तोड़ने की नहीं जोड़ने की प्रतिक्रिया है. प्रवासियों ने भारतीय भाषा और संस्कृति को जिस तरह विश्व भर में फैलाया है, वह प्रयास अद्वतीय है. इसीसे विदेश में हिंदी भाषा के प्रचार में इज़ाफा हुआ जा रहा है. यह उनके साहित्य के प्रति प्रेम, जागरूकता व निष्ठा का फल है, इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता.                                                                           विशव मंच पर इस प्रतिभाशाली नव युग की पीढ़ी को सर्व भाषाओं की दिशा में विकसित होता देखकर यह महसूस होता है, कि हर युग में रविंद्रनाथ टैगोर का एक शंतिकेतन स्थापित हो रहा है. विश्वास सा बंधता चला जा रहा है की देश हमसे दूर नहीं है, जहाँ जहाँ इस तरह की संस्कृति पनपती रहेगी वहीं वहीं हिंदुस्तान का दिल धड़कता रहेगा और उसकी सुगन्ध चहूँ ओर रोके नहीं रुकेगी. मेरी ग़ज़ल का एक शेर इसी भाव में भीना भीना सा- 

बाड़े सबा वतन की चन्दन सी आ रही है

यादों के पालने में मुझको झुला रही है                                                    

रहती महक है इसमें, मिट्टी की सौंधी सौंधी 

मेरे वतन की खुशबू, केसर लुटा रही है.      

                                               

इस भाषायी नवजागरण का नया आगाज़ बाहें फैलाए हमारा स्वागत करने को तैयार है. जयहिंद

 देवी नागरानी ,९-डी॰  कॉर्नर व्यू सोसाइटी, १५/ ३३ रोड, बांद्रा , मुंबई ४०००५० . फ़ोन: 9987938258,  ("विदेश में भारतीय भाषाएं" के अंर्तगत मेरी विचारधारा का प्रस्तुतीकरण)



अक्षर

किस भाषा में कितने अक्षर 📚
1- हिन्दी - 52
2- संस्कृत - 44
3- उर्दू- 34
4- फारसी - 31
5-चीनी - 204
6- जर्मन - 29
7- र्फेच- 25
8- यूनानी- 24
9- अरबी- 29
10- स्पेनी- 27
11-इटालिया- 20
12-लैटिन- 22
13- तुर्की- 28
14- रूसी- 36
15- इंग्लिश- 26
।
प्लीज़ शेयर जरूर करें 👏
TRICK TRICK TRICK
================
🔷
भारत के प्रारम्भ से लेकर आजतक के सारे राष्ट्रपति के
काल
क्रमानुसार नाम है
# trick -- '' राजु की राधा जाकर गीरी फकरुद्दीन
रेड्डी की
जेल मे तब राम शंकर नारायण कि कलम से प्रतिभा
निकली
प्रणव कि ''
राजु-- राजेन्द्र प्रसाद
राधा -- एस. राधाकृष्णन
जाकिर -- जाकिर हुसैन
गीरी-- वी वी गीरी
फकरुद्दीन -- फकरुद्दीन अली अहमद
रेड्डी -- निलम संजीवा रेड्डी
जेल -- ज्ञानी जैल सिंह
राम -- रामकृष्ण वेंकटरमन
शंकर -- शंकर दयाल शर्मा
नारायण -- के आर नारायण
कलम -- ए पी जे अब्दुल कलाम
प्रतिभा --प्रतिभा देवी पाटिल
प्रणव -- प्रणव मुखर्जी
# नोट -- जस्टिस ऍम हिदायातुल्ला दो बार
भारप्राप्त
राष्ट्रपती थे और बिडी जाट्टी एक बार।
🔷
भारत में युरोपीय कंपनियो के आगमन का क्रम(क्रमशः)
Trick – {पुत्र अडा डैड फसा}
पुत्र – पुर्तगाली(1498)
अ – अंग्रेज(1600)
डा – डच(1602)
डैड – डैनिस(1616)
फ – फ्रांसीसी(1664)
सा –स्वीडिश(1731)

क्षेत्रफल के अनुसार भारत के बडे राज्य
Trick – {राम महान है आप}
रा -राज्स्थान
म -मध्य प्रदेश
महान -महाराष्ट्र
आप -आंध्र प्रदेश
🔷
जनसंख्या के अनुसार भारत के बडे राज्य
Trick – {UP ने बिहारी के गाल पर मारा}
UP -उत्तर प्रदेश
बिहारी -बिहार
गाल -बंगाल
मारा -महाराष्ट्र
🔷
"बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली
नदियाँ (Trick)"
"MP की गोद में रेखा का कब विलय हुआ"
1. M- महानदी
2. P-पेन्नार "की-silent"
3. गौ-गोदावरी, गंगा "में-silent"
4. रेखा-स्वर्ण रेखा
5. का-कावेरी
6. क-कृष्णा
7. ब-ब्राह्मणी
8. विलय-वेगाई "
हुआ-silent.

"अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ
(Trick)"
"सालू की माँ भानमती सोजा"
1. सा-साबरमती
2. लू-लूनी "की-silent"
3. माँ-माही
4. भा-भारत पुझा या पोन्नानी
5. न-नर्मदा(खम्भात की खाड़ी)
6. म-मांडवी
7. ती-ताप्ती (खम्भात की खाड़ी)
8. सो-सोम
9. जा-जाखम..

| दुष्टता का फल |



कंचनपुर के एक धनी व्यापारी के घर में रसोई में एक कबूतर ने घोंसला बना रखा था । किसी दिन एक लालची कौवा जो है वो उधर से आ निकला । वंहा मछली को देखकर उसके मुह में पानी आ गया ।  तब उसके मन में विचार आया कि मुझे इस रसोघर में घुसना चाहिए लेकिन कैसे घुसू ये सोचकर वो परेशान था तभी उसकी नजर वो कबूतरों के घोंसले पर पड़ी ।

उसने सोचा कि मैं अगर कबूतर से दोस्ती कर लूँ तो शायद मेरी बात बन जाएँ । कबूतर जब दाना चुगने के लिए बाहर निकलता है तो कौवा उसके साथ साथ निकलता है । थोड़ी देर बाद कबूतर ने पीछे मुड़कर देखता तो देखा कि कौवा उसके पीछे है इस पर कबूतर ने कौवे से कहा भाई तुम मेरे पीछे क्यों हो इस पर कौवे ने कबूतर से कहा कि तुम मुझे अच्छे लगते हो इसलिए मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूँ इस पर कौवे से कबूतर ने कहा कि हम कैसे दोस्त बन सकते है हमारा और तुम्हारा भोजन भी तो अलग अलग है मैं बीज खाता हूँ और तुम कीड़े । इस पर कौवे ने चापलूसी दिखाते हुए कहा “कौनसी बड़ी बात है मेरे पास घर नहीं है इसलिए हम साथ साथ तो रह ही सकते है है न और साथ ही भोजन खोजने आया करेंगे तुम अपना और मैं अपना ।”

इस पर घर के मालिक ने देखा कि कबूतर के साथ एक कौवा भी है तो उसने सोचा कि चलो कबूतर का मित्र होगा इसलिए उसने उस बारे में अधिक नहीं सोचा । अगले दिन कबूतर खाना खोजने के लिए साथ चलने को कहता है तो कौवे ने पेट दर्द का बहाना बना कर मना कर दिया । इस पर कबूतर अकेला ही चला गया क्योंकि कौवे ने घर के मालिक को यह कहते हुए सुना था नौकर को कि आज कुछ मेहमान आ रहे है इसलिए तुम मछली बना लेना ।

उधर कौवा नौकर के रसोई से बाहर निकलने का इन्तजार ही कर रहा था कि उसके जाते ही कौवे ने थाली और झपटा और मछली उठाकर आराम से खाने लगा । नौकर जब वापिस आया तो कौवे को मछली खाते देख गुस्से से भर गया और उसने कौवे को पकड़ कर गर्दन मरोड़ कर मार डाला ।

जब शाम में कबूतर वापिस आया तो उसने कौवे की हालत देखी तो सारी बात समझ गया । इसलिए कहा गया है दुष्ट प्रकृति के प्राणी को उसके किये की सज़ा अवश्य मिलती है ।

Full forms

🕸🕸🕸🕸🕸🕸🕸
1. *PAN* - permanent account number.
2. *PDF* - portable document format.
3. *SIM* - Subscriber Identity Module.
4. *ATM* - Automated Teller machine.
5. *IFSC* - Indian Financial System Code.
6. *FSSAI(Fssai)* - Food Safety & Standards Authority of India.
7. *Wi-Fi* - Wireless fidelity.
8. *GOOGLE* - Global Organization Of Oriented Group Language Of Earth.
9. *YAHOO* - Yet Another Hierarchical Officious Oracle.
10. *WINDOW* - Wide Interactive Network Development for Office work Solution.
11. *COMPUTER* - Common Oriented Machine. Particularly United and used under Technical and Educational Research.
12. *VIRUS* - Vital Information Resources Under Siege.
13. *UMTS* - Universal Mobile Telecommunicati ons System.
14. *AMOLED* - Active-matrix organic light-emitting diode.
15. *OLED* - Organic light-emitting diode.
16. *IMEI* - International Mobile Equipment Identity.
17. *ESN* - Electronic Serial Number.
18. *UPS* - Uninterruptible power supply.
19. *HDMI* - High-Definition Multimedia Interface.
20. *VPN* - Virtual private network.
21. *APN* - Access Point Name.
22. *LED* - Light emitting diode.
23. *DLNA* - Digital Living Network Alliance.
24. *RAM* - Random access memory.
25. *ROM* - Read only memory.
26. *VGA* - Video Graphics Array.
27. *QVGA* - Quarter Video Graphics Array.
28. *WVGA* - Wide video graphics array.
29. *WXGA* - Widescreen Extended Graphics Array.
30. *USB* - Universal serial Bus.
31. *WLAN* - Wireless Local Area Network.
32. *PPI* - Pixels Per Inch.
33. *LCD* - Liquid Crystal Display.
34. *HSDPA* - High speed down-link packet access.
35. *HSUPA* - High-Speed Uplink Packet Access.
36. *HSPA* - High Speed Packet Access.
37. *GPRS* - General Packet Radio Service.
38. *EDGE* - Enhanced Data Rates for Globa Evolution.
39. *NFC* - Near field communication.
40. *OTG* - On-the-go.
41. *S-LCD* - Super Liquid Crystal Display.
42. *O.S* - Operating system.
43. *SNS* - Social network service.
44. *H.S* - HOTSPOT.
45. *P.O.I* - Point of interest.
46. *GPS* - Global Positioning System.
47. *DVD* - Digital Video Disk.
48. *DTP* - Desk top publishing.
49. *DNSE* - Digital natural sound engine.
50. *OVI* - Ohio Video Intranet.
51. *CDMA* - Code Division Multiple Access.
52. *WCDMA* - Wide-band Code Division Multiple Access.
53. *GSM* - Global System for Mobile Communications.
54. *DIVX* - Digital internet video access.
55. *APK* - Authenticated public key.
56. *J2ME* - Java 2 micro edition.
57. *SIS* - Installation source.
58. *DELL* - Digital electronic link library.
59. *ACER* - Acquisition Collaboration Experimentation Reflection.
60. *RSS* - Really simple syndication.
61. *TFT* - Thin film transistor.
62. *AMR*- Adaptive Multi-Rate.
63. *MPEG* - moving pictures experts group.
64. *IVRS* - Interactive Voice Response System.
65. *HP* - Hewlett Packard.

*Do we know actual full form of some words???*
66. *News paper =*
_North East West South past and present events report._
67. *Chess =*
_Chariot, Horse, Elephant, Soldiers._
68. *Cold =*
_Chronic Obstructive Lung Disease._
69. *Joke =*
_Joy of Kids Entertainment._
70. *Aim =*
_Ambition in Mind._
71. *Date =*
_Day and Time Evolution._
72. *Eat =*
_Energy and Taste._
73. *Tea =*
_Taste and Energy Admitted._
74. *Pen =*
_Power Enriched in Nib._
75. *Smile =*
_Sweet Memories in Lips Expression._
76. *etc. =*
_End of Thinking Capacity_
77. *OK =*
_Objection Killed_
78. *Or =*
_Orl Korec (Greek Word)_
79. *Bye =*♥
_Be with you Everytime._

*share these meanings as majority of us don't know*

शनिवार, 3 सितंबर 2016

हिंदी नवजागरण की परिकल्पना पर पुनर्विचार की जरूरत



हिंदी नवजागरण की अवधारणा ज्ञान के विशेष पैराडाइम के अंतर्गत , जिसे सुविधा के लिए औपनिवेशिक आधुनिकता का पैराडाइम कह सकते हैं , गढ़ी गई थी। आधुनिकता की ज्ञानमीमांसा के निकष पर ही समस्याएँ चिन्हित की गईं और उसी के अनुरूप समाधान सुझाए गए। इक्कीसवीं सदी तक आते-आते ज्ञान का यह पैराडाइम बदल गया। पैराडाइम बदलते ही समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के स्वरूप में भी बदलाव आ गया। उन्नीसवीं सदी में जन्मी विचारधाराओं को यथावत दुहराकर न तो आज की समस्याओं की सम्यक पहचान संभव है और न ही उनका समाधान। इसलिए हिंदी नवजागरण की परिकल्पना और उसके द्वारा सुझाए गए विकल्पों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। क्योंकि पुराने पैराडाइम के तहत दिए गए जो उत्तर पहले सही लगते थे , वे अब कारगर नहीं लगते। इसी परिप्रेक्ष्य में हिंदी नवजागरण की अवधारणा और उससे जुड़ी समस्याओं को नए सिरे से समझने की शुरुआती कोशिश इस लेख में की गई है।
1857 के विद्रोह में मध्यवर्ग और व्यवसायियों/उद्यमियों की भूमिका प्रायः नगण्य रही है। किंतु विद्रोह के बाद घटित होनेवाले नवजागरण और राष्ट्रीय आंदोलन में इन्हीं दो वर्गों की केंद्रीय भूमिका रही। नवजागरण और राष्ट्रीय आंदोलन में नेतृत्व इन्हीं दो वर्गों के हाथ में रहा। 1857 के विद्रोह और परवर्ती नवजागरण के चरित्र में जो अंतर दिखाई पड़ता है, उसकी व्याख्या इनके वर्ग-चरित्र में आए बदलाव के सहारे की जा सकती है। इसी कारण नवजागरण कालीन चिंतकों के दृष्टिकोण में अंग्रेजी राज के प्रति एक खास तरह की दुविधा दिखाई पड़ती है। वे अंग्रेजी राज की तारीफ करते हैं किंतु साथ ही कुछ मुद्दों पर उसकी आलोचना भी करते हैं। इस दुविधा को इतिहासकार सुधीर चंद्र ने अपनी पुस्तक आप्रेसिव प्रेजेंट में 'एंबीवैलेन्स' का नाम दिया है। 'एंबीवैलेन्स' का हिंदी में 'आविकर्षण' के रूप में अनुवाद किया गया है। नवजागरण कालीन चिंतकों में राष्ट्रभक्ति-राजभक्ति, स्त्रियों की स्वाधीनता और मुसलमानों को लेकर दुविधा दिखाई पड़ती है। ऐसा आविकर्षण केवल हिंदी नवजागरण तक सीमित नही है, दूसरी भाषाओं के नवजागरण में भी इन मुद्दों को लेकर ऐसा ही आविकर्षण मौजूद है।
इतिहासकार रंजीत गुहा ने अपनी पुस्तक 'सम एलीमेंट्री ऐस्पेक्ट्स ऑफ पीजेंट इनसर्जेन्सी इन कॉलोनियल इंडिया' में लिखा है कि 57 के विद्रोहियों के दृष्टिकोण में अंग्रेजी राज के प्रति एक सचेत शत्रुता का भाव था। वे अंग्रेजी राज को उखाड़कर अपना शासन कायम करना चाहते थे और अंग्रेजी राज की किसी भी सकारात्मक भूमिका को स्वीकार नहीं करते थे। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने एक निबंध '1857 और हिंदी नवजागरण' में भारतेंदु युगीन हिंदी नवजागरण के चिंतकों के दृष्टिकोण और 57 के विद्रोहियों के दृष्टिकोण में दिखाई देनेवाले अंतर की विस्तार से चर्चा की है। वे रामविलास शर्मा के इस तर्क से सहमत नहीं हो पाते कि भारतेंदु युग हिंदी नवजागरण का दूसरा चरण है। उल्लेखनीय है कि रामविलास शर्मा 1857 के विद्रोह को हिंदी नवजागरण का प्रथम चरण मानते हैं और भारतेंदु युग को उसकी निरंतरता में दूसरा चरण। लेकिन जैसाकि ऊपर कहा गया, हिंदी नवजागरण को 1857 के विद्रोह की निरंतरता में देखना सही नहीं है। 1857 के विद्रोह और हिंदी नवजागरण के बीच अंग्रेजी शासन के प्रति दृष्टिकोण में आए अंतर के साक्ष्य पर 57 और भारतेंदु युग के बीच निरंतरता से ज्यादा विच्छिन्नता के तत्व परिलक्षित होते हैं।
भारतेंदु युगीन हिंदी नवजागरण की एक बड़ी समस्या यह है कि इसमें कथित उर्दू परंपरा में लिखे गए साहित्य की चर्चा ही सिरे से गायब है। हिंदी नवजागरण की शुरुआत ही भारतेंदु के इस कथन से मानी गई है कि 1873 में हिंदी नए चाल में ढली। उर्दू को आप हिंदी की शैली मानें या उसकी परिकल्पना को ही अस्वीकार करें, लेकिन सच्चाई है कि हिंदी के नए चाल में ढलने से पहले उर्दू में साहित्य लिखने का सिलसिला शुरू हो चुका था। इसलिए फारसी लिपि या उर्दू में फारसी-अरबी के शब्दों को जबर्दस्ती ठूँसने की आलोचना करने के बावजूद हिंदी जाति के नवजागरण की चर्चा से उर्दू में लिखे गए साहित्य को आप बाहर नहीं कर सकते। ऐसा करने से उसकी सांप्रदायिक परिणति की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं और अंततः वही हुआ भी। मुख्य बात यह है हिंदी क्षेत्र की व्यापकता और भाषायी जटिलता के कारण यहाँ ऐसी स्थितियाँ उत्पन्न हुईं कि तेलगू, बांग्ला या मराठी की तरह हिंदी का कोई एक रूप सुनिश्चित करना और बाकी रूपों को बाहर कर देना सभी को स्वीकार्य निर्णय नहीं बन पाया। फारसी और फिर उर्दू की परंपरा के विकास के कारण हिंदी के ही कई रजिस्टर बन गए। कई बार तो एक ही समय में अलग-अलग परंपरा से जुड़े लोग इन रजिस्टरों का अलग-अलग ढंग से उपयोग करते दिखाई पड़ते हैं। समस्या तब उत्पन्न होती है जब हम इनमें से किसी एक रूप के आधार पर हिंदी का स्वरूप स्थिर करने की कोशिश करते हैं। हिंदी, हिंदुस्तानी और उर्दू के बीच खींचतान के समूचे इतिहास को इसी परिप्रेक्ष्य में समझना चाहिए। भारतेंदु युगीन हिंदी नवजागरण की समस्या यह है कि उसने हिंदी का एक सही रूप तय कर बाकी रूपों को प्रकारांतर से अवैध घोषित कर दिया और उनके बारे में किसी भी प्रकार के चिंतन-अध्ययन का ही निषेध कर दिया। उर्दू परंपरा में लिखे गए साहित्य को हिंदी नवजागरण के दायरे से बाहर कर देने के बावजूद भारतेंदु को इस बात का एहसास था कि उर्दू शायरी की परंपरा से भिन्न खड़ी बोली हिंदी में कविता लिख पाना आसान नहीं होगा। विद्वानों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि हिंदी को उर्दू से अलगाने के बावजूद स्वयं भारतेंदु उर्दू में रसा नाम से कविता क्यों लिखते थे। यही नहीं, इस बात पर भी नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए कि नई चाल की हिंदी के समर्थक भारतेंदु अपनी ज्यादातर कविताएँ ब्रज भाषा में क्यों लिखते हैं। खड़ी बोली में तो उन्होंने 'अमीर खुसरो के वजन पर सिर्फ मुकरियाँ ही लिखीं। एक खास तरह की हिंदी की वकालत करने के बावजूद भारतेंदु के लेखन में उर्दू और ब्रज भाषा की उपस्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि गंभीरता से विचार किया जाये तो इससे हिंदी क्षेत्र के भाषायी मानचित्र की जटिलता को समझने में मदद मिल सकती है।
असल में भारतेंदु संक्रमण कालीन दौर के रचनाकार-चिंतक हैं, जहाँ कई तरह के विचार और प्रभाव तो सक्रिय है लेकिन इनमें से किसी को निर्णायक बढ़त हासिल नहीं हुई है। भारतेंदु के रचनात्मक व्यक्तित्व में कई धाराएँ-उपधाराएँ सक्रिय दिखाई पड़ती हैं। इसीलिए उर्दू और ब्रज भाषा की साहित्यिक परंपरा के प्रति कम से कम रचनात्मक स्तर पर उनके यहाँ कुछ गुंजाइश बची हुई है।
किंतु द्विवेदी युग तक आते-आते अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के परिणामस्वरूप भारत के तत्कालीन चिंतक इस नतीजे पर पहुँचे कि भारत की पराधीनता का मुख्य कारण ये है कि यहाँ पश्चिमी ढंग के राष्ट्रवाद का विकास नहीं हो पाया। भारत की मुक्ति और एक स्वाधीन राष्ट्र के रूप में उसके विकास के लिए उसे पश्चिमी राष्ट्रों के वजन पर पुनर्गठित करना होगा। अब इस बात का कोई विशेष महत्व नहीं रह गया कि भारतीय सभ्यता में स्वाभाविक रूप से विकसित होनेवाली प्रवृत्तियों को केंद्र में रखकर 'आधुनिक' भारत की परिकल्पना की जाए। इसके बजाय सारा जोर इस ओर चला गया कि भारतीय सभ्यता की उन विशेषताओं को चिन्हित किया जाए, जिन्हें खींच-खाँच कर पश्चिमी राष्ट्रवाद के साँचे में फिट किया जा सके।
द्विवेदी जी समेत उस समय के बुद्धिजीवियों को ये बात सालने लगी कि राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्रवाद की परिकल्पना कैसे संभव होगी। भारत पश्चिमी राष्ट्रों से इस मायने में भिन्न था कि यहाँ कई भाषाएँ बोली जाती थीं। किंतु सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली जानेवाली भाषा के रूप में हिंदी को खड़ा कर राष्ट्रभाषा बनने के उसके दावे को मजबूत करने के लिए ऐसी हिंदी की परिकल्पना की गई, जिसमें हिंदी के विविध रूपों और तथाकथित जनपदीय भाषाओं/बोलियों के लिए कोई जगह नहीं बची। इसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय सभ्यता में भाषाओं के विकास और उनके पारस्परिक संबंध को या तो नजरअंदाज कर दिया गया या उसको समझने का विवेक ही नहीं उत्पन्न हो पाया। यदि समूचे भारत के भाषायी मानचित्र की चर्चा न भी की जाय तो भी इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि हिंदी प्रदेश में एक ही समय में अलग-अलग कार्यों के लिए और कभी-कभी एक ही कार्य के लिए हिंदी के भिन्न-भिन्न 'रजिस्टर' का इस्तेमाल होता रहा है। हिंदी प्रदेश का भाषायी स्वरूप हमेशा बहुभाषी रहा है। भाषायी स्वरूप को लेकर असहमतियाँ हो सकती हैं और होनी भी चाहिए, लेकिन उनके अस्तित्व को ही दरकिनार कर गढ़ी गई हिंदी नवजागरण की कोई भी परिकल्पना, नेक इरादों के बावजूद, आत्मघाती और अंततः सांप्रदायिक होने के लिए अभिशप्त है।
किसी एक भाषायी रजिस्टर पर केंद्रित हिंदी की परिकल्पना से जितनी समस्याएँ सुलझती हैं उससे ज्यादा समस्या पैदा हो जाती है। हिंदी प्रदेश के भाषायी मानचित्र को जनपदीय बोलियों और राष्ट्रीय भाषा के द्वि-आधारी विरुद्धों में रखकर देखने से उत्तर भारतीय भाषाओं के अंतर्संबंध को समझने-समझाने की अभी तक जो कोशिश होती आई है, उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। असल में उत्तर भारतीय भाषाओं को किसी अन्य प्रसंग में लिखे गए ए.के. रामानुजन के वक्तव्य को किंचित परिवर्तित करते हुए कहें तो, एक ही सातत्य या स्पेक्ट्रम के क्रमशः परिवर्तित होते हुए हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए। कई बार इसका एक छोर दूसरे छोर से काफी अलग लगता है, लेकिन है वो उसी स्पेक्ट्रम का हिस्सा। इस स्पेक्ट्रम में दिखाई पड़नेवाले भाषायी परिवर्तन को चोटियों और घाटियों के रूपक के जरिये व्याख्यायित कर सकते हैं। चोटियाँ इस स्पेक्ट्रम के वो बिंदु हैं, जहाँ उनका अंतर आत्यंतिक रूप में दिखाई पड़ता है और घाटियाँ वह स्थल हैं, जहाँ ये तीक्ष्णता क्रमशः ढलान पर उतरते हुए एक दूसरी भाषायी चोटी की ओर चढ़ने लगती है। ये भाषायी घाटियाँ ऐसे पॉकेट हैं, जहाँ एक भाषा या बोली का रजिस्टर धीरे-धीरे दूसरी भाषा के रजिस्टर में तब्दील होने लगता है। मनुष्य के शरीर में फैली हुई नसों की तरह ये भाषाएँ परस्पर जुड़ जाती हैं। इनकी सीमाएँ धुँधली, अस्पष्ट और खुली हुई हैं। इसीलिए इन भाषाओं/बोलियों के रजिस्टर दूसरी बोली या भाषा से, आधुनिक युग से पहले तक, जुड़े हुए दिखाई पड़ते हैं। राजनीतिक-आर्थिक सांस्कृतिक कारणों से इनमें से किसी एक भाषायी रजिस्टर का दायरा बढ़ जाता है और उसे ही कुछ लोग भाषा या राष्ट्र की भाषा के रूप में पुरस्कृत करने लगते हैं। इसमें भी कोई हर्ज नहीं, लेकिन समस्या तब पैदा होती है जब किसी भाषायी रजिस्टर विशेष को राष्ट्र की भाषा के रूप पुरस्कृत करने की प्रक्रिया में अन्य भाषायी रजिस्टरों को जनपदीय बोली के रूप में अवमूल्यित या तिरस्कृत कर दिया जाता है। यहाँ तक कि उन्हें साहित्य और कला की भाषा के रूप में भी आगे जारी रखने के औचित्य का निषेध कर दिया जाता है। यदि हम भाषा और बोली के युग्म में हिंदी प्रदेश की भाषायी प्रकृति पर विचार करने के बजाय उनके अंतर्संबंध के नैरंतर्य पर विचार करें तो हम उन गलतियों को दोहराने से बच सकते हैं, जिनका सामना हिंदी जाति की एक भाषा खड़ी करने के यांत्रिक रवैये के कारण अभी तक हम करते रहे हैं। उत्तर भारत की भाषाओं/बोलियों में नैरंतर्य का एक बड़ा प्रमाण ये है कि क्रिया रूपों अथवा उच्चारण में कुछ अंतर के बावजूद इनके शब्द भण्डार में कोई विशेष अंतर नहीं है।
यह सही है कि अठारहवीं शताब्दी में हिंदी के उस भाषायी रजिस्टर में जिसे आज उर्दू कहते हैं, बोल-चाल के शब्दों को निकालकर फारसी और अरबी के शब्दों की खूब भर्ती की गई। नतीजा ये हुआ कि इस परंपरा में लिखे गए साहित्य का दायरा अरबी-फारसी जाननेवाले कुछ अभिजनों तक ही सीमित हो गया और यहाँ की लोक भाषाओं से उसका संबंध कमजोर पड़ गया। इस प्रवृत्ति की आलोचना करना तो ठीक था, लेकिन इस परंपरा में लिखे गए साहित्य की उपलब्धियों का सिरे से निषेध कर 'नए चाल में ढली' हिंदी में साहित्य लिखने और उसे इस परंपरा से अलग दिखाने के लिए जैसा साहित्य लिखा गया, उसमें इस परंपरा की साहित्यिक उपलब्धियों से कुछ भी न ग्रहण करने का भाव ज्यादा था।
यदि भारतेंदु युग में उर्दू की परंपरा से नई हिंदी का संबंध-विच्छेद हुआ तो द्विवेदी युग की उपलब्धि ये है कि इस दौर में ब्रजभाषा की परंपरा से भी उसे काट दिया गया। रीति विरोधी अभियान चलाकर ये सिद्ध करने का प्रयास किया गया कि ब्रजभाषा में आधुनिक युग की संवेदना वहन करने की सामर्थ्य नहीं है। ब्रजभाषा में तो पतनशील सामंती मानसिकता की कामुक शृंगारिक कविताएँ ही लिखी जा सकती हैं। रीतिकालीन शृंगारिक कविताओं को ही नहीं, स्त्री लोकगीतों को भी विक्टोरियन नैतिकता के प्रभाव में अश्लील घोषित कर दिया गया जबकि इतिहास यह है कि आधुनिक योरोपीय भाषाओं में भी अपने क्लासिक साहित्य और ज्ञान को आत्मसात कर कुछ-कुछ वैसा ही साहित्य लिखा गया था जैसा रीतिकालीन कविताओं में दिखाई पड़ता है इस बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया कि सूर, मीरा से लेकर न जाने कितने भक्त कवियों ने इसी भाषा में कविताएँ लिखी हैं। रीतिकालीन दौर में भी शृंगारिक कविताएँ लिखनेवाले कवियों से ज्यादा ऐसे कवियों की संख्या है, जिन्होंने भक्ति-प्रधान कविताएँ लिखी हैं। यही नहीं, कथित रीतिकाल के दौर में ही 60 से भी अधिक संख्या में वीरकाव्य-लिखे गए हैं। दैनंदिन जीवन से संबंधित समस्याओं पर लिखी गई कविताओं के साथ-साथ नीतिपरक कविताएँ भी इस दौर में कम नहीं लिखी गईं। स्वयं भारतेंदु हरिश्चंद्र, नरोत्तमदास और जगन्नाथ दास 'रत्नाकर' जैसे आधुनिक दौर के कवियों के यहाँ भी वैसी कविताएँ नहीं मिलतीं, जिनका रीति-विरोधी अभियान के नाम पर विरोध किया गया। असल में उर्दू के दावे को खारिज करना तो आसान था, लेकिन उर्दू के दावे को खारिज करने के बाद ब्रजभाषा के दावे को खारिज करना बहुत मुश्किल था। साहित्यिक उपलब्धि की दृष्टि से तो खड़ी बोली कहीं से ब्रज भाषा के सामने खड़ी ही नहीं होती। उर्दू को दरकिनार करने के बाद साहित्य की भाषा के रूप में व्यापकता और विस्तार की दृष्टि से भी ब्रजभाषा का दायरा खड़ी बोली के मुकाबले बहुत विस्तृत था। गुजरात से लेकर बंगाल तक ब्रजभाषा में साहित्य लिखने की परंपरा दिखाई पड़ती है। खड़ी बोली के पक्ष में दूसरा तर्क ये दिया गया कि ब्रजभाषा में गद्य का पर्याप्त विकास नहीं हुआ, लेकिन यदि उर्दू परंपरा के विकास को हिंदी से अलग कर दें, तो उस समय तक हिंदी में ही गद्य का कौन सा विकास दिखाया जा सकता था। ये सही है कि फोर्ट विलियम कॉलेज, ईसाई मिशनरियों और अन्य लोगों के सहयोग से उन्नीसवीं शताब्दी में हिंदी गद्य का तेजी से विकास हुआ। जो शोध हुए हैं, उनके आधार पर ये कहना भी पूरी तरह सही नहीं है कि ब्रजभाषा में गद्य का विकास ही नहीं हुआ। सबसे पुराने व्याकरण और शब्दकोश ब्रजभाषा के ही बनाए गए और अनेक संस्कृत ग्रंथों का ब्रजभाषा-गद्य में अनुवाद किया गया। इन सारे तथ्यों पर ध्यान देने के बाद ये बात समझ में आती हैं कि रीतिविरोधी अभियान के नाम पर वास्तव में ब्रजभाषा के साहित्यिक-वैचारिक अवदान का निषेध किया जा रहा था।
चूँकि हिंदी नवजागरण की अवधारणा किसी न किसी रूप में आधुनिकता के प्रोजेक्ट के साये में विकसित हो रही थी और इस प्रोजेक्ट के मुताबिक पहले से चली आ रही सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराएँ व्यर्थ और पिछड़ी हुई मान ली गई थीं, इसलिए आधुनिकता के प्रोजेक्ट को हिंदी में उतारने के लिए हिंदी का ऐसा रजिस्टर ज्यादा उपयुक्त लगा, जिस पर परंपरा का कोई बोझ ही नहीं था। खड़ी बोली में आधुनिक युग से पहले साहित्यिक-वैचारिक लेखन की कोई उल्लेखनीय परंपरा नहीं थी, इसलिए उसमें पूर्व परंपरा से संबंध-विच्छेद करने की कोई जरूरत ही नहीं थी। परंपरा की चिंता किए बिना, जो चाहें, जैसे चाहें, लिख सकते थे। उल्लेखनीय है कि मुगलकाल में उर्दू का विकास भी कुछ इसी तरह हुआ था। प्रसिद्ध इतिहासकार मुजफ्फर आलम ने अपने एक लेख में लिखा है कि उर्दू में लेखन के पीछे दो शर्तें लगाई गई थीं, पहली यह कि इसकी लिपि फारसी होगी, दूसरी यह कि बोल-चाल की भाषा में शब्द न उपलब्ध होने पर फारसी या अरबी से शब्द लिए जाएँगे। खड़ी बोली उर्दू में बिल्कुल नए सिरे से साहित्य लिखना ब्रज-भाषा की तुलना में इसलिए आसान था, क्योंकि ब्रजभाषा में साहित्य की एक पूर्व परंपरा थी, जबकि खड़ी बोली में साहित्य लिखने की कोई उल्लेखनीय परंपरा नहीं थी। खड़ी बोली उर्दू की तरह ही खड़ी बोली हिंदी में जिस तरह के साहित्य-लेखन की शुरुआत हुई, उसका न तो उर्दू की परंपरा से, न ब्रजभाषा की परंपरा से कोई उल्लेखनीय संबंध दिखाई पड़ता है। लोकसाहित्य की परंपरा से संबंध स्थापित करने का तो खयाल भी नहीं आता। परंपरा से विच्छेद या परंपरा से मुक्ति के इन दोनों उदाहरणों की विशद चर्चा तो यहाँ संभव नहीं है, फिर भी खड़ी बोली हिंदी में लिखे गए आधुनिक साहित्य पर दो चार बातें करना बेहद जरूरी है।
रामविलास शर्मा ने लिखा है कि हिंदी नवजागरण में अंग्रेजी शिक्षा और पश्चिमी ज्ञान की कोई उल्लेखनीय भूमिका नहीं रही। थोड़ी रियायत देते हुए उन्होंने ये जरूर जोड़ दिया है कि अंग्रेजी साहित्य की मानवतावादी और प्रगतिशील परंपरा भी रही है और उससे सीखने में कोई हर्ज नहीं। लेकिन आधुनिक हिंदी साहित्य की गंभीरता से पड़ताल करने पर ये बात स्पष्ट हो जाती है कि उसकी मूल प्रेरणा और आदर्श अंग्रेजी साहित्य ही रहा है। ज्यादातर आधुनिक हिंदी साहित्य पश्चिम से प्रेरणा लेते हुए और उसी के मानदंड पर लिखा गया है। कहनेवाले चाहें तो कह सकते हैं कि ये अंग्रेजी साहित्य की नकल है। लेकिन अंग्रेजी के प्रसिद्ध उत्तर औपनिवेशिक चिंतक होमी भाभा ने नकल में भी अकल की बात करते हुए मिमिक्री और हाइब्रिडिटी (संकरता) के सिद्धांतों के सहारे औपनिवेशिक देशों में लिखे गए साहित्य के महत्व का बहुत जोर-शोर से प्रतिपादन कहते हुए इस प्रकार के साहित्य की उपनिवेशवाद-विरोधी भूमिका को रेखांकित करने का गंभीर प्रयास किया है। होमी भाभा के इस तर्क को सामान्य रूप से आज भी दोहराया जा रहा है। लेकिन वास्तव में ये एक पैराडाइम शिफ्ट था। प्रसिद्ध इतिहासकार रणजीत गुहा के अनुसार पैराइाइम के इस युद्ध में पश्चिम की विजय हुई; अद्भुत पर अनुभूति की विजय हुई। विद्वानों ने रणजीत गुहा के इस तर्क की आलोचना करते हुए दिखाया है कि पश्चिम के विपरीत भारतीय यथार्थवादी उपन्यास विस्मय, फैंटेसी और काव्यत्व से पूर्णतः विच्छिन्न नहीं थे। इसलिए ये कहना सही नहीं है कि इस पैराडाइम शिफ्ट के कारण पहले से चली आ रही भारतीय साहित्यिक परंपरा का पूरी तरह निषेध हो गया। ये तर्क सही है, पर असल बात ये है कि इस पैराडाइम शिफ्ट के बाद साहित्य, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की बुनियाद आधुनिकता की ज्ञानमीमांसा पर टिक जाती है और भारतीय ज्ञानमीमांसा की परंपरा का इस्तेमाल सिर्फ खाली जगहों को भरने के लिए, एक ऐसा संस्करण तैयार करने के लिए किया जाता है, जिसकी पैकेजिंग भारत में की गई हो। इसे कुछ इस तरह समझना चाहिए, जैसे उत्पादन भले ही भारत में हो रहा हो लेकिन उसकी टेक्नालाजी पश्चिम से ली गई हो। इसी तर्क को आगे बढ़ाते हुए कहना चाहिए कि लिखा भले ही भारतीय भाषाओं में जा रहा है, लेकिन उसका विन्यास और उसकी अंतर्दृष्टि पश्चिम से ली गई है। भारतीय भाषाओं में लिखने से कोई साहित्य भारतीय नहीं हो जाता और न ही भारतीय भाषाओं में चिंतन करने से कोई चिंतन भारतीय हो जाता है।
उत्तर औपनिवेशिक चिंतकों द्वारा तैयार मॉडल के विकल्प के रूप में मैं एक दूसरे किस्म के मॉडल का प्रस्ताव करने की जुर्रत कर रहा हूँ। थोड़ी देर के लिए कल्पना कीजिए कि भारतीय ज्ञानमीमांसा और साहित्यिक परंपरा की नियामक भूमिका को स्वीकार करते हुए आधुनिकता की ज्ञानमीमांसा से भी हमने कुछ तत्व लिए होते तो उसकी सूरत और सीरत कुछ और होती। राजनीतिक और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में गांधी ने और काव्य के क्षेत्र में कुछ ऐसी ही कोशिश रवींद्रनाथ ठाकुर ने की थी। किंतु ये इकलौती कोशिशें थीं और परवर्ती चिंतकों और रचनाकारों ने इन्हें परंपरावादी, रहस्यवादी कहकर नकार दिया। परिणाम ये हुआ कि साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र में जो भी चिंतन हुआ उसकी नियामक प्रेरणा पश्चिमी आधुनिकता की ज्ञानमीमांसा से तय होती रही। हिंदी में तो सामान्य रूप से आज जैसी स्थिति है, वो और भी विडंबनापूर्ण है। यहाँ तो उस ज्ञान को, जिसका विकास पश्चिम में 30-40 के दशक में हुआ था, आज भी भारतीय चिंतन के रूप में पूरे भक्तिभाव से दोहराया जा रहा है। जबकि पश्चिम में भी इस ज्ञान को अब कोई तवज्जो नहीं दे रहा। इसीलिए आधुनिक युग में भारतीय भाषाओं में जो साहित्य लिखा गया है, उसमें ज्यादा ऐसा नहीं है, जिसे सही मायने में भारतीय साहित्य कहा जा सके। जो है, वह पश्चिमी आधुनिकता के सर्वव्यापी प्रभाव के बावजूद है।
यह अकारण नहीं है कि यद्यपि आधुनिक हिंदी साहित्यिक चिंतन में भक्ति आंदोलन के महत्व का बढ़-चढ़कर बखान किया जाता है, किंतु विरली ही कोई ऐसी रचना होगी, जिसे पढ़कर लगे कि ये रचना भक्ति संवेदना से गुजकर लिखी गई है। परंपरा का किताबी ढंग से बखान तो खूब किया गया, लेकिन परंपरा से रचनात्मक स्तर पर कुछ भी सीखने और ग्रहण करने के चिह्न कुछ ही रचनाओं में दिखाई पड़ते हैं। मतलब बिल्कुल साफ है, परंपरा का गुणगान कीजिए और कुछ भी लिखते समय उसे भूल जाइए। कुछ विद्वान गरीबी, भुखमरी, किसान, मजदूर जैसे विषयों पर लिखी गई रचनाओं के आधार पर ये सिद्ध करने की कोशिश करते हैं कि इसकी प्रेरणा भक्तिकालीन साहित्य से आई है। अब उन्हें कौन समझाए कि भक्ति काव्य-संवेदना से उसका कोई संबंध नहीं है। इस प्रकार के विषयों पर लिखी गई रचनाओं का प्रेरणास्रोत पश्चिमी चिंतन और यथार्थवादी साहित्यिक परंपरा है। भक्ति आंदोलन न भी होता तो भी इन विषयों पर इसी ढंग से लिखा जाता। दूसरे देशों में, जहाँ भक्ति साहित्य जैसी कोई परंपरा नहीं है, इन विषयों पर थोड़े-बहुत हेर-फेर के साथ इसी ढंग से लिखा गया है। इन विषयों पर लिखी गई रचनाओं को देखने से शायद ही कहीं ऐसी प्रतीति होती हो कि उन्हें भारतीय सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को आत्मसात करके लिखा गया है। परंपरा के मूल्यांकन से समृद्ध रचनाएँ हिंदी में ज्यादा नहीं हैं। कुल मिलाकर भारतेंदु की कुछ रचनाओं, प्रेमचंद और रेणु के कथा-साहित्य, प्रसाद और मुक्तिबोध की कविताओं के अतिरिक्त कौन सी ऐसी रचनाएँ हैं, जिन्हें भारतीय परंपरा के बीच से निकली हुई रचनाओं के रूप में चिन्हित किया जा सके। विडंबना ये है कि आधुनिक साहित्य में जहाँ भक्ति साहित्य का सचमुच असर दिखाई पड़ता है, उसे रहस्यवादी कह कर खारिज कर दिया जाता है। इसका सटीक उदाहरण है कि भक्ति काल का सबसे अधिक गुणगान करनेवाले रामविलास शर्मा ने मुक्तिबोध की कविताओं को रहस्यवादी कहकर खारिज कर दिया। जबकि उनकी कविता के टेक्स्चर में संत साहित्य की संवेदना की गहरी छाप है। हबीब तनवीर और विजयदान देथा की रचनाओं के बारे में जरूर ऐसा कहा जा सकता है कि वे भारतीय साहित्यिक परंपरा से अनुस्यूत और उसे आगे बढ़ानेवाली रचनाएँ हैं, लेकिन उन पर विचार करने के लिए एक स्वतंत्र लेख की दरकार होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील लेखक संघ (1936) के पहले घोषणा-पत्र में भक्तिकालीन साहित्य को पलायन का साहित्य कह कर खारिज कर दिया गया था। प्रेमचंद ने इस अधिवेशन के बहुप्रशंसित अध्यक्षीय भाषण में आधुनिक युग से पहले के समूचे साहित्य को मौजमस्ती और मनबहलाव का साहित्य करार दिया था। बाद में परंपरा के मूल्यांकन के प्रसंग में भले ही उस गलती को दुरुस्त कर लिया गया हो लेकिन रचनात्मक लेखन और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में परंपरा के सकारात्मक मूल्यांकन से कुछ भी ग्रहण करने की जहमत उठाने के निशान विरले ही दिखाई पड़ते हैं।
पश्चिम में आधुनिकता के अभ्युदय के साथ साहित्य और कलाओं को आधुनिकता के प्रोजेक्ट के सहायक के रूप में देखने की प्रवृत्ति जोर पकड़ने लगी और उन्नीसवीं शताब्दी में यथार्थवाद के अभ्युदय के साथ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गई। उल्लेखनीय है कि पश्चिम में समाज विज्ञान का विकास विज्ञान की पद्धति की बुनियाद पर हुआ था और इसीलिए समाज का अध्ययन करनेवाले शास्त्रों को 'समाज विज्ञान' के रूप में प्रतिष्ठित करने पर जोर दिया गया। एंगेल्स ने तो मार्क्स के चिंतन का महत्व प्रतिपादित करते हुए स्पष्ट रूप से लिखा कि जैसे डार्विन ने प्रजातियों के विकास के नियम खोज निकाले वैसे ही मार्क्स ने समाज के विकास के नियम खोज लिए। यही कारण है कि लंबे समय तक मार्क्सवाद को समाज के विकास के नियमों की पहचान कराने वाला विज्ञान कहा जाता रहा। फिलहाल इस बहस के विस्तार में जाने की जरूरत नहीं है, संप्रति विचारणीय मुद्दा ये है कि साहित्य और कलाओं को आधुनिकता के प्रोजेक्ट के अधीन कर देने की परिणति क्या हुई? प्रेमचंद द्वारा प्रगतिशील लेखक संघ के पहले अध्यक्षीय भाषण 'साहित्य का उद्देश्य' की चर्चा हम पहले कर चुके हैं, इसी क्रम में प्रेमचंद की उस प्रसिद्ध और बार-बार दोहराई जानेवाली उक्ति के उल्लेख के जरिये हम अपने तर्क को आगे बढ़ाना चाहेंगे। प्रेमचंद ने कहा था, 'साहित्य देशभक्ति और राजनीति के पीछे चलनेवाली सच्चाई नहीं, बल्कि उनके आगे मशाल दिखाती हुई चलनेवाली सच्चाई है।' प्रेमचंद के इस वक्तव्य पर थोड़ा रुककर विचार करें तो ये स्पष्ट हो जाएगा कि प्रेमचंद यहाँ पर साहित्य के महत्व का जिस प्रकार प्रतिपादन कर रहे हैं, उससे राजनीतिक चिंतन की केंद्रीयता का निषेध नहीं होता। यहाँ राजनीतिक चिंतन के सर्वोपरि महत्व को स्वीकार करते हुए उसी दायरे में और उसी कसौटी पर साहित्य के महत्व को राजनीतिक चिंतन से भी आगे के कदम के रूप में रेखांकित किया गया है। प्रेमचंद अक्सर कहते भी थे कि जो काम गांधी राजनीति में कर रहे हैं, वही काम वो साहित्य के दायरे में कर रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं होनी चाहिए कि यहाँ साहित्य के महत्व का प्रतिपादन राजनीतिक प्रोजेक्ट के अधीन ही है, भले ही उसे राजनीति के आगे-आगे चलनेवाली मशाल ही क्यों न कहा गया हो। रामचंद्र शुक्ल ने भी अपने प्रिय कवि तुलसीदास के साहित्य के मार्फत साधनावस्था के जिस साहित्य को सर्वोत्कृष्ट घोषित किया और जो पहली नजर में ठेठ भारतीय निकष जान पड़ता है, वास्तव में आधुनिकता के विमर्श से बहुत गहरे प्रभावित निकष है। इसलिए यह अकारण नहीं है कि आधुनिक साहित्य के मूल्यांकन के प्रसंग में वे ठाकुर जगमोहन सिंह के उपन्यास 'श्यामास्वप्न' के बजाय लाला श्रीनिवासदास के 'परीक्षागुरु' को तरजीह देते हैं, क्योंकि वह अंग्रेजी ढंग का नावेल है। इससे यह बात खुलकर सामने आ जाती है कि सब कुछ के बावजूद आधुनिक हिंदी साहित्य अंततः अंग्रेजी ढंग का ही साहित्य है। यह बिल्कुल संभव है कि रामचंद्र शुक्ल ने जान-बूझकर और सचेत रूप से ऐसा न किया हो। लेकिन, जैसा कि कहा जाता है, जादू वही जो सिर चढ़कर बोले; ये आधुनिकता का जादू है, जो हिंदी के लेखकों-आलोचकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिर चाहे वो रामचंद्र शुक्ल हों, महावीर प्रसाद द्विवेदी हों या प्रेमचंद ही क्यों न हों। महावीर प्रसाद द्विवेदी ने तो साहित्य को 'ज्ञानराशि का संचित कोश' कह कर साहित्य को आधुनिकता के प्रोजेक्ट के अधीन करने की पहले से चली आ रही प्रक्रिया को जैसे उसकी तार्किक परिणति तक पहुँचा दिया। रामचंद्र शुक्ल ने द्विवेदी जी के साहित्य-विवेक पर सही टिप्पणी की है : 1. 'कवि और कविता कैसा गंभीर विषय है, कहने की आवश्यकता नहीं। पर इस विषय की बहुत मोटी-मोटी बातें बहुत मोटे तौर पर कही गई हैं। 2. द्विवेदी जी के लेखों को पढ़ने से ऐसा जान पड़ता है कि लेखक बहुत मोटी अक्ल के पाठकों के लिए लिख रहा है। एक-एक सीधी बात कुछ हेरफेर - कहीं-कहीं केवल शब्दों के ही - साथ पाँच-छह वाक्यों में कही हुई मिलती है। 3. इन पुस्तकों को एक मुहल्ले में फैली बातों से दूसरे मुहल्लेवालों को कुछ परिचित कराने के प्रयत्न के रूप में समझना चाहिए।' साहित्य की बुनियादी भूमिका के इस अवमूल्यन का परिणाम ये हुआ कि वह आधुनिकता के विमर्श के इर्द-गिर्द घूमने लगा, कभी उसके पीछे-पीछे तो कभी, प्रेमचंद के कथन के वजन पर कहें तो, उसके आगे-आगे।
मनुष्य के सामाजिक जीवन को नितांत भौतिक समृद्धि के परिप्रेक्ष्य में परिभाषित करने का परिणाम ये हुआ कि जीवन के वे आयाम, जिनकी सिर्फ भौतिक संदर्भों में व्याख्या एक सीमा के बाद संभव नहीं है, लेकिन जो भौतिक उपलब्धि से कम महत्वपूर्ण नहीं हैं, हमारे चिंतन की परिधि से ही बाहर चले गए। भावनाओं, संवेदनाओं और मानवीय जीवन की अस्तित्वमूलक चिंताएँ और मानवीय अस्तित्व की सार्थकता की वे परिकल्पनाएँ, जो भौतिक उपलब्धि से आगे जाती हैं, का भी इस राजनीतिक विमर्श में अवमूल्यन हो गया। यहाँ पर ये ध्यान दिलाने की जरूरत है कि भारतीय चिंतन परंपरा में मानवीय जीवन के अस्तित्व की सार्थकता को कभी भी सिर्फ भौतिक उपलब्धियों के निकष पर तौलने की कोशिश नहीं की गई थी। बहुत पीछे न भी जाएँ तो भक्तिकालीन साहित्य की बुनियादी संवेदना के सहारे भी इसे समझा और समझाया जा सकता है। असल में साहित्य, संगीत और कलाएँ मनुष्य की संवेदना के उन आयामों को जागृत, उद्दीप्त और समृद्ध करती हैं, जहाँ तक आधुनिकता के 'एक आयामी' विमर्श से पैदा होने वाला समाज विज्ञान पहुँच ही नहीं सकता। साहित्य, संगीत और कलाएँ मानवीय अस्तित्व की सार्थकता के उन आयामों को रचती रही हैं, जिनकी चिंता आधुनिकता के विमर्श में कम ही दिखाई पड़ती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे मानवीय अस्तित्व की सार्थकता को सिर्फ भौतिक उपलब्धि के निकष पर परिभाषित करने की प्रक्रिया का अतिक्रमण करती हैं। ऐसा नहीं है कि साहित्य और कलाएँ भौतिक समृद्धि, गैर-बराबरी और किसी भी प्रकार के भेदभाव और शोषण को पूरी तरह से नजर अंदाज करती हैं, लेकिन यह जरूर है कि वे भौतिक समृद्धि को मानवीय अस्तित्व की सार्थकता के एकमात्र निकष के रूप में देखने के विमर्श में ढलने से इनकार करती हैं। इसके बजाय वे मानवीय अस्तित्व की सार्थकता के उन आयामों (कल्पित या वास्तविक) को रचती हैं, जिनके सामने भौतिक समृद्धि का पैमाना फीका लगने लगता है।
इतिहासकार ज्ञानेंद्र पांडेय ने अपने लेख 'गैरियत का गद्य' में लिखा है कि मनुष्य के आत्यंतिक दुखों को इतिहास के दायरे में दर्ज कर पाना नामुनकिन है। सुख-दुख, हर्ष-विषाद की आत्यंतिक मनःस्थितियों के आयाम जिस तरह साहित्य, संगीत तथा कलाओं में आते हैं, वे समाज विज्ञान के विषयों में उस तरह से आ ही नहीं सकते। विडंबना ये है कि आधुनिकता के साथ पैदा होनेवाले समाज विज्ञान के इर्द-गिर्द मंडराने वाला साहित्य अपनी उस बुनियादी भूमिका को चाहे-अनचाहे अप्रासंगिक मानकर छोड़ देता है, जहाँ तक समाज विज्ञान के किसी विषय के लिए पहुँच पाना ही मुश्किल है। उर्दू के कवि मोमिन की एक पंक्ति है, 'तुम मेरे पास होते हो, गोया जब कोई दूसरा नहीं होता।' इसी पंक्ति के वजन पर, चाहें तो, कह सकते हैं कि साहित्य और कलाएँ वहाँ भी मनुष्य के पास होती हैं, जहाँ ज्ञान-विज्ञान के दूसरे अनुशासन पहुँच ही नहीं पाते।
यह अकारण नहीं है कि पहले स्वच्छंदतावादी और फिर आधुनिकतावादी साहित्य और कलाओं में आधुनिकता के इस 'एक आयामी' विमर्श से बाहर निकलने की एक लहूलुहान जद्दोजहद दिखाई पड़ती है। ये सही है कि आधुनिकता के इस लौहपाश से बाहर निकलने में आधुनिक साहित्य और कलाएँ सफल नहीं हुईं, लेकिन इससे उनकी कोशिश का महत्व कम नहीं हो जाता।
महावीर प्रसाद द्विवेदी ने साहित्य को ज्ञानराशि का संचित कोश मानकर और कविता तथा गद्य के अंतर को मिटाकर और चाहे-अनचाहे साहित्य को पूर्व औपनिवेशिक परंपरा से काटकर जिस प्रकार के साहित्यिक लेखन को पुरस्कृत किया, उसके आदर्श कवि मैथिलीशरण गुप्त ही हो सकते थे। मैथिलीशरण गुप्त की कविता को देखकर लगता है कि जैसे समूची भारतीय परंपरा में उनसे पहले कोई कवि ही नहीं हुआ और वे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने कविता लिखने का बीड़ा उठाया है। संवेदनात्मक दृष्टि से कुछ नैतिक आग्रहों के पद्य में अनुवाद के अतिरिक्त शायद ही ऐसा कुछ हो, जिसके लिए उनकी कविता को पढ़ना जरूरी लगे। समूची भारतीय काव्य परंपरा में कविता की दुनिया कभी भी इतनी इकहरी और एकायामी नहीं रही, जितनी मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं में दिखाई पड़ती है। स्वाभाविक ही था कि छायावादी काव्य में इस एकायामी इतिवृत्तात्मकता से असंतोष फूट पड़ता। लेकिन जैसा पहले भी उल्लेख किया जा चुका है कि ज्यादातर आधुनिक साहित्य का विकास अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त व्यक्तियों द्वारा, अंग्रेजों द्वारा स्थापित शिक्षा केंद्रों यानी विश्वविद्यालयों के परिसर में हुआ। इसीलिए छायावादी कविता में कृत्रिम कल्पनाशीलता तो खूब है, लेकिन वैसी कल्पनाशीलता बहुत कम है, जिनका जन्म एक गहरी बेचैनी से होता है और जिसके साक्ष्य कबीर, जायसी, सूर, मीरा और यहाँ तक कि तुलसीदास के साहित्य में दिखाई पड़ते हैं।
यह अकारण नहीं है कि समूचे प्रगतिवादी, यथार्थवादी और यहाँ तक कि आधुनिकतावादी साहित्य में भी गहरी सांस्कृतिक बेचैनी और उहापोह के ऐसे निशान कम ही दिखाई पड़ते, जिनसे ये प्रतीत हो कि ये समूचा साहित्य भारतीय सभ्यता की उस सुदीर्घ परंपरा में लिखा गया है, जिसमें सब कुछ बुरा ही नहीं है, बहुत कुछ अच्छा भी है।

अंत में ये कहना अनुचित नहीं होगा कि सही मायने में भारतीय साहित्य में नवजागरण तो तब होगा जब हम आधुनिकता से पहले की साहित्यिक और ज्ञान परंपरा से तथा लोक परंपरा से, आधुनिकता के निकष को अंतिम सच न मानते हुए, नए सिरे से संवाद स्थापित करेंगे।

मंगलवार, 10 मई 2016

हिन्दी भाषा में रोज़गार की सम्भावनाएँ

शोध सारः
रोज़गार मनुष्य के जीवन यापन का एक आवश्यक अंग है। वर्तमान संदर्भ में विज्ञान, अभियाँत्रिकी, तकनीकी, चिकित्सा, कम्प्यूटर के अतिरिक्त तमाम मानविकी विषयों के अध्ययन में रोज़गार की तमाम संभावनाएँ हैं। इसी प्रकार भारतीय भाषाओं विशेषकर हिन्दी भाषा का अध्ययन रोज़गारपरक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मनुष्य जब जन्म लेता है तो वह सर्वप्रथम अपनी माँ बोली से ही सीखता है। इसी सीखने की प्रवृति में वह अपने आसपास के परिवेश को समझने लगता है। इस परिवेशगत समझ की संपूर्णता में ही उसकी जातीय चेतना समृद्ध होती है।
व्यावहारिक दृष्टि से भाषा को मनुष्यों के बीच विचार विनिमय का साधन कहा जा सकता है। भाषा की इसी प्रवृत्ति के कारण विश्व के अनेक देशों के व्यक्ति परस्पर एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। अनेक भाषाओं, बोलियों को बोलने वाले लोगों के बीच संवाद स्थापित करने वाली भाषा संपर्क भाषा कहलाती है। इस संदर्भ में हिन्दी भाषा भारत सहित विश्व के अनेक देशों में संप्रेषण का आधार बनी है। विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी का दूसरा स्थान है। तथा लगभग 800 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा हिन्दी भाषा बोली जाती है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343-1 में हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। यद्यपि अंग्रेज़ी भाषा का प्रयोग सरकारी कामकाज में प्रयुक्त किया जाता है, तथापि हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए भारत सरकार अभी भी प्रयत्नशील है। राज्य स्तर पर भी हिन्दी कई राज्यों की राजभाषा या राज्य भाषा के रूप में प्रयुक्त की जाती है। जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली। कई अन्य राज्यों में हिन्दी भाषा को सहायक भाषा के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।
भारतवर्ष में राष्ट्रभाषा व राजभाषा के अतिरिक्त हिन्दी भाषा ने वैश्विक स्तर पर अपनी ख़ास पहचान बनाई है। भारतीय साहित्य, संस्कृति, दर्शन, इतिहास व ज्ञान विज्ञान को जानने के लिए विश्व के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी समेत कतिपय भारतीय भाषाओं के अध्ययन के लिए अलग से भाषा विभागों की स्थापना की गई है। जैसे सेंटर फार साउथ एशियन लैंग्वेजेज़ एण्ड कल्चर स्टडीज़, इत्यादि।
भूमण्डलीकरण, मुक्त व्यापार यूँ कहें बाज़ारवाद के चलते भी समूचा विश्व एक गाँव के रूप में विकसित हो रहा है। और वे परस्पर एक दूसरे देश की भाषा को सीखना चाहते हैं। यह मौजूदा समय की माँग भी है। अतः हिन्दी भाषा का अध्ययन व अध्यापन रोज़गार परक दृष्टि से किया जा रहा है।
हिन्दी भाषा को प्रयोजन मूलक बनाने व वर्तमान भाषाई प्रतिस्पर्धा की दौड़ में हिन्दी भाषा को अग्रसर करने के लिए तकनीकी भाषा के रूप में हिन्दी भाषा का पर्याप्त प्रचार प्रसार हुआ है। इसका श्रेय भारत सरकार के संचार और सूचना तकनीकी मंत्रालय के इलैक्ट्रानिक और इन्फॉरमेशन टैक्नोलॉजी विभाग को जाता है। इस विभाग ने वर्ष 1991 में टी. डी. आई. एल. (Tecchnology Development Indian Languages) की स्थापना की। हिन्दी के विकास के इस लक्ष्य में वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली आयोग की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। आयोग ने विज्ञान, दर्शन, इतिहास, समाजशास्त्र, कानून इत्यादि अनेक विषयों से संबंधित पारिभाषिक शब्दावलियों का निर्माण किया है। कम्प्यूटर व तकनीकी के क्षेत्र में हिन्दी से सम्बंन्धित अनेक सॉफ्टवेयरों और प्रोग्रामों का निर्माण किया गया है। जैसे सिद्धार्थ (DCM-1983), fipi (Hinditronics 1983), ISM, lleap, Leap Office (CDAC, Pune), GIST, Shreelipi, Sulipi, APS Akshar Unicode इत्यादि। इन सॉफ्टवेयरों के निर्माण से हिन्दी भाषा का प्रयोग सूचना तकनीक में सम्भव हो सका है।
1. स्कूल स्तर पर (कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक)।
2. कॉलेज स्तर पर (स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा)।
3. विश्वविद्यालय स्तर पर (स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, एम. फिल. एवं पीएच. डी.)।
भारत सहित विश्व के कई देशों में हिन्दी का अध्ययन व अध्यापन किया जाता है। इसके लिए उन संस्थानों को पर्याप्त मात्रा में योग्य अध्यापकों की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त प्रवासी भारतीय व अन्य विदेशी लोग भारतीय साहित्य, संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, को जानने समझने के लिए स्वयं तथा अपने बच्चों को हिन्दी भाषा की शिक्षा दिलवाना चाहते हैं। जो कि हिन्दी भाषा को रोज़गारपरक बनाती है।
पर्यटनः पर्यटन के माध्यम से भी हिन्दी भाषा में रोज़गार की अपार सम्भावनाएँ हैं। भारत में प्रतिवर्ष हज़ारों लाखों पर्यटक आते हैं। उन्हें हिन्दी सहित अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान नहीं होता है। यहाँ तक कि कई लोग अंग्रेज़ी भाषा को भी अच्छी तरह से नहीं समझ सकते हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय पर्यटक स्थलों, तीर्थस्थानों, ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों इत्यादि की जानकारी एक द्विभाषिया (गाइड) ही दे सकता है। अतः द्विभाषिए के रूप में एक व्यक्ति हिन्दी भाषा के आधार पर अपना जीवन यापन कर सकता है।


टी. डी. आई. एल. के अनुसार भारत में मात्र 5 प्रतिशत लोग ही अंग्रेज़ी भाषा को समझते हैं। बाकी हिन्दी सहित अन्य भारतीय भाषाओं का प्रयोग करते हैं। भले ही विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में अंग्रेज़ी को छोड़कर हिन्दी व अन्य भाषाओं के अध्येत्ताओं को हेय दृष्टि से देखा जाता हो, किन्तु अब बदलते परिवेश के कारण हिन्दी भाषा के प्रति लोगों का नज़रिया बदलने लगा है। इसका कारण है हिन्दी भाषा का रोज़गार परक होना। बाज़ार से जुड़कर हिन्दी में रोज़गार की अपार सम्भावनाएँ पैदा की हैं। यही प्रवृत्ति हम हिन्दी साहित्य के पूर्व मध्यकाल में पाते हैं। तत्कालीन कवियों ने अपनी वाणी व उपदेशों को जन जन तक पहुँचाने के लिए हिन्दी भाषा के जन/लोक रूप को चुना। ताकि अधिक से अधिक जनसमुदाय तक वे अपने विचारों को पहुँचा सकें। इसी प्रकार वर्तमान परिवेश में किसी भी राष्ट्र में अपना व्यापार बढ़ाने के लिए वहाँ की भाषा व परिवेश (साहित्य, संस्कृति व समाज) को समझना आवश्यक है।
हिन्दी भाषा और रोज़गारः
हिन्दी भाषा का अध्ययन रोज़गार परक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे हम कुछ बिन्दुओं में जान सकते हैं। सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी व निजी संस्थानों में हिन्दी भाषा रोज़गार के तमाम अवसर प्रदान करती है।
अध्यापनः
अध्यापन के क्षेत्र में हिन्दी सहित अन्य भारतीय भाषाओं के द्वारा रोज़गार प्राप्त किया जा सकता है। इनमें प्रमुख हैं-
अनुवादः
अनुवाद का क्षेत्र रोज़गार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है। मीडिया के क्षेत्र में हिन्दी अनुवादकों को रोज़गार के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि प्रिंट व इलैक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न समाचार स्रोतों से अंग्रेज़ी व अन्य भाषाओं में समाचार प्राप्त होते हैं। उन समाचारों को एक अच्छा अनुवादक ही हिन्दी भाषा में अनुवादित कर सकता है। केन्द्र सरकार के कई विभागों, राज्य सरकार, अर्ध सरकारी विभागों में हिन्दी भाषा में कामकाज करना अनिवार्य है। इसलिए इन विभागों में बहुत प्रकार के पद सृजित किए गए हैं। जैसे हिन्दी अधिकारी, हिन्दी अनुवादक, हिन्दी सहायक या राजभाषा सहायक, आशुलिपिक, प्रबंधक इत्यादि। संघ लोकसेवा आयोग, स्टाफ सलेक्शन कमीशन हर वर्ष हिन्दी अधिकारियों, अनुवादकों, आशुलिपिकों के पदों के लिए विज्ञप्ति निकालते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय अपराध प्रयोगशाला, भारतीय जीवन बीमा निगम, बी. आर. डी. ओ., सरकारी व गैर सरकारी बैंक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, अर्ध सैनिक बल में भी हिन्दी अधिकारियों व अनुवादकों के पद भरे जाते हैं।
संचारः
संचार माध्यमों में इलैक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया में हिन्दी भाषा में रोज़गार की तमाम अवसर प्राप्त होते हैं। दूरदर्शन का राष्ट्रीय व अन्य क्षेत्रीय चेनल, डी. डी. भारती, डी. डी. न्यूज़, डी. डी. र्स्पोट्स, लोक सभा टी. वी. व राज्य सभा टी. वी. हिन्दी भाषा में समाचार प्रसारण, वृत्तचित्र, धारावाहिक, कृषिदर्शन, ज्ञानदर्शन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व साहित्य से सम्बंधित कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसके अतिरिक्त कई निजी टी. वी. चैनल्स भी हिन्दी समाचारों के प्रसारण के अतिरिक्त हिन्दी भाषा में कई प्रकार के कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं। दृश्य माध्यमों के बढ़ते प्रभाव से रेडियो का अस्तित्व समाप्त नहीं हुआ है। बल्कि रेडियो ने भी इस प्रतिस्पर्धा के दौर में नए आयाम स्थापित किए हैं।
प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में भी हिन्दी भाषा में रोज़गार के कई अवसर पैदा हुए हैं। आज भारत में कई प्रमुख हिन्दी दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक पत्र एवं पत्रिकाएँ प्रकाशित हो रही हैं।
अतः संचार माध्यम रोेजगार के तमाम अवसर उपलब्ध करता है। संपादक, उपसंपादक, सह संपादक, संवाददाता, प्रूफरीडर, एंकर इत्यादि पदों पर हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाला कोई भी व्यक्ति काम कर सकता है। कई पत्र पत्रिकाओं के आनॅ लाइन संस्करण (e-paper) भी उपलब्ध है। इसलिए हिन्दी भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाले तथा कम्प्यूटर व तकनीकी का विशेष ज्ञान रखने वाले लोग इस क्षेत्र में रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं। स्वतंत्र रूप से लिखने वाले लेखक विविध प्रकार का उपयोगी साहित्य जैसे कविता, कहानी, लेख, फीचर, धारावाहिक, पर्यटन, विज्ञान, तकनीकी, समाजशास्त्र इत्यादि लिखकर प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं।
भारत सरकार व राज्य सरकारों ने अपने-अपने जनसम्पर्क विभागों की स्थापना की है। इनके माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कई प्रकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया जाता है। तथा लोक मत भी एकत्रित किया जाता है। इसके लिए उन विभागों में जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।
बाजारः बाज़ारवाद के चलते हर उत्पादक अपने उत्पाद को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के तक पहुँचाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेता है। विज्ञापनों के प्रासारण के लिए वह संचार माध्यमों का सहारा लेता है। तथा बाज़ार के अनुरूप ही वह उस उत्पाद के विज्ञापन की भाषा को चुनता है। कई भारतीय व विदेशी कम्पनियाँ अपने उत्पादों की बिक्री के लिए हिन्दी भाषा में विज्ञापन तैयार करवाते हैं। इसके लिए हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान, बाज़ार पर अच्छी पकड़ व लोगों की रुचि का ध्यान रखना आवश्यक है। अतः हिन्दी विज्ञापन का क्षेत्र भी रोज़गार की सम्भावनाएँ प्रस्तुत करता है।
भारत में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी विषय को अनिवार्य या वैकल्पिक रूप रखा जाता है। हिन्दी भाषा के शिक्षण के लिए भारत के कई राज्यों में हिन्दी विषय को 10वीं या 12वीं कक्षा तक अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाता है। अनेक महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा को बी.ए., एम. ए., एम. फिल., पीएच. डी. स्तर पर पढ़ाया जाता है। इसके अलावा भाषाशास्त्र में एम.ए., अनुवाद में डिप्लोमा, जनसंचार में डिप्लोमा, एम. ए., हिन्दी में सृजनात्मक डिप्लोमा, प्रयोजमूलक हिन्दी में डिप्लोमा, बी. एड. व एम. एड. में हिन्दी विषय का शिक्षण इत्यादि कोर्स संचालित किए जाते हैं। जिनकी योग्यता या उपाधि हासिल कर कोई भी व्यक्ति अपने सुनहरे भविष्य की तलाश कर सकता है।
निष्कर्षः
अतः कह सकते हैं कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में हिन्दी भाषा ने रोज़गारपरक दृष्टिकोण से अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। क्योंकि भाषा की प्रवृत्ति सरलीकरण है। हिन्दी भाषा की जननी संस्कृत है। वर्षों से लगातार कुछ जोड़ते व कुछ छोड़ते हुए इस भाषा ने जो स्वरूप धारण किया है उसी का फल है कि यह एक विशाल जन समुदाय को अपने आप में समेटे हुए है। भविष्य में भी हिन्दी कई भीषण चुनौतियों का सामना करते हुए और अधिक रोज़गार परक भाषा बन सकेगी। वही भाषा अधिक दिनों तक जीवित रह सकती है, समाज में अधिक व्यावहारिक रूप धारण कर मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति समयानुसार कर सकती है।
संदर्भ:
रोज़गार समाचार पत्र, इन्टरनेट पर उपलब्ध सामग्री।

बसवेश्वर के वचनों में सामाजिक चेतनाः एक विश्लेषण

बसवेश्वर कर्नाटक के भक्ति साहित्य के महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। बसवेश्वर की प्रेरणा से कर्नाटक में 12 वी शताब्दीं में सामाजिक चेतना का आंदोलन आरंभ हुआ जिसका असर तत्कालीन समाज में देखा जा सकता है। बसवेश्वर का जन्म सन् 1131 में बिजापुर जिले के बागेवाडी गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम मादरस और माता का नाम मादलाम्बिका था। बसवेश्वर के बारे में यह कहा जाता है कि उनमें क्रांतिकारी विचारों का जन्म बाल्यावस्था में हुआ था और इसकी पहली झाँकी तब दिखाई दी जब उनका उपनयन संस्कार करने का समय आया तो वे विद्रोह करके घर से भाग खड़े हुए और कूडलसंगम नामक स्थान पर रहने लगे जो कृष्णा और मलप्रभा नदियों के संगम स्थल पर प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है। इसी स्थान पर जातवेद नामक वीरशैव तपस्वी से दीक्षा ग्रहण करके गुरु के सानिध्य में अपने व्यक्तित्व का विकास करते रहे और यही रहकर उन्हें समाज में प्रचलित अंधविश्वाव का ज्ञान हुआ तो बसवेश्वर ने निश्चय किया कि समाज में प्रचलित इस कुप्रथा को, सामाजिक जीवन की विषमताओं को मिटाना हैं। कालान्तर से बसवेश्वर की कीर्ति सारे प्रदेश में फैल गई थी। बाद में बसवेश्वर को बिज्जल राजा का आश्रय भी प्राप्त हुआ। राजा को बसवेश्वर ने इस तरह से प्रभावित किया कि कुछ समय के बाद बसवेश्वर को राज्य का प्रधानमंत्री बना दिया। जिस प्रकार राजा बसवेश्वर से प्रभावित हुआ उसी प्रकार सामान्य जनता भी बसवेश्वर की मुरीद बन गई और देखते ही देखते लाखों की संख्या में भक्तों की मण्डली जमा हो गई। बसवेश्वर का कार्यक्षेत्र विस्तृत था, अंतरजातिय विवाह को प्रोत्साहन, स्त्रियों के प्रति आदरभाव, बहुदेवतावाद का विरोध, मूर्तिपूजा का विरोध, कर्मकाड का विरोध आदि। ऐसे क्रांतिकारी युग प्रवर्तक, सामाज सुधारक संत-भक्त की मृत्यु अपने जीवन के केवल 36 साल में सन् 1167 में हुई।बसवेश्वर द्वारा रचित वचनों की संख्या लगभग एक हज़ार मानी जाती है। इस में कुछ अतिशयोक्ति भी हो सकती है। क्योंकि इसके अनेक संस्करण निकले हैं और हर किसी ने वचनों की संख्या कम अधिक बताई है। हो सकता है कुछ वचन भक्तों द्वारा बसवेश्वर के नाम से बाद में जोड़े गए हो। लेकिन इन वचनों की विविधता और सामाजिक दायित्वों के प्रति बसवेश्वर की प्रतिबद्धता उस काल की दृष्टि से काफी आगे वाली थी। मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ यह आपके समझ में आ गया होगा।बसवेश्वर अपने वचनों में प्राणी मात्रा पर दया भाव रखने की बात करते हैं। क्यों कि उस काल में भी और आज के सूचना तकनीकी के दौर में भी मानव दया भाव से वंचित होता गया है। स्वार्थ ने इसे इस कदर घेरा है कि वह सिर्फ अपने बारे में ही सोचने लगा है। आज के इस आधुनिक युग में चोरी, हत्या, झूठ, घृणा, निंदा ये सब बातें आम बन गयी हैं। वैश्विकरण के इस चक्रव्यूह में समाज की नैतिकता का हनन हो रहा है। विश्व के सभी धर्म हमें दया भाव की शिक्षा देते हैं लेकिन हम क्या करते हैं यह सोचने वाली बात है। बसवेश्वर कहते हैं कि निर्धन की सहायता करना धनवान व्यक्ति का कर्तव्य है और उसका धर्म भी है। आज इस धरती पर चारों ओर अशांति, अराजकता, आतंकवाद फैल चुका है, नरसंहार का तांडव मचा हुआ है। कोई किसी की सहायता नहीं करता, किसी पर दया नहीं दिखाता, मानव की वाणी अब पहले से कठोर बन गई है और साथ में दिल भी कठोर बन गया है। आज करुणाहीन मानव को दूसरों की छोड़िए भगवान का भी भय नहीं है।वह यह भूल गया है कि सुखी समाज का सपना एक दूसरे के सहयोग से ही पूर्ण होगा। इसीलिए बसवेश्वर कहते हैः-दया के बिना धर्म कहाँ?सभी प्राणियों के प्रति दया चाहिए दया ही धर्म का मूल है दया धर्म के पथ पर जो न चलता कूडल संगमदेव को वह नहीं भाता।(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 25)बसवेश्वर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्त्री समाज के प्रति था। 12वीं शताब्दी तक जिसको सदियों से सामाजिक बंधनों में जकड़ कर रख दिया गया था। जिसे शुद्र के श्रेणी में रख कर गुलाम का दर्जा दिया गया था। माता, बहन, पत्नी, बेटी आदि संबोधनों के बावजूद भी इसे पुरुषों से निम्न माना जाता था। धर्म के नाम पर उस पर अनेक सामाजिक बंधन डाल दिए गए थे। बसवेश्वर को समाज में व्याप्त यह स्त्री-पुरुष भेदभाव अन्याय कारक लगा। इसी कारणों से बसवेश्वर ने 12वीं में स्त्री-पुरुष समानता का आंदोलन चलाया जिसकों व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ। बसवेश्वर ने स्त्रियों को घर और समाज की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए जिन सुधारों का स्वीकार किया था वह वर्तमान समाज के लिए भी अचंभित करने वाली घटना है। 12वीं शताब्दीं में बसवेश्वर द्वारा महिलाओं के लिए बहुउद्देशीय संघटनाओं की स्थापना की गई थी। बसवेश्वर के इस कार्य के संदर्भ में डॉ. जयदेवीताई लिगाडे कहती है कि, “बारहवीं शताब्दी की शिवशणियाँ स्त्री-मुक्ति-क्रांति का आदर्श हैं।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 34) बसवेश्वर द्वारा स्थापित ‘अनुभव मंडप’ विश्व की पहली लोकसभा थी। इस अनुभव मंडप में 700 पुरुष और 70 स्त्रियाँ थी। बसवेश्वर द्वारा स्थापित इस अनुभव मंडप में स्त्रियों को धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में पूर्ण स्वातंत्र्य दिया गया। बसवेश्वर जब बिज्जल राजा के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया और विधवा के पुनर्विवाह को मंजूरी दी। समाज से दुर्लक्षित वेश्याओं को जीने की नयी राह दिखाई। उनका पुनर्वास तो किया ही साथ में उनको नैतिक मूल्यों का शिक्षण भी अपने अनुयाईयों द्वारा दिया। सुली संकबे नामक वेश्या को आपने अनुभव मंडप में प्रवेश दिया। बाद में सुली संकबे ने अनेक वचनों का निर्माण किया। अनुभव मंडप में जो स्त्रियाँ थीं उनमें से 30-35 महिला वचनकार थीं जिन्हों ने समाज में काफी ख्याती आर्जित की थी। अक्का महादेवी उनमें से एक है जिनको प्रथम स्त्री वचनकार के नाम से कन्नड साहित्य में जाना जाता है। बसवेश्वर के स्त्री कार्य के संदर्भ में विठल बन्ने लिखते है, “स्त्री मुक्ति और जनतांत्रिक तत्त्वों का व्यावहारिक समर्थन करने वाले बसवेश्वर एक अग्रणी व्यक्ति थे। धार्मिक क्षेत्र में रहते हुए भी उन्होंने स्त्री-मुक्ति का आंदोलन चलाया, यह एक विशेष बात है।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 34)बसवेश्वर के सामाजिक आंदोलन का और एक महत्वपूर्ण पहलू था निम्न जातियों के व्यक्तियों को अनुभव मंडप में स्थान तथा शिक्षा भी दी जाती थी। आधिकांश शिवशरण कवि तथा कथित निम्न जाति तथा सर्वहारा वर्ग से आते थे। बसवेश्वर ने इन तथा कथित निम्न एवं सर्वहारा वर्ग में ऐसा आत्मविश्वास भर दिया था कि वो भी ईश्वर की भक्ति के वचनों की रचना करने लगे। इसीलिए बसवेश्वर कहते है कि सदगुण वाले व्यक्ति की कोई जाति नहीं होती। अगर कुलहीन व्यक्ति सुशील है तो उसके पड़ोस में रहना अच्छा होता है। वो कहते हैः-“कुलहीन सुशील हो तो,उसके पड़ोस में रहना भला है। सुपथ छोड़े बिना लिंग का सुमिरन कीजिए। अनुभव मंडप में मोची चन्नय्य सुशील है, कूडल संगम देव।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 110)समाज में व्यभिचार का बोल-बाला था। लोग पापों से मुक्ति के लिए काशी जैसे स्थानों पर जाकर गंगा स्नान कर लेते थे। लेकिन इसके बावजूद भी पर नारी के संग व्यभिचार करते थे। जिससे समाज का नैतिक पतन हो रहा था। अनैतिक रिश्तों से समाज का विकास भी अवरुद्ध सा हो जाता है। और यह जो अनैतिकता थी उसमें उच्च वर्ग के लोग निम्न जाति की स्त्रियों के साथ ज़बरदस्ती व्यभिचार करते थे। वह इसे अपना धर्मिक अधिकार समझ लेते थे। पर धन पर जबरन अपना अधिकार कर लेते थे। बसवेश्वर इस संबंध में कहते हैः-“नदिया में नहानेवाले भाइयों,नदिया में नहानेवाले साँइयों तजो रे, तजो रे !परनारी का संग तजो परधन का लोभ तजो कूडलसंगमदेव, इनको तजे बिना व्यर्थ जाएगा नदिया का स्नाना।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 104)जाति व्यवस्था पर जो प्रहार बसवेश्वर ने 12वीं शताब्दी में किया था वह सबसे क्रांतिकारी था। उन्होंने स्थापित किए हुए अनुभव मंडप में अनेक भक्त निम्न जाति से आते थे। बसवेश्वर कहते है कि अगर उन के कार्य से उनकी जाति बन जाती है तो में खुद को ब्राह्मन कहूँ तो हे ईश्वर तुम हँसने लगोगे। लोगों कि जाति व्यवसाय या कार्य से नहीं तो इसके वर्तन, उसके व्यवहार से, उसके आचरण से बनती है। बसवेश्वर कहते हैः-“सेठ कहूँ क्या सिरियाल को?धोबी कहूँ क्या माचय्या को?डोम कहूँ क्या कक्कय्या को?चमार कहूँ क्या चन्नय्या को?ब्राह्मन कहूँ यदि अपने को हँस देंगे कूडलसंगदेव!”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 101)बसवेश्वर ने कबीर की तरह मूर्ति पूजा का विरोध किया है। साथ में बहुदेवता वाद पर भी बसवेश्वर ने तीव्र प्रहार किया है। लोग पत्थर के देवताओं पर दूध चढ़ाते हैं लेकिन किसी गरीब को एक बूँद तक नहीं देंगे। जब कही हमें साँप दिखाई देता है तो पहले हम उसे मार देते हैं और जब नाग पंचमा आती है तो पत्थर के नाग को दूध पिलाते हैं। बसवेश्वर अपने एक वचन में कहते हैं:-जीवित नाग की हत्या करने दौड़ेंगे खाने वाले जंगम को झिड़का देंगे,जो खाता नहीं उस लिंग का भोग लगाएँगे”।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 99)बहुदेवता वाद का विरोध करते हुए बसवेश्वर अपने वचन में स्पष्ट लिखते है कि“देव एक नाम अनेक परम पतिव्रता का पति एक अन्यदैव से जो टेके माथा नाक-कान काटेगा संगमनाथा अनेक देवों की जूठन खानेवालों को क्या कहूँ, कुडलसंगमदेव”।”(बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, पृ. 104)बसवेश्वर न सिर्फ मूर्तिपूजा, बहुदेवतावाद का विरोध किया बल्कि गीता, वेद-पुरानों को भी व्यर्थ बता दिया है। वे कहते है कि अगर वेद को श्रेष्ठ कहूँ तो वह प्राणी वध का समर्थन करता है। बसवेश्वर वेदों ब्रह्म के ढोंग है, जिसके कारण वे उसे वे म्यान में रखना चाहते हैं। शास्त्र सरस्वती का व्यर्थ का खेल है जिसकी वज़ह से वह सिर्फ कर्म की उपासना पर बल देता है इसलिए वह श्रेष्ठ नहीं हो सकते जिस कारण वह शास्त्र बसवेश्वर को बेड़ी पहनाना चाहते हैं। एक वचन में बसवेश्वर कहते हैः-“गीता का गायन करने से क्या होता है?शास्त्र का पारायण करने से क्या होता है?वेद वेदान्त के पढ़ने से क्या होता है?”(I Shall Put Leather Sheath To The Vedas पृ.2)दूसरे एक वचन में इससे भी आगे पढ़कर कहते हैः-“वेद जो हैं ब्रह्म के ढोंग हैं शास्त्र जो है सरस्वती के व्यर्थ का खेल हैं आगम जो हैं ऋषि के मुग्धखेल हैं पुराण जो हैं वे पूर्वजों के व्यर्थखेल हैं।”(I Shall Put Leather Sheath To The Vedas, पृ.8)इस प्रकार से बसवेश्वर के वचन काव्य में समाजिक चेतना के प्रति विविधता दिखाई देती है। बसवेश्वर ने जो कार्य 12वीं शताब्दीं में किया था वह उस काल विशेष और वर्तमान समय के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोंत के रूप में कार्य करता है। बसवेश्वर सच्चे अर्थ में एक समाज सुधारक थे जिनके कार्य को जितनी लोकप्रियता मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली है और बसवेश्वर एक वर्ग विशेष तक ही सीमित हो गए है। उनको किसी एक वर्ग तक सीमित रखना उनके कार्य के प्रति अन्याय होगा।संदर्भ सूचीः-1. https://hi.wikipedia.org/wiki/ 2. https://mr.wikipedia.org/wiki/ 3. https://en.wikipedia.org/wiki/Basava 4. http://lingayatreligion.com/ 5. http://jayvijay.co 6. डॉ. काशीनाथ अंबलगे, बसवेश्वर काव्यशक्ति और सामाजिक शक्ति, लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबादः2006. 7. डॉ. काशीनाथ अंबलगे, वचन साहित्य और संत साहित्य का समाजशास्त्र, राजपाल एण्ड सन्ज़, दिल्लीः2007 8. http://www.sahityakunj.net/LEKHAK/S/SantoshMahipati/Kannad_mein_vacan_andolan_aur-stri_mukti_Shodhnibandh.htm 9. I Shall Put Leather Sheath To The Vedas, Editor Dr. M. M. Kalburgi, Basavadharma Prakashan, Kalaburagi:2015.

हरिशंकर परसाई के व्यंग्य ‘भोलाराम का जीव’ में सरकारी व्यवस्था का चित्रण

  हरिशंकर परसाई हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार हैं। उन्होंने अपने व्यंग्य-साहित्य के माध्यम से भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की वि...